न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये टिप्स बनाएँगे आपको किचन एक्सपर्ट, जानें और ले इन्हें काम में

हम आपके लिए किचन से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप खुद के गुणों को निखार सकती है और सभी के सामने अपना इम्प्रेशन जमा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Mar 2019 10:08:17

ये टिप्स बनाएँगे आपको किचन एक्सपर्ट, जानें और ले इन्हें काम में

हर गृहणी चाहती है कि उसे सभी अपनी पाक कला और किचन के गुणों के लिए जानें और इसके लिए वह किचन में कड़ी मेहनत भी करती हैं। लेकिन आपको एक्सपर्ट बनने के लिए किचन से जुड़ी कई ऐसी बातों का पता होना जरूरी है जो बहुत काम की होती है। इसलिए आज हम आपके लिए किचन से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप खुद के गुणों को निखार सकती है और सभी के सामने अपना इम्प्रेशन जमा सकती हैं। तो आइये जानते है इन किचन टिप्स के बारे में।

* महीने में एक बार मिक्सर और ग्राइंडर में नमक डालकर चला दिया जाए तो उसके ब्लेड तेज हो जाते हैं। अगर आपने कई महीनों से अपनी मिक्सी का उपयोग नहीं किया है तो भी आप सबसे पहले उसमें नमक डालकर चला दें इससे इससे आपकी मिक्सी की जाम होने की समस्या नहीं होगी।

* जब भी आप नूडल्स उबालती हैं और नूडल्स आपस में चिपक जाते हैं तो इसके लिए सबसे आसान टिप्स ये है के नूड्ल्स उबालने के बाद उसमें ठंडा पानी डाल दो। इससे वो बिल्कुल भी चिपकेंगे नहीं।

cooking hacks,kitchen tips

* बादाम या टमाटर छिलने के लिए पहले उन्हें 5-10 मिनट तक पानी में उबाले। इससे इनके छिलके आसानी से निकल जाएंगे।

* प्याज को काटने और लहसुन को छिलने से पहले उसे 10 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इससे प्याज काटते समय आंसू नहीं आएंगे और लहसुन के छिलके भी आराम से उतर जाएंगे।

* रोटी के बर्तन में अदरक के कुछ टुकड़े डालें, इससे रोटी नरम और ताज़ी बनी रहती है।

* उबले अंडे को थोड़ी देर ठंडे पानी में रखें, इससे छिलका आसानी से उतर जाएगा। अगर अंडा टूट गया हो, तो पानी में 1 टीस्पून विनेगर डालकर अंडा उबालें, उसका लिक्विड बाहर नहीं आएगा।

cooking hacks,kitchen tips

* पूरी या पकौड़े तलते समय तेल में चुटकीभर नमक दाल दे, इससे पकौड़े कम तेल सोखेंगे। इससे तेल की बचत के साथ ही आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।

* सूखे मेवे या ड्राईफ्रूट्स को काटने से पहले 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इससे यह सॉफ्ट हो जाएंगे और आप इन्हें आसानी से काट सकेंगी।

* पनीर को ज्चादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए आप पनीर को ब्लोटिंग पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पनीर अधिक दिनों तक ताजा रहेगा।

* एक चम्मच शक्कर को भूरा होने तक गरम करें। केक के मिश्रण में इस शक्कर को मिला दें। ऐसा करने से केक का रंग डार्क आएगा। और देखने में अच्छा लगेगा।

* दाल पकाते समय एक चुटकी पिसी हल्दी और मूंगफली का तेल की कुछ बूंदे डाले। इससे दाल जल्दी पक जायेगी और स्वाद भी बना रहेगा।

* शहद की शुद्धता पता लगाने के लिए उसकी कुछ बूंदें कांच की बोतल या गिलास में डालें। अगर शहद तले पर बैठ जाए तो शुद्ध है और अगर वो पानी में मिक्स हो जाए तो मिलावटी है।

* अगर आप बिरयानी या कोई ग्रेवी वाली डिश बना रही है तो उसमें दही डालने से पहले अच्छी तरह फेंट लें। इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा। इसके अलावा सब्जियां उबालने के बाद इसके पानी को दाल बनाने में इस्तेमाल करें। इससे दाल का स्वाद दोगुना हो जाएगा।

* पनीर को तेल में फ्राई करने की बजाय उबले पानी में थोड़ी देर के लिए डालें, इससे पनीर सॉफ्ट और स्पंजी बनता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता