न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन रेसिपी : मिनटों में घर पर ही तैयार करें बाजार जैसे समोसे

आज हम आपके लिए समोसे बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो हलवाई के समोसे जैसा स्वाद देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 May 2020 12:34:07

लॉकडाउन रेसिपी : मिनटों में घर पर ही तैयार करें बाजार जैसे समोसे

भारतियों को चटपटा नाश्ता करने का बहुत शौक होता हैं और अब जब लॉकडाउन हैं तो सभी को बाजार के उस चटपटे नाश्ते की याद आ रही हैं। खासतौर से हलवाई के समोसे की। ऐसे में आज हम आपके लिए समोसे बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो हलवाई के समोसे जैसा स्वाद देंगे। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा - 2 कटोरी
घी या तेल - 1/3 कटोरी
अजवाइन - 1/2 छोटा स्पून
नमक - स्वादानुसार या 1/2 छोटा स्पून
तेल (समोसे तलने के लिए) - आवश्यकतानुसार

भरावन के लिए आवश्यक सामग्री

2 उबले हुए आलू मीडियम
जीरा - 1 छोटा स्पून
अदरक - 1 छोटा स्पून
लहसुन (अगर आप चाहे तो) - 1/2 छोटा स्पून
धनिया पाउडर - 1 छोटा स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा स्पून
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला - 1/2 छोटा स्पून
चाट मसाला - 1/2 छोटा स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी हुई - 1
हरा धनिया बारीक कटा हुआ - 1 बड़ा स्पून
काजू कटे हुए - 8-10
किशमिश - 14-15

samosa recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus

बनाने की विधि

सबसे पहले समोसे के लिए आटा गूंथना होगा। एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें पिघला हुआ घी, अजवाइन और थोड़ा सा नमक डाले। अब इसे अच्छे से मिलाएं और हाथ में लेकर दबा कर देखे। अगर आटा हाथ से दबाने पर लड्डू जैसा बनने लगे तो इसका मतलब है कि घी की मात्रा ठीक है। अगर ऐसा न हो तो थोड़ा सा घी और डाल दें। अब धीरे-धीरे पानी डाल कर आटा गूंथ ले, आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा मुलायम। अब आटे को ढक कर अलग रख दें। जब तक आटा सही होता है तब तक उसमें भरने के लिए आलू तैयार कर लें।

उसके लिए सारे मसाले अलग निकाल लें। अब उबले हुए आलू को छोटा-छोटा काट लें। अब एक कटोरी में सारे मसाले (लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला) लेकर उस में थोड़ा सा पानी डाले और अच्छी तरह से मिला लें। अब कड़ाई में 1 छोटा स्पून तेल डाले। जब तेल गरम हो जाए तब इस में जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें। जब सब भुन जाए तब इस में गीला वाला मसाला डाल दें। इसे धीमी गैस पर भूनें जब तक की तेल अलग न होने लगे। जब मसाला भुन जाए तब इस में कटा हुआ हरा धनिया डाल दें। हल्का सा चलाएं और फिर कटे हुए आलू इसमें डाल दें। साथ में चाट मसाला, नमक और काजू, किशमिश भी इसमें डाल दें। अब 3 से 4 मिनट तक धीमी गैस पर इसे भून लें। आलू भरने के लिए तैयार है।

अब आटे को लें और उसे एक बार फिर अच्छे से गूंथ लें। अब एक पराठे के बराबर आटा लें, गोल करें और हल्का सा मैदा लगाएं। अब इसे धीरे-धीरे करके गोल बेल लें। पराठे जितना बड़ा बेले और फिर इसे बीच से काट दें। अब दोनों को अलग करें और एक भाग को लेकर उसके किनारों पर पानी लगाएं। अब दोनों किनारे उठाएं और आपस में चिपका दें। चिपकाने के बाद ये एक तिकोना बन जाएगा। इसी तरह सारे समोसे बना लें और फिर गर्म तेल में इन्हें धीमी गैस पर भून लें। तेल इतना होना चाहिए की आपके समोसे उस में पूरी तरह डूब जाएं। अब इन्हें धीर धीरे फ्राई होने दें। एक बार समोसे को होने में 10 मिनट ही लगते हैं। जब समोसे हलके भूरे हो जाएं तब निकाल लें। गरमा गरम समोसे तैयार है। इसे मीठी और तीखी चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका