न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स की ले रहे हैं मदद, इन बातों पर दें ध्यान

आजकल मैट्रिमोनियल साइट्स पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन और कई अन्य तरीकों से जालसाजी भी सामने आ रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 6:11:15

क्या आप भी जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैट्रिमोनियल साइट्स की ले रहे हैं मदद, इन बातों पर दें ध्यान

शादी किसी भी व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला होता हैं जिसके लिए सही जीवनसाथी का चुनाव होना बहुत जरूरी हैं। आजकल इसके लिए कई लोग मैट्रिमोनियल साइट्स की भी मदद ले रहे हैं ताकि वे अपना सही लाइफ पार्टनर चुन सकें। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी हैं कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आप किसी फ्रोड का शिकार ना हो। आजकल मैट्रिमोनियल साइट्स पर निशुल्क रजिस्ट्रेशन और कई अन्य तरीकों से जालसाजी भी सामने आ रही हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं।

प्रोफाइल को खंगालें

अगर मैट्रिमोनियल साइट्स से पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो पहले दूसरे पक्ष का पूरा प्रोफाइल जान लें। उसके सभी सोशल मीडिया लिंक चेक करें। यह देखें कि उसका प्रोफाइल कितना पुराना है, शेयर की गईं तस्वीरें और पोस्ट कैसी हैं। फ्रेंड लिस्ट में कैसे लोग हैं उनके प्रोफाइल भी चेक करें। कुल मिलाकर सामने वाला का पूरा ऑनालाइन बैकग्राउंड अच्छे से जान लें। विरोधाभास की स्थिति में संबंधित पक्ष से पूछताछ करें। यदि किसी भी तरह का संदेह हो तो तुरंत ब्लॉक कर दें।

online matrimonial sites,online life partner tips

साइट के चयन में बरतें सावधानी

यदि आप मैट्रिमोनियल साइट्स से ही अपना पार्टनर चुनने का मन बना चुके हैं तो जरूरी है कि आप किसी भरोसेमंद साइट का ही चयन करें। इस साइट पर पर्सनलाइज्ड पैकेज लेने की कोशिश करें। जो साइट अपने क्लाइंट के पूरे बायोडाटा के साथ वैरिफिकेशन करवाती हो उसी पर रजिस्ट्रेशन करवाएं। वैरिफाइड क्लाइंट में भी पेड मेंबर्स को ही चुनें।

जल्दबाजी न करें

शादी एक जिंदगीभर का सौदा होता है। इसलिए पार्टनर को अच्छे से जाने बिना कोई भी कदम न उठाएं। यदि दूसरा पक्ष आपसे अनावश्यक निजी जानकारियां जुटा रहा है तो बात वहीं रोक दें। सामने वाला जल्दबाजी दिखाए और परिवार की जानकारी दिए बिना ही बात आगे बढ़ाना चाहे तो आपके लिए पैर पीछे खींचना ही सही है।

पैसों के लेनदेन से बचें

शादी होने से पहले संबंधित पक्ष से किसी भी तरह का पैसों का लेन-देन न करें। भले ही मांगी गई रकम बहुत छोटी ही क्यों न हो, देने से साफ इनकार करें। यदि इमरजेंसी का हवाला देकर पैसों की मांग करे तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दें।

ईमेल आईडी न दें

किसी भी मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को रजिस्टर करते वक्त ऐसी कोई ई-मेल आईडी देने से बचें जो आपके बैंक अकाउंट से संबंधित हो। क्योंकि, कई साइट्स क्लाइंट को बहला-फुसलाकर उनकी अहम जानकारी जुटा लेते हैं और इसके बाद बैंक खातों में सेंध मार लेते हैं।

online matrimonial sites,online life partner tips

वैरिफिकेशन करवाना जरूरी

इन साइट्स पर अगर कोई प्रोफाइल आपको पसंद आ गया तो आप शादी से पहले उसकी अच्छे से वैरिफिकेशन करवाएं। ऐसी कई वैरिफिकेशन एजेंसी हैं जो कम शुल्क में भी लोगों के पूरे प्रोफाइल का पता लगाती है।

सार्वजनिक स्थानों पर करें मीटिंग

पुरुष हो या महिला इस दौरान किसी भी तरह का समझौता करने से बचें। मीटिंग के लिए पब्लिक प्लेस को ही चुने। जब आप मिलने जाए तो किसी को साथ जरूर लेकर जाएं। बिना माता-पिता की सहमति के निजी स्थान पर तो बिल्कुल भी न मिलें, दूसरा पक्ष आपकी शर्तों पर राजी नहीं तो फिर आपको सतर्क होने की जरुरत है।

बहुत संवेदनशील व्यक्तियों से सावधान रहें

ध्यान रहे कि बहुत संवेदनशील लोगों से रिश्ता न जोड़े क्योंकि आपसे बातचीत के दौरान ऐसे प्रवृति के लोग आपकी कमजोरियों को भांप कर आपका फायदा उठा सकते हैं। ऐसे लोग आपके साथ भावनात्मक रूप से खेलकर आपको मनोवैज्ञानिक तौर पर चोट पहुंचाने का काम करते हैं। इसके बाद वे धोखाधड़ी और ब्लैकमेल करना शुरू कर देते हैं।

संदिग्ध की शिकायत करना न भूलें

यदि कोई प्रोफाइल आपको संदिग्ध लगता है और वह आपको लगातार परेशान करता हो तो संबंधित साइट से उसकी तुरंत शिकायत करें। साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी उसकी एक रिपोर्ट लिखवाएं। इससे साइट पर मौजूद अन्य लोग भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर