न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi 2018 : त्योंहार पर 'आलू की पूरी' बढाएगी आपके खाने का स्वाद #Recipe

हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू की पूरी बनाने की विधि जिसे सब्जी के साथ या चाय के साथ स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Aug 2018 2:34:42

Rakhi 2018 : त्योंहार पर 'आलू की पूरी' बढाएगी आपके खाने का स्वाद #Recipe

रक्षाबंधन Raksha Bhandan का त्योंहार आ चूका है और सभी इसकी तैयारियों में लग चुके हैं। खासतौर पर घर की महिलाऐं, जिन्हेनिस बात की चिंता सताती रहती कि इस बार त्योंहार के दिन क्या नया बनाया जाए। इसलिए आपकी फिक्र को देखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आलू की पूरी बनाने की विधि जिसे सब्जी के साथ या चाय के साथ स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं आलू की पूरी बनाने की विधि के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- गेहूं का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
- आलू- 2 (250 ग्राम) (उबले हुए)
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक- 1/2 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- अज़वायन- 1/4 छोटी चम्मच
- तेल- पूरियां तलने के लिए

* आटा तैयार करने की विधि :

आलू मसाला पूरी बनाने के लिए, उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए। किसी बड़े से प्याले में गेहूं का आटा लीजिए। इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दीजिए। साथ ही साथ नमक, अज़वायन (हाथों से मसलकर), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हरा धनिया भी डाल दीजिए।

सभी सामग्री को मिला लीजिए। आटे में 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए। इसके बाद, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए। (इतनी मात्रा का आटा लगाने में 1/2 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है।)

आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए।
20 मिनिट में आटा सैट होकर तैयार है। हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाइए और आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए। आटे को चिकना करने के बाद, इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर लोइयां बना लीजिए। इन्हें बनाने के लिए, पहले लंबाई में आटे को बढ़ा लीजिए और फिर नींबू के आकार की लोइयां तोड़ते जाइए। (लोइयों का साइज छोटा या बड़ा अपनी इच्छानुसार रख सकते हैं)।

एक लोई उठाकर हथेलियों से मसल लीजिए। इसे गोल-गोल करते हुए थोड़ा सा दबाकर चिकना पेड़ा तैयार कर लीजिए। इसी तरह, सभी लोइयों को गोल और बाद में, हल्का सा चपटा करके पेड़े बना लीजिए। पेड़े बनाने के साथ-साथ कड़ाई में पूरियां तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गरम होने भी रख दीजिए। तैयार पेड़ों को ढककर रख दीजिए जिससे कि ये सूखे नहीं।

aloo ki puri,rakhi special recipe,recipe,rakhi,rakhi 2018,raksha bandhan

* आलू पूरी बनाने की विधि :

बेलन और चकले पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए। एक पेड़ा उठाकर चकले पर रख लीजिए। इसे 3 से 4 इंच व्यास का पतला बेलकर पूरी बना लीजिए। ( पूरी को किनारे से बेलिए, ताकि पूरी बीच में से पतली और किनारों से मोटी न रह जाए। पूरी एक जैसी बेली हुई होनी चाहिए)। जब तक पूरी बेलकर तैयार हुई, तब तक तेल भी गरम हो गया है। इसे चैक करने के लिए, थोड़ा सा आटा तोड़कर गरम तेल में डाल दीजिए। अगर यह तैरकर ऊपर आ जाए, तो तेल अच्छे से गरम हो चुका है। अब, कड़ाई में पूरी डाल दीजिए। इसे फुलाने के लिए कलछी से हल्का सा दबा-दबा कर सेक लीजिए। पूरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए।

जब तक यह पूरी तलकर तैयार हो, तब तक बिल्कुल पहले वाली पूरी की भांति ही दूसरी पूरी भी बेल लीजिए। बीच-बीच में, कड़ाई में सिक रही पूरी को चैक करते रहिए। दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पूरी को एक प्लेट में निकाल लीजिए। (पूरी को प्लेट में निकालते समय पूरी को कलछी पर तिरछा करके कड़ाई के किनारे पर रखिए ताकि पृ्री से अतिरिक्त तेल कड़ाई में ही निकल जाए)। इसी प्रकार सभी पूरियों को बेलकर व तलकर तैयार कर लीजिए। गरम-गरम आलू मसाला पूरियां बनकर तैयार हैं। स्वाद से भरपूर गरमागरम आलू मसाला पूरियों को अचार, दही, चटनी या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए और मज़े से खाइए व खिलाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह