न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार जरूर जाएं तुरतुक, कहा जाता हैं भारत का आखिरी गांव

नुब्रा वैली में हिंदुस्तान को सिल्क रूट से जोड़ने वाले रस्ते में कराकोरम रेंज से घिरा तुरतुक, लद्दाख के उत्तर में खारदुंग ला के परे, श्योक नदी किनारे बसा एक छोटा सा गाँव है

Posts by : Anuj | Updated on: Mon, 13 Jan 2020 3:26:32

एक बार जरूर जाएं तुरतुक, कहा जाता हैं भारत का आखिरी गांव

नुब्रा वैली में हिंदुस्तान को सिल्क रूट से जोड़ने वाले रस्ते में कराकोरम रेंज से घिरा तुरतुक, लद्दाख के उत्तर में खारदुंग ला के परे, श्योक नदी किनारे बसा एक छोटा सा गाँव है। तुरतुक यहाँ मिलने वाले मीठे खुबानी और खुशमिज़ाज बाशिंदों की वजह से आजकल काफी फ़ेमस हो गया है। अगर आपको भी घूमने का शौक है तो देश के इस आखिरी गांव की सैर जरूर करें। तो चलिए जानें क्या है खास इस गांव में देखने के लिए।

खूबसूरत नजारे - तुरतुक नाम के इस गांव की खासियत यहां के खूबसूरत नजारे हैं। लद्दाख के आखिरी छोर पर बसा ये गांव अपनी सभ्यता और संस्कृति की वजह से भी खास है। खार दूंगला दर्रे में बसा ये गांव ऊंचे पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। यहां पर बाल्टी संस्कृति के लोग रहते हैं। जिनकी भाषा और संस्कृति बिल्कुल अलग और अनोखी है।

turtuk travel guide,turtuk village,turtuk tourism,turtuk holidays,turtuk travel,holidays,travel,travel tips

इतिहास - 1947 में बटवारे के बाद जब पाकिस्तान ने कश्मीर हथियाने के लिए भारत पर हमला किया तब युद्ध विराम की घोषणा होते-होते, कश्मीर और लद्दाख का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के कब्ज़े में आ गया था। उसमें से एक गाँव तुरतुक भी था। पर सन 71 की लड़ाई के बाद तुरतुक फिर से हिंदुस्तान में शामिल हो गया। हालाँकि, सैलानियों को यहाँ की खूबसूरती से वाक़िफ़ होने के मौके के लिए सन 2010 तक का इंतज़ार करना पड़ा।

काराकोरम - अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन है तो काराकोरम की पहाड़ियों पर जाएं। पर्यटकों की नजर से दूर लद्धाख के इस गांव की यात्रा एक अनोखा अनुभव देती है। यहां पर इंटरनेट की सेवाएं भी नहीं है। लेकिन इस गांव में मौजूद झरने का दृश्य बेहद खास है।

turtuk travel guide,turtuk village,turtuk tourism,turtuk holidays,turtuk travel,holidays,travel,travel tips

ठहरने की व्यवस्था - दूर-दूर तक फैले घास के मैदान और लकड़ी के बने पुल को पार करने के बाद जब आप इस झरने को देखते हैं तो रास्ते की सारी थकान मिट जाती है। तुरतुक गांव में ठहरने के लिए होटल कम मिलेंगे। लेकिन यहां के लोगों के घर में होमस्टे की सुविधा मिलेगी।
खूबानी के खेती-लद्दाख के इस खूबसूरत गांव में सबसे ज्यादा खुबानी की खेती होती है। यहां के बागानों में आपको खुबानी से लगदग पेड़ मिलेंगे। जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इसके साथ ही यहां पर अखरोट के भी बहुत से पेड़ नजर आ जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!