न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi 2018 : रक्षाबंधन के दिन 'मावे के मालपुए' से कराएं अपने भाई का मुंह मीठा #Recipe

हम आपके लिए मावा मालपुआ बनाने की रेसिपी लाए हैं जिससे आप मुंह मीठा करवाकर खुंशियाँ ला सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Aug 2018 2:01:17

Rakhi 2018 : रक्षाबंधन के दिन 'मावे के मालपुए' से कराएं अपने भाई का मुंह मीठा #Recipe

भारत में कई त्योंहार और उत्सव आते रहते हैं। हर त्यौहार, उत्सव और खास अवसर पर भारतीय घरों में मिठाई का बनना लाजमी हैं। अभी तो भाई-बहिन का ख़ास त्योंहार रक्षाबंधन Raksha Bandhan आ रहा है और इस मौके पर हर बहिन अपने भाई का मुंह मीठा करवाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मावा मालपुआ Mawa Ke Malpua बनाने की रेसिपी Recipe लाए हैं जिससे आप मुंह मीठा करवाकर खुंशियाँ ला सकती हैं। तो आइये जानते हैं कैसे बनाए मावा मालपुआ।

* आवश्यक सामग्री

- मैदा- 1 कप (100 ग्राम)
- मावा- 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी- 1 कप (250 ग्राम)
- गुनगुना दूध- 2 कप
- इलाइची- 4
- पिस्ते- 10 से 12
- बादाम- 5 से 6
- घी- तलने के लिए

* बैटर तैयार करने की विधि

मावा को कद्दूकस कर लीजिए। फिर, इसे दूध में घोल लीजिए। इसके लिए, मावा को मिक्सर जार में मैदा के साथ डाल दीजिए। साथ ही इसमें ½ कप गुनगुना दूध भी डाल दीजिए और मिक्सी अॉन करके मिक्स कर लीजिए। फिर, थोड़ा सा और दूध डालकर एक बार और मिक्स कर लीजिए। एकदम चिकना घोल बनकर तैयार है।इतना बैटर बनाने में कुल 1.5 कप दूध का उपयोग हुआ है। बैटर को एक प्याले में निकाल लीजिए और इसे 15 से 20 मिनिट के लिए ऎसे ही रखे रहने दीजिए ताकि यह फूलकर अच्छा हो जाए।

* चाशनी बनाने की विधि

एक बर्तन में 1 कप चीनी और एक कप पानी डाल दीजिए और चाशनी को तब तक पकाइए जब तक कि चीनी पानी में घुल न जाए। बीच-बीच में चाशनी को चलाते भी रहें। बादाम और पिस्तों को पतला पतला काट लीजिए और इलायची को कूटकर पाउडर बना लीजिए।

चाशनी चैक कर लीजिए। एक या दो बूंदे एक प्याली में गिरा लीजिए और ठंडी होने के बाद, इसे उंगली और अंगूठे के बीच में चिपकाकर देखिए। बस, चाशनी चिपकनी चाहिए, मालपुए के लिए कोई तार वाली चाशनी की आवश्यकता नही है। चाशनी बनकर तैयार है। चीनी घुलने के बाद, चाशनी को और 3 मिनिट पका लिया है। गैस बंद कर दीजिए और चाशनी के बर्तन को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए। चाशनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए।

mawa ke malpua,rakhi special special,sweets recipe,rakhi 2018,raksha bandhan

* मालपुए तलने की विधि

20 मिनिट में बैटर भी तैयार हो गया है। मालपुए तलने के लिए पैन में घी गरम कर लीजिए। जरा सा बैटर घी में डालकर चैक कर लीजिए। बैटर सिककर ऊपर आ रहा है, मालपुए तलने के लिए हल्का गरम (मध्यम से भी कम गरम) घी चाहिए। गैस भी धीमी कर लीजिए। मालपुए का बैटर चमचे से भरकर धीरे-धीरे घी में गिराइए और मालपुए तल लीजिए। मालपुओं के ऊपर थोड़ा सा घी उछालकर डाल दीजिए ताकि मालपुए इस ओर से भी सिक जाए। नीचे की ओर से सिकते ही, मालपुओं को दूसरी कल्छी के सहारे पलट दीजिए। मालपुओं को दोनों ओर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए।

दूसरी ओर से गोल्डन ब्राउन होते ही मालपुओं को निकाल लीजिए। मालपुए को निकालते समय दोनों कल्छी के बीच में दबाकर घी निचोड़ दीजिए और इन्हें एक प्लेट में रख दीजिए। सभी मालपुए इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिए।

तले हुए मालपुओं को तैयार चाशनी में डाल दीजिए और चाशनी में 2 से 3 मिनिट तक डुबाकर रखिए। 3 मिनिट बाद, मालपुए चाशनी से निकाल लीजिए और इनमें से अतिरिक्त चाशनी वापस बर्तन में निचोड़ दीजिए। बाकी मालपुए भी चाशनी में डुबो दीजिए। एक बार के मालपुए तलने में 5 से 6 मिनिट लगते हैं।
सभी मालपुओं को चाशनी में डुबोकर तैयार कर लीजिए। मालपुओं को प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़े से कतरे हुए बादाम और पिस्तों से गार्निश कर लीजिए। स्वाद और मिठास से भरपूर मावा मालपुए खाने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह