Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में भी बना रहेगा घर का वातावरण गरम, आजमाकर देखें ये तरीके

आइये जानते है इन बेहतरीन तरीकों के बारे में जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 8:55:20

सर्दियों में भी बना रहेगा घर का वातावरण गरम, आजमाकर देखें ये तरीके

सर्दियों के दिन चल रहे है और ठण्ड कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में लोग अपना ज्यादा वक़्त रजाई के अन्दर ही गुजारना पसंद करते हैं क्योंकि घर के अन्दर भी ठण्ड का माहौल बना रहता है। इस ठण्ड को देखते हुए आज हम आप लोगों के लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से सर्दियों के दिनों में घर के अन्दर गर्माहट बढाई जा सकती है और इस ठण्ड के कहर को कम किया जा सकता है। तो आइये जानते है इन बेहतरीन तरीकों के बारे में जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

* लाइट और डार्क कलर

घर की वॉल को ब्राइट कलर करने से घर गर्म भी हो जाएगा औक इससे घर को नया लुक भी मिल जाएगा। आप चाहें तो लाइट और डार्क कलर कॉम्बिनेशन भी दीवारों पर ट्राय कर सकती हैं।
tips to keep house warm,house tips,household,winters,how to keep warm during winters * लीकेज को भी सुधारें

अगर आपके बाथरूम में कहीं पर लीकेज है तो ठंड से पहले इसे भी सुधार लें। अगर घर में पानी लीक करेगा तो इससे घर में ठंड का स्तर बढ़ जाएगा। इसलिए ठंड के समय घर को गर्म रखने के लिए ऐसे लीकेज से जहां तक मुमकिन हो सके बचें।

* पुराने स्वेटर से सजाएं घर

घर में उपलब्ध पुराने स्वेटर का इस्तेमाल करके आप कई प्रकार के क्राफ्ट बना सकती हैं। पुराने स्वेटर से आप सोफे व डाइनिंग चेयर के लिए कुशन, तकिया, फुट मैट, डेकोरेशन पीस आदि बना सकती हैं। इस मौसम में क्रोशिया से बुने ऊनी टेबल कवर भी काफी खूबसूरत लगते हैं। क्रोशिया से बुने सोफा कवर, मेजपोश आदि भी काफी आकर्षक दिखते हैं। tips to keep house warm,house tips,household,winters,how to keep warm during winters * सीलिंग रूम

सीलिंग रूम घर का ऐसा हिस्सा है जो सबसे पहले ठंडा होता है, इसलिए इसे गर्म करने के उपाय के साथ इसका खूबसूरत होना भी जरूरी है। इसके लिए सीलिंग बनाते वक्त अगर थर्माकोल लगा दिया जाए तो यह ठंड में फायदेमंद होता है।

* कालीन जरूर बिछाएं

सर्दी के मौसम में फर्श बहुत ठंडी हो जाती है। इस ठंड से बचने और घर में गर्माहट भरने के लिए ठंड के मौसम में कालीन को अपने घर के इंटीरियर का हिस्सा जरूर बनाएं। बाजार में हर आकार और हर बजट में कालीन उपलब्ध हैं। पूरे घर में संभव नहीं है तो घर के जिस हिस्से में आप लोग सबसे ज्यादा वक्त बिताती हैं, वहां कालीन जरूर बिछाएं। आप चाहें तो छोटे-छोटे डोरमैट्स को एक साथ जोड़कर भी कालीन जैसा रूप दे सकती हैं।

* बोनफायर बनाएं


घर में बोनफायर के लिए जगह जरूर बनाएं। बोनफायर से घर में बेहद ही आरामदायक एहसास मिलता है क्योंकि इससे कमरे का तापमान संतुलित रहता है। अपने फर्नीचर को बोनफायर के आसपास ही रखें। इससे फर्नीचर पर बैठने वालों को बोनफायर से गर्मी मिलती रहती है।

* मोमबत्तियों से दोस्ती

खाने की मेज हो या फिर बैठक की सेंटर टेबल, इनको आप विभिन्न आकार-प्रकार व खुशबू वाली मोमबत्तियों से ठंड के मौस में जरूर सजाएं। सर्दियों की लंबी शामें इन मोमबत्तियों की सुनहरी मद्घिम रोशनी से गर्म व खूबसूरत हो उठेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology