Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परदों की मदद से सजाए अपना घर, गर्मियों में देंगे ठंडक का अहसास

आज हम आपके लिए परदों के चयन से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो गर्मियों के दिनों में आपके घर को खूबसूरत बनाने का काम करेंगे। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 May 2019 5:17:03

परदों की मदद से सजाए अपना घर, गर्मियों में देंगे ठंडक का अहसास

हर गृहणी के मन में अपने घर को सजाने और उसे खूबसूरत बनाने की इच्छा होती हैं। इसका सबसे अच्छा जरिया बनते है घर में लगे परदे। जी हाँ, घर में लगे परदे अपने रंग-रूप से घर की शान को बढाते हैं और इसकी सुंदरता में इजाफा करते हैं। लेकिन इसी के साथ ही अगर परदों ला चयन गर्मियों को देखते हुए किया जाए तो और बेहतर होगा। इसलिए आज हम आपके लिए परदों के चयन से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो गर्मियों के दिनों में आपके घर को खूबसूरत बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* जाली और नेट

जहां पर्दों को सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करना हो, वहाँ जाली और नेट के पर्दे लगाए जाते हैं। कुछ छिपाना और कुछ दिखाना की तर्ज पर यह पर्दे तेज रोशनी के प्रहार को कुछ हल्का कर देते हैं। अधिकतर यह पर्दे सफ़ेद और क्रीम रंग में आते हैं।

* सिल्क और वेल्वेट

थोड़े भारी और राजसी शान वाले वेल्वेट के पर्दे सुंदरता को बढ़ाने के साथ सर्दी की ठंडक को रखने में पूरी तरह सफल होते हैं। भारी होने के कारण आसानी से अपनी जगह से सरकते नहीं है इसलिए बेकार की सलवटें नहीं पड़ती हैं।

* सीधे-साधे सूती

हल्के रंग से लेकर गहरे रंग में , छोटे फूल के प्रिंट से लेकर बड़े डिजाइन वाले या फिर बिलकुल सादे और प्लेनटैक्सचर में सूती पर्दे बड़े आराम से मिल जाते हैं। हर तरह के बजट में आराम से फिट होने वाले सूती पर्दे किसी भी बाजार या दुकान में बड़ी आराम से मिल जाते हैं।
home curtains,curtains  for summer,curtains  tips,selection of curtains * रेशमी साटन

साटन के पर्दे घर को शाही लुक देने में समर्थ होते हैं। कीमत में थोड़े अधिक होने पर भी अपनी सुंदरता और सजावट के कारण घर के मुख्य कक्ष में सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं।

* सूती या कॉटन के पर्दे

गर्मी के दिनों में ठंडक देने के लिए सूती या कॉटन के पर्दे सबसे अच्छे रहते हैं। सूती पर्दों गर्मी के मौसम में गरम हवा और तेज धूप को आसानी से घर से बाहर ही रखने में समर्थ होते हैं

* लाइनिंग कैसी हो

पर्दों में लाइनिंग से पर्दों में ठहराव आ जाता है और कपड़े के रंग और बनावट की भी सुरक्षा होती है। गरमी के मौसम में यही लाइनिग पर्दे का वजन बढ़ा कर उसे अनचाहे फहराने से रोक देती है और कमरे की ठंडक बनी रहती है।

* रंग कैसा हो

रंगों का चयन करते समय अपने कक्ष के बाहरी तापमान का ध्यान रखें। अगर बाहर से धूप और गर्मी बहुत अधिक आती है तो भारी और गहरे रंग के पर्दों का चयन करें। लेकिन अगर आपके कक्ष के बाहर हरियाली का साम्राज्य है तो बेझिझक हल्के रंग के पर्दों का चयन आप कर सकतीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology