Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Recipe : घर में बनाये स्वास्थ्यवर्धक काजू पिस्ता रोल

काजू का उपयोग से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है और इसको देखकर हर किसी का मन ललचाने लगता है।

Posts by : Megha | Updated on: Thu, 10 Aug 2017 9:03:00

Recipe : घर में बनाये स्वास्थ्यवर्धक काजू पिस्ता रोल

काजू का उपयोग से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है और इसको देखकर हर किसी का मन ललचाने लगता है। काजू कहने में हल्के होते है और इनका सेवन भूख बढ़ाने में भी किया जाता है। जब बात हो इससे बने रोल की तो लीग बस यही सोचते है की इसे हम खा ले। काजू स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होते है और यह पचाने में भी आसान होते है। तो आइये जानते है काजू पिस्ता रोल के बारे में...

सामग्री :

काजू- 1 कप
चीनी- ⅓ कप

स्टफिंग के लिए

पिस्ते- ⅓ कप (30 ग्राम)
बादाम- ⅓ कप (30 ग्राम)
पाउडर चीनी- 2 टेबल स्पून (20 ग्राम)
दूध- 2 से 3 छोटी चम्मच
इलाइची पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
ग्रीन फूड कलर- ¼ पिंच से कम
घी- 3 छोटी चम्मच

विधि :

मिक्सर जार में काजू डालकर पीस लीजिए और पाउडर तैयार कर लीजिए। तैयार पाउडर को एक प्याले में निकाल लीजिए। फिर, इसे चावल छानने वाली मोटे छेद वाली छलनी से छान लीजिए ताकि मोटे टुकड़े अगर रह गए हो, तो अलग हो जाएं। मोटे टुकड़ों को हटा दीजिए।

इसके बाद, थोड़े से साबुत पिस्ते छोड़कर बाकी पिस्ते और बादाम मिक्सर जार में डालकर पाउडर बना लीजिए। पिसे हुए बादाम-पिस्तों को एक प्याले में निकाल लीजिए। साबुत पिस्तों को छोटा-छोटा काट लीजिए।

# स्टफिंग तैयार कीजिए

बादाम पिस्तों में कटे हुए पिस्ते और पाउडर चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। इस मिश्रण में ¼ छोटी चम्मच इलाइची पाउडर डाल दीजिए। 2 छोटी चम्मच दूध एक छोटी प्याली में लीजिए और इसमें ग्रीन फूड कलर डालकर घोल लीजिए। कलर वाला दूध मिश्रण में डाल दीजिए और अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए। स्टफिंग को बिल्कुल अच्छे से बाइन्ड कर लीजिए।

# कवरिंग तैयार कीजिए

पैन में चीनी और इतनी ही मात्रा यानिकि ⅓ कप पानी डाल दीजिए। चीनी के घुलने तक चाशनी को पका लीजिए। इसके बाद, गैस धीमी कर दीजिए और इसमें काजू का पाउडर तथा 3 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए। इसे जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक लगातार चलाते हुए मध्यम् आंच पर पका लीजिए। मिश्रण में बिल्कुल भी गुठलियां नही पड़नी चाहिए। मिश्रण पककर तैयार है, इसे बहुत ज्यादा न पकाएं वरना मिश्रण सख्त हो जाएगा।

# मिश्रण चैक कीजिए

थोड़ा सा पेस्ट लेकर प्याली में डालिए और ठंडा होने के बाद चैक कीजिए। ये बिल्कुल जमा हुआ लगना चाहिए और इससे गोला तैयार होना चाहिए। मिश्रण को एक अलग प्याले में निकाल लीजिए और हल्का ठंडा होने दीजिए।

# काजू की चौकोर शीट बेलिए

कवरिंग बनाने के लिए एक बोर्ड पर पॉलीथीन बिछा लीजिए। इस पॉलीथीन को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए और हल्के गरम पेस्ट को पॉलीथीन पर निकाल लीजिए। इसे हाथ से बाइन्ड करते हुए थोड़ा सा गोल कर लीजिए और पॉलीथीन के बीच में रखकर इसे हाथ से बढ़ा लीजिए। फिर बेलन की मदद से पॉलीथीन को घुमा-घुमाकर इसे चारों तरफ से चौकोर मोटा परांठे जैसा बेल लीजिए। रोल के लिए चौकोर शीट तैयार है।


# रोल बनाइए

इसके बाद स्टफिंग को दो भागों में बांट लीजिए। फिर एक भाग उठाकर हाथ से बाइन्ड कर लीजिए और बोर्ड पर रखकर हाथों से रोल करते हुए एक जैसी मोटाई का थोड़ा पतला रोल बना लीजिए। रोल इतना बढ़ा होना चाहिए कि शीट के अंदर पूरा आ सके। इसी तरह दूसरे हिस्से से भी लंबा रोल बना लीजिए।

काजू की चौकोर शीट को बीच से काटकर 2 हिस्सों में बांट लीजिए। फिर, एक स्टफिंग का रोल लेकर शीट के एक तरफ रखिए और पॉलीथीन की सहायता से शीट को रोल करते जाइए। रोल करते समय ध्यान रखे कि ये ढीली न रोल हो, इसे हल्का सा कसके रोल कीजिए। फिर इसे हाथ से रोल करके थोड़ा और पतला कर लीजिए। दूसरे भाग को भी बिल्कुल इसी तरह रोल कर लीजिए और दोनों रोल्स को किसी प्लेट में रखकर फ्रिज में ठंडा होने रख दीजिए ताकि ये सैट हो जाएं।

सैट होने के बाद, इन्हें 2 से 2.5 इंच के बराबर बराबर टुकड़ों में काट लीजिए। काजू पिस्ता रोल खाने के लिए तैयार हैं। ड्राई फ्रूट्स से भरे काजू पिस्ता रोल को किसी भी त्यौहार या शुभ अवसर पर बनाइए और सर्व कीजिए। आप इस मिठाई को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिनों तक खा सकते हैं

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology