लॉकडाउन के इस समय में नॉनवेज खाने वालों में गिरावट आई हैं। हांलाकि नॉनवेज खाने का कोरोना से कोई संबंध नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए 'चिकन मलाई टिक्का' बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो नॉनवेज को स्पेशल बनाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- आधा किलो बोनलेस चिकन
- 3/4 कप फ्रेश क्रीम
- 1 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट
- 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टेबलस्पून बटर
- 3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
- आधा टीस्पून जीरा पाउडर
- आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
![लॉकडाउन रेसिपी : नॉनवेज स्पेशल में बनाए चिकन मलाई टिक्का chicken malai tikka recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe,lockdown,coronavirus]()
- 1/4 टीस्पून अमचूर पाउडर
- 2 हरी मिर्च (क्रश की हुई)
- चाट मसाला सजावट के लिए
- नमक स्वादानुसार
- 2 टेबलस्पून तेल
बनाने की विधि
- एक बाउल में क्रीम, बटर, हरी मिर्च, कॉर्नफ्लोर, पाउडर मसाले, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाकर चिकन को मेरिनेट करके फ्रिज में 1 घंटे तक रखें।
- मेरिनेटेड चिकन क्यूब्स को सींक में लगाकर ग्रिल कर लें।
- थोड़ी-थोड़ी देर बाद चिकन को पलट दें।
- बीच-बीच में चिकन पर तेल लगाकर फिर से भून लें।
- आंच से उतारकर चाट मसाला बुरकें और सर्व करें।