न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाय का स्वाद बढाने के साथ ही कई काम आती है अदरक, इस तरह उगाए घर पर ही

आपको अदरक उगाने के तरीके बताने जा रहे हैं जिसे गमले में या बगीचे में आसानी से उगाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jun 2019 5:35:28

चाय का स्वाद बढाने के साथ ही कई काम आती है अदरक, इस तरह उगाए घर पर ही

चाय में अदरक का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं और इसी के साथ ही अदरक का इस्तेमाल कई जगहों में किया जाता हैं। कुल मिलाकर अदरक घरों में बहुत काम आती हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर पर ही अदरक उगा ले तो कैसा रहे। जी हाँ, घर पर उगी अदरक ताजा रहती हैं और अपना बेहतरीन स्वाद देती हैं। आज हम आपको अदरक उगाने के तरीके बताने जा रहे हैं जिसे गमले में या बगीचे में आसानी से उगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं अदरक उगाने के इन तरीकों के बारे में।

अदरक के प्रकंद को चुनें
सबसे पहले अदरक का अच्छा प्रकंद चुनें। यदि आप बिल्कुल नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं तो बाजार से अदरक की जड़ ले लें। पूर्ण विकसित आँख या विकसित कलियों वाली जड़ लें। घर पर अदरक उगाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

अदरक उगाने के तरीके,बागबानी के तरीके,गर्देनिंग टिप्स,अदरक की उपज

गमले को तैयार करें
14 इंच चौड़े और 12 इंच गहरे गमले को मिट्टी से भर लें। ढीली मिट्टी लें ताकि पानी डालने पर यह पैक नहीं हो। मिट्टी में खाद या कम्पोस्ट मिला दें। गमले में पानी का निकास एकदम सही रहना चाहिए। आप एक गमले में अदरक के तीन टुकड़े रख सकते हैं।

उगाएं
गमले की बजाय खुल्ली जगह में अदरक को उगाने में अंतर है। ध्यान रहे कि पौधों में समान जगह रहे। जब कलियाँ निकलती रहें तभी उगा दें। इसकी बजाय गमले में उगाते समय मिट्टी की परत के ठीक नीचे उगाएं।

तापमान
अदरक को गर्मी पसंद है। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे यदि आप इसमें गर्मी में लगभग 75-85 °F तापमान में उगाएंगे। ठन्डे वातावरण में इनकी वृद्धि में रूकावट होगी। अदरक उगाते समय यह बात जरूर ध्यान रखें।

अदरक उगाने के तरीके,बागबानी के तरीके,गर्देनिंग टिप्स,अदरक की उपज

पानी देना
अदरक के पौधे में पानी देते समय सावधानी रखें। उगाने के कुछ समय बाद धीरे और कम पानी दें। जब यह फूटता दिखे तो पानी थोड़ा ज्यादा दें। सर्दियों में जब इनका विकास कम होता है तो पानी ना दें।

नमी
जब आप अदरक को जमीन पर उगा रहे हैं तो धरती की नमी का फायदा उठाने के लिए उचित कदम उठायें। आप सूखी पत्तियों से इसे ढक सकते हैं। यदि आपकी मिट्टी कठोर है तो आप पानी के निकास के लिए मेड़बंदी भी कर सकते हैं।

फर्टिलाइजर
जैविक खाद का प्रयोग करें। हमें जैविक अदरक उगनी है इसलिए एक हिस्सा मिट्टी और एक हिस्सा खाद मिला लें। इससे कलियाँ स्वस्थ और जल्दी विकसित होंगी। यदि आप इसे गमले में उगा रहे हैं तो अपनी आवश्यकता अनुसार खाद मिलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता