Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फटे दूध को फेंकने से अच्छा है बनाए ये हेल्दी चीजें, देगी अपना विशेष स्वाद

हम बताते हैं आपको कि फटे हुए दूश से आप किन चीजों का निर्माण कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 2:03:44

फटे दूध को फेंकने से अच्छा है बनाए ये हेल्दी चीजें, देगी अपना विशेष स्वाद

अभी सर्दियों के दिन चल रहे है जिसके कारण से दूध के फटने की घटनाएँ कम ही होती है। लेकिन गर्मियों के दिनों में दूध बहुत फटता है, जिसको लोग फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि फटे हुए दूध से कई हेल्दी चीजें बनाई जा सकती है। जी हाँ, आप फटे हुए दूध को फेंकने की बजाय उसका इस्तेमाल कुछ हेल्दी चीजों के इस्तेमाल में कर सकते हैं जो अपना विशेष स्वाद देती हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि फटे हुए दूश से आप किन चीजों का निर्माण कर सकते हैं।

* दही और छाछ

फटे हुए दूध से आप घर पर आसानी से दही बना सकते हैं। इसके अलावा फटे हुए दूध से जब दही बनकर तैयार हो जाए तो इसे अच्छे से फेंट लें और छाछ बना लें। फटे हुए दूध से बने छाछ में जीरे का तड़का लगाकर पीने का मज़ा ही कुछ और है।

* टेस्टी स्मूदी

अगर आप अपने घर पर स्मूदी बनाते हैं तो अगली बार इसमें आईस्क्रीम की जगह फटे हुए दूध को डालकर देखें। इससे आपकी स्मूदी न सिर्फ टेस्टी बनेगी बल्कि इससे वो ज्यादा सॉफ्ट भी लगेगी।
torn milk,milk products * खोया

अगर आपके घर में दूध फट जाए और उसमें खटास आ जाए तो उसे फेंके नहीं बल्कि उसे एक बर्तन में डालकर तब तक गर्म करें जब तक उसका पानी सूख जाए। फिर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाकर आप उससे खोया, बर्फी और पेड़े जैसी स्वादिष्ट चीजें बना सकते हैं।

* पनीर

घर पर पनीर बनाने के लिए हमेशा दूध को फाड़ना पड़ता है। लेकिन अगर किसी वजह से दूध फट जाए तो आप उससे पनीर बना सकते हैं। पनीर बनाने के बाद आप पनीर से कई तरह के पकवान बनाकर उसका आनंद उठा सकते हैं।

* यम्मी केक

अगर आप घर पर केक बनानेवाले हैं तो फटे हुए दूध को बेकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं इस दूध के इस्तेमाल से आपका केक बिल्कुल भी खराब नहीं होगा बल्कि वो ज्यादा टेस्टी बन जाएगा।

* सूप का जायका बढ़ाएं

आप फटे हुए दूध का इस्तेमाल होम मेड सूप का जायका बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। सूप में फटे हुए दूध को मिलाने से सूप में सॉफ्टनेस बढ़ती हैं और उसका स्वाद भी बढ़ जाता है।

* उबले अंडे में मिलाएं

आप फटे हुए दूध में उबला हुआ अंडा मिलाकर खा सकते हैं। दूध में अंडा मिलाकर खाने से वो ज्यादा टेस्टी लगेगा। इतना ही नहीं इससे आपके शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की कमी भी नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology