Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: होली खेलने के लिए करें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल, घर पर ही बनाए इन्हें इस तरह

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से घर पर ही पप्राकृतिक रंग (Natural Holi Colors) बना सकते हैं और अपनी होली का अच्छे से लुत्फ़ उठा सकते हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 21 Mar 2019 10:26:03

Holi Special 2019: होली खेलने के लिए करें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल, घर पर ही बनाए इन्हें इस तरह

आजकल हर चीज में मिलावट होने लगी है और इसके कारण से आप नहीं चाहेंगे कि आपकी होली बर्बाद हो। जी हाँ, होली के रंगों में मिला केमिकल त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि होली प्राकृतिक रंगों से खेली जाए जो शरीर और त्वचा को नुकसान ना पहुंचाए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए है जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से घर पर ही पप्राकृतिक रंग (Natural Holi Colors) बना सकते हैं और अपनी होली का अच्छे से लुत्फ़ उठा सकते हैं। तो आइये जानते है कैसे बनाए घर पर ही होली के प्राकृतिक रंग...
holi special 2019,holi,happy holi,holi colors,natural holi colors,how to make natural holi colors,colors - आसानी से उतरेगा चुकंदर और टेसू से बना रंग

बहुत लोगों को सिर्फ होली खेलना इसलिए पसंद नहीं होता क्योंकि बाजार में मिलने वाले रंगों से नुकसान होता है। रंगों के डर से लोग इस खूबसूरत त्योहार को इन्जॉय नहीं कर पाते। लेकिन अब केमिकल के डर को मन से निकाल कर आप घर पर नेचरल रंग बना सकते हैं जिससे होली का मजा भी फीका नहीं पड़ेगा और रंग से नुकसान भी नहीं होगा। चुकंदर और टेसू के फूलों से आसानी से रंग बनाया जा सकता है। रंग बनाने के लिए चुकंदर साफ करके इसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद पानी में डालकर उबालें, फिर थोड़ी देर ठंडा होने दें। इससे गहरा पर्पल रंग आ जाएगा। यह रंग स्किन से आसानी से उतर जाता है। वहीं, टेसू के फूल तोड़कर इसे भी पानी में डालकर उबालें। यह फूल अपना रंग छोड़ देंगे और इसे ठंडा होने पर इस्तेमाल करें। यह गहरा ऑरेज शेड देगा। इस रंग से खुशबू भी आती है। इन रंगों की यही खासियत है इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। होली से कुछ दिन पहले ही रंग बनाने की तैयारियां कर दीजिए। बच्चों को यह रंग पसंद आते हैं। घर में ही रंग-गुलाल बनाकर पैसे भी बचा सकते हैं और सेहत का ध्यान भी रख सकते हैं। holi special 2019,holi,happy holi,holi colors,natural holi colors,how to make natural holi colors,colors - नुकसानदेह नहीं हैं चंदन से बने कलर

चंदन से बना रंग त्वचा के लिए बिलकुल भी हानिकारक नहीं है। इससे सुर्ख लाल और मुल्तानी रंग बनते हैं। लाल सूखा रंग बनाने के लिए लाल चंदन की लकड़ी के पाउडर में सूखे लाल गुड़हल के फूल पीसकर मिलाएं। गीला लाल रंग बनाने के लिए चार चम्मच लाल चंदन पाउडर को पांच लीटर पानी में डालकर उबालें और इसे 10 लीटर पानी में मिलाकर डाइल्यूट करें। अनार के दानों को पानी में उबालने से भी गाढ़ा लाल रंग आता है। इन रंगों से बच्चे होली खेलेंगे तो इससे किसी नुकसान का डर भी नहीं है। holi special 2019,holi,happy holi,holi colors,natural holi colors,how to make natural holi colors,colors - फूलों से बनेगा खुशबू वाला गुलाल

गुड़हल और सेमल के फूलों से गहरा नारंगी और हल्का लाल रंग तैयार किया जा सकता है। फूल तोड़ने के बाद साफ करें और सूखने दें। होली से एक दिन पहले इसे बाल्टी में या फिर बोतल में डालकर इसमें पानी भर दें। इन्हें अब पूरी रात के लिए छोड़ दें। यह गहरा नारंगी रंग तैयार हो जाएगा। खासियत है कि इससे खुशबू भी आएगी। इन रंगों से बच्चों के साथ-साथ पूरा परिवार होली खेलकर रंगों के त्योहार को भरपूर इन्जॉय कर सकता है। इतना ही नहीं, घर में नेचरल कलर बनाकर होली के मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को यह रंग तोहफे में भी सकती हैं, ताकि सभी अच्छे रंगों से होली खेलें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology