न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने छोटे किचन को बनाना चाहते है बड़ा, जरूर आजमाकर देखें ये टिप्स

हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने छोटे किचन को बड़ा बना सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 6:48:54

अपने छोटे किचन को बनाना चाहते है बड़ा, जरूर आजमाकर देखें ये टिप्स

हर व्यक्ति को अपना घर बहुत पसंद होता है जिसमें वह अपने सुकून के पल बिताता है, उसी तरह से महिलाओं को अपने घर का किचन बहुत पसंद होता है क्योंकि अपने पूरे दिन का अधिकाँश समय वे वहीँ बिताती है। हर महिला की चाहत होती है कि उनका किचन बड़ा हो और उसमें पर्याप्त जगह हो। लेकिन आज की बढती महंगाई और घटती जमीनों की वजह से यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाती है। लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने छोटे किचन को बड़ा बना सकती हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* पुलआउट ड्रावर

आजकल मॉड्यूलर किचन का चलन है लेकिन मॉड्युलर किचन काफी महंगे पड़ते हैं। इतना खर्च वहन करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। हां, ऐसे में आप मॉड्युलर किचन की तरह के स्लाइडर और पुलआउट ड्रॉवर जरूर लगवा सकती हैं जिसमें कैबिनेट की किवाड़ खोलने के बजाय स्लाइड कर सामान रखना और निकालना संभव हो। ऐसे ड्रॉवर जगह भी कम घेरते हैं और इनमें सामान भी अधिक आता है।

* किचन केबिनेट

किचन के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए अगर कैबिनेट बनवाएं जाएं तो किचन अधिक स्पेसी भी हो जाती है और दिखने में भी खुला-खुला लगता है। किचन में कैबिनेट्स हमेशा ऐसी जगह पर लगाने चाहिए जहां आपके हाथ तो पहुंच सकें लेकिन सिर उससे न टकराए। इससे किचन की ज्यादा जगह भी नहीं घिरती और इनमें सामान भी काफी आ जाता है।

small kitchen more spacious,kitchen decoration tips

* दीवारों का सही इस्तेमाल

आप किचन की दीवारों पर मौजूद खाली जगह का इस्तेमाल जरुरत की छोटी-छोटी चीजों को अटकाने के लिए कर सकती है। जिससे जगह तो बचेगी ही साथ ही किचन की खूबसूरती भी कायम रहेगी।

* पर्दे में रहने दो

यहां बात किचन में पर्दा लगाने कि नहीं बल्कि सामान को इस तरीके से छिपाने की है कि किचन के स्लैब से लेकर सबकुछ खाली और साफ-सुथरा दिखे। आपका किचन अगर मॉड्यूलर नहीं है तो दरवाजे के पीछे से लेकर स्लैब तक में आप बर्तनों और डिब्बों के लिए स्टैंड फिट करा सकते हैं।

* लाइट पर दें ध्यान

कमरे की लाइटिंग उसके आकार को प्रभावित करने में बेहद मददगार है। किचन में हमेशा हल्की लाइटिंग का इस्तेमाल करें। कबर्ड में मॉड्यूलर लाइट भी किचन को बड़ा लुक देने में मददगार है।

* सिंक के नीचे की खाली जगह का इस्तेमाल करें

किचन को साफ रखने में काम आने वाली चीजों को यहां रखकर आप इस स्थान का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो रसोई में रखा जाने वाला कूडादान भी यहां रख सकती हैं। इन चीजों को ढकने के लिए आप सिंक के नीचे एक दरवाजा लगा सकती हैं।

* फोल्डेबल टेबल

यदि आप चाहती हैं कि आपका डाइनिंग टेबल भी रसोई में फिट हो जाए तो ऐसा हो सकता है। आप चाहे तो दीवार पर फोल्डेबल टेबल व कुर्सी लगा सकती हैं और एक साथ बैठकर खाना खाने का आनंद ले सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता