न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेटिंग पर जाते वक्त जरुर से ध्यान रखे इन 10 बातों का

हमारे लिए हमारे पार्टनर के मन में बनी धारणा जल्दी बदलती नहीं है, अत: डेटिंग पर जाते वक्त कुछ बातों पर ध्यान अवश्य रखें। जैसे

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 2:28:28

डेटिंग पर जाते वक्त जरुर से ध्यान रखे इन 10 बातों का

प्यार एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और प्यार के प्रतिफल के रूप मे होने वाला डेटिंग हरेक जोड़े मे रोमांच भर देता है, डेटिंग पर जाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि अपने पार्टनर के साथ हमारा व्यवहार संतुलित रहे। डेटिंग द्वारा हम एक-दूसरे को करीब से जान पाते हैं, हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे लिए हमारे पार्टनर के मन में बनी धारणा जल्दी बदलती नहीं है, अत: डेटिंग पर जाते वक्त कुछ बातों पर ध्यान अवश्य रखें। जैसे-

* खुद को ग्रूम करें
डेट पर जाने के पांच-छ: घंटे पहले से अपने व्यक्तित्व निखार पर ध्यान दें और थे्रडिंग, फेशियल, मैनिक्योर, पेडिक्योर, ब्लीच आदि करा लें। इसके साथ ही अपने चेहरे से मेल खाता हुआ बालों को भी कोई अच्छा-सा स्टाइल दें।

10 dating tips,dating tips,mates and me,relationship tips

*आकर्षक और व्यवस्थित ड्रेस पहनें

डेटिंग पर जाते वक्त ना ही बहुत सादे कपड़ो का चुनाव करें। दोनों के बीच का सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। अगर आपको अपने साथी की पंसद मालूम है तो उसी के अनुरूप डे्रस का चुनाव करें।

* पर्स का ध्यान रखें

डेट पर जाते वक्त अपना पर्स भी भारी रखें, जहां तक संभव हो अपने पर्स को भी समय-समय पर हल्का करें। दोनों मिल-जुलकर खर्च उठाएं। आज बराबरी का समय है, अत: पूरी तरह लडक़े पर आश्रित न रहें। हां, यह अवश्य ध्यान रखें कि आपके पैसे देने से आपके साथी का अहम् आहत न हो।

*खुलकर तारीफ करें

डेटिंग का माहौल खुशनुमा बनाए रखें। आपका साथी अच्छा सेंस ऑफ हयूमर रखता हो तो दिल खोलकर तारीफ करें। अगर कभी गंभीर माहौल बनने लगे तो आप बातों को हल्का मोड़ देकर हंसी की तरफ रूख कर सकती हैं।

*दिल को छुता संगीत

संगीत आदमी के दिल को छुता हुआ माहौल को रूमानी बना देता है। अत: अपने और अपने साथी की पसंद के अनुसार कोई प्यारा-सा गाना चलाएं। मनपसंद गाना आपके डेटिंग को रूमानी और यादगार बना देगा।

* संतुलित व्यवहार करें

डेटिंग एक-दूसरे को जानने-समझने का मौका देता है। अक्सर कई बार हमारे सामने बैठा व्यक्ति हमारे बात करने के ढग़ से हमारे हल्केपन का आभास कर लेता है। अत: अपने व्यवहार को संतुलित और सौम्य बनाए रखें। आधुनिकता अच्छी चीज है पर आधुनिकता की आड़ में उच्श्रृंखलता को बढऩे मत दें।

10 dating tips,dating tips,mates and me,relationship tips

*तोहफा का महत्व समझें

तोहफा मिलना हर इंसान को अच्छा लगता है। आप अपने साथी को कोई ऐसा तोहफा दें जो उसके काम आए, वह उसे संभालकर रख सके। आप उसे कोई प्यारा-सा शर्ट वालेट, उसके पसंद की परफ्यूम या फिर उसकी रूचि के अनुसार कोई अन्य गिफ्ट दे सकती हैं।

*समझने की कोशिश करें

डेटिंग पर रूमानियत भरी बातें करने के अलावा अपने साथी की पंसद-नापसंद व उसके परिवार की भी चर्चा करें। उसके जॉब या फिर कैरियर के बारे में भी पूछें। इससे आप एक-दूसरे को समझ सकेंगी और रिश्तों की डोर लंबे समय तक मजबूत रहेगी।

*भावनाओं का ख्याल रखें

अगर आपको अपने साथी की कोई बात पसंद नहीं आती है तो तर्क-वितर्क में फंसने के बजाय आराम से विचार करें। जरूरी नहीं कि वह आपसे हर बात में सहमत हो, इस बात को समझें। अगर किसी मुद्दे पर आप दोनों की राय नहीं मिलती है तो इसका यह मतलब नहीं कि वह गलत है।

*शुक्रिया अदा करें

अपना कीमती समय निकालकर आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए उसका शुक्रिया अवश्य अदा करें। उसे बताएं कि उसके साथ समय बिताना आपको अच्छा लगा। इस तरह आप अपनी डेटिंग को यादगार बना सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती