न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठ पूजा के दिन करें इन प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना

आज हम आपके लिए देशभर के कुछ ऐसे प्रसिद्द सूर्य मंदिरों की जानकारी लेकर आए हैं जिनके दर्शन करने से भी आपको आशीर्वाद मिलेगा और हर मनोकामना पूरी होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 2:58:34

छठ पूजा के दिन करें इन प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के दर्शन, पूरी होगी हर मनोकामना

दिवाली के बाद छठ पूजा का त्यौंहार आता हैं जो कि मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। यह त्यौंहार चार दिन का होता हैं और इसमें सभी भगवान् सूर्य को अर्ध्य देते हैं और उनकी पूजा करते हैं एवं उनसे हर मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद चाहते हैं। आज हम आपके लिए देशभर के कुछ ऐसे प्रसिद्द सूर्य मंदिरों की जानकारी लेकर आए हैं जिनके दर्शन करने से भी आपको आशीर्वाद मिलेगा और हर मनोकामना पूरी होगी। तो आइये जानते हैं मंदिरों के बारे में।

सूर्य मंदिर, ओडिशा

ओडिशा के कोणार्क में सूर्य मंदिर भगवान सूर्य को समर्पित है। रथ के आकार में बने इस मंदिर को छठ पर्व के अलावा भी लोग दर्शन करने आते हैं। यहां पत्थर के बने रथ में 12 पहिए है और रथ में 7 घोडे़ हैं। 13वीं शताब्दी में बनाए गए इस मंदिर में काफी संख्या में भक्त आते हैं।

tourist places,indian tourist places,indian famous sun temples,chhath puja special

सूर्य मंदिर, गुजरात

अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर मोढ़ेरा में बने सूर्य मंदिर में छठ पर्व के दौरान जा सकते हैं। सम्राट भीमदेव सोलंकी प्रथम ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। सोलंकी सूर्यवंशी थे और वे सूर्य को कुलदेवता के रूप में पूजते थे।

सूर्य मंदिर, गया

बिहार के गया को धार्मिक शहर भी कहा जा सकता है। यहां पर बौद्ध धर्म से संबंध और पितृ-पक्ष से लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके साथ ही यहां स्थित दक्षिणार्क सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य की प्रार्थना करने लोग आते हैं। छठ पर्व के समय में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए सूर्य भगवान की पूजा करते हैं।

tourist places,indian tourist places,indian famous sun temples,chhath puja special

सूर्य मंदिर, औरंगाबाद

बिहार में छठ का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां औरंगाबाद जिले में स्थित देव सूर्य मंदिर में छठ पर्व के दौरान काफी संख्या श्रद्धालु पहुंचते हैं। छठ पूजा के दौरान यहां लगने वाला मेला बहुत ही प्रसिद्ध है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि इसका निर्माण स्वयं देवताओं के वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा ने अपने हाथों से किया है।

सूर्य मंदिर, रांची

झारखंड की राजधानी रांची से 39 किलोमीटर से दूर बुंडू के पास सूर्य मंदिर है। संगमरमर से बने सूर्य मंदिर में 18 पहियों और 7 घोड़ों के रथ पर विराजमान भगवान सूर्य आकर्षण का केंद्र है। यहां पर हर साल छठ पर्व के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

सूर्य मंदिर, भोजपुर

बिहार के भोजपुर जिले के बेलाउर गांव में काफी प्राचीन सूर्य मंदिर है। राजा द्वारा बनवाए 52 पोखरों में से एक पोखर के बीच में यह सूर्य मंदिर स्थित है। यहां छठ महापर्व के दौरान हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!