Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि विशेष: बनाये साबूदाना और समां के फलाहारी चीले

समां के चावल और साबूदाना से बने नवरात्रि के लिए खास फलाहारी चीला, एकदम करारे और स्वादिष्ट.

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Sep 2017 3:06:51

नवरात्रि विशेष: बनाये साबूदाना और समां के फलाहारी चीले

आवश्यक सामग्री -

समा के चावल- 1 कप (200 ग्राम) (भीगे हुए)
साबूदाना- ¼ कप (50 ग्राम) (भीगे हुए)
तेल- 3 से 4 टेबल स्पून
हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
सेन्धा नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
जीरा- ½ छोटी चम्मच

विधि -


#फलाहारी चीला बनाने के लिए पहले कुछ तैयारियां कर लीजिए.साबूदाना को पानी से अच्छे से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए. 3 घंटे बाद, आप साबूदाना को मीड़कर देखेंगे, तो यह एकदम से मैश हो जाएंगे. समा के चावलों को अच्छे से साफ कर लीजिए और फिर, साबूदाना की तरह ही धोकर उतने ही समय के लिए भिगो दीजिए.

#मिक्सर जार में भिगोए हुए साबूदाना और थोड़ा सा पानी डालिए. इन्हें अच्छा बारीक पीस लीजिए. पिसे हुए साबूदाना को प्याले में निकाल लीजिए.

#साबूदाना के बाद, समा के चावल में से अतिरिक्त पानी हटाइए और इन्हें मिक्सर जार में डाल दीजिए. समां के चावलों को हल्का दरदरा पीस लीजिए. इन चावलों को भी पिसे हुए साबूदाना के साथ डाल दीजिए.

#चावल-साबूदाना के मिश्रण को मिला लीजिए. फिर इस मिश्रण में सेन्धा नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा डाल दीजिए और सारी सामग्रियों को मिलने तक मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर बैटर की कन्सिस्टेन्सी पतली एकदम चम्मच से गिराने वाली कनिस्टेन्सी का कर लीजिए. इतना बैटर बनाने के लिए 1 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.

#तवा गरम कीजिए. इस पर थोड़ा सा तेल डालकर सभी तरफ फैला लीजिए और गैस धीमी कर दीजिए ताकि तवा थोड़ा सा ठंडा हो जाए. तवे पर से अतिरिक्त तेल टिशू पेपर से पौंछ लीजिए और हल्के गरम तवे पर 2 से 3 टेबल स्पून बैटर डालकर चीले को चमच़े से गोल-गोल घुमाते हुए फैला दीजिए.

#चीला फैलाने के बाद, आंच़ तेज कर लीजिए और चीले के चारों ओर तथा बीच में थोड़ा-थोड़ा तेल डाल दीजिए और सब तरफ चमचे से एक जैसा कर दीजिए. नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर चीले को पलट दीजिए और दूसरी तरफ से हल्की चित्ती आने तक चमचे से दबा-दबाकर सेक लीजिए.

#जैसे ही चीला दूसरी ओर से भी सिक जाए, इसे तवे से उतारकर प्लेट में रख लीजिए. फिर से गैस कम कर दीजिए और तवे पर थोड़ा सा पानी डालिए और गीले कपड़े से पौंछकर इसे ठंडा कर लीजिए तथा दूसरा चीला भी बिल्कुल पहले वाले चीले की तरह फैला दीजिए

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology