न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बना सकते है अपनी महँगी विदेश यात्रा को आसान, करें पहले से इसकी प्लानिंग

हम आपके लिए कुछ बेहतरीन जानकारी लेकर आए है जिसकी मदद से आप महँगी विदेश यात्रा को भी आसान बना सकते हैं और घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 18 Jun 2019 10:21:54

इस तरह बना सकते है अपनी महँगी विदेश यात्रा को आसान, करें पहले से इसकी प्लानिंग

व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में समय-समय पर बोरियत महसूस करने लगता हैं। ऐसे में उसे जरूरत होती है अपने परिवार के साथ देश-विदेश घूमने जाने की। इससे उसका मूड अच्छा होने के साथ ही एक नया एक्सपीरियंस भी होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन जानकारी लेकर आए है जिसकी मदद से आप महँगी विदेश यात्रा को भी आसान बना सकते हैं और घूमने का आनंद उठा सकते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह करें इस विदेश यात्रा की प्लानिंग।

* पहले से तय करें जगह

छुट्टी में आप जहां जाना चाहते हैं, उसे पहले से तय कर लें इससे आपको कई फायदे होंगे पहला फायदा यह होगा कि आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि सैर पर जाने के लिए कितने पैसे की जरूरत होगी, आप यह भी पता कर सकते हैं कि आप जिस जगह जा रहे हैं वहां कोई दोस्त या रिश्तेदार तो नहीं रहता। अगर हां तो इससे आपको पैसे बचाने में भी थोड़ी मदद मिल सकती है।

विदेश यात्रा के लिए देश में यात्रा की तुलना में अधिक पैसों की जरूरत पडेगी, आपको वहां कुछ मनोरंजन जैसे एडवेंचर स्पोट्र्स में शामिल होने का भी मन कर सकता है जिसके लिए और ज्यादा पैसों की जरूरत पडेगी। जो लोग बिना किसी तैयारी के छुट्टियों में कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना लेते हैं उन लोगों के लिए पर्सनल लोन काफी मददगार साबित होता है। यदि आपके पास पैसे नहीं हैं या बहुत ज्यादा खर्च सीमावाला क्रेडिट कार्ड नहीं है तो आप अपनी इस अचानक यात्रा के लिए पर्सनल लोन लेने पर विचार कर सकते हैं। लेकिन, पर्सनल लोन लेने पर हर साल 11 से 20 प्रतिशत तक ब्याज भी देना पडता है इस पर्सनल लोन को एक ट्रैवलर्स चेक, डेबिट कार्ड, एक प्रीपेड कार्ड या विदेशी मुद्रा में बदला जा सकता है जो क्रेडिट कार्ड से ज्यादा सस्ते होते हैं। पर्सनल लोन पाने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए। इन रूपों में पैसे ले जाने पर के्रडिट कार्ड की तुलना में कम शुल्क लगता है।

cheap travel,travel tips,holidays,foreign trip

* क्रेडिट कार्ड

पैसों की तत्काल जरूरत पडने पर क्रेडिट कार्ड से काफी मदद मिलती है। इसके माध्यम से आसानी से कर्ज मिल जाने के कारण हमारी जरूरतें और इच्छाएं भी पूरी हो जाती हैं। यदि आप यहीं अपने देश के भीतर कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपका क्रेडिट कार्ड आपके पैसों की कमी को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। यदि आप विदेश में छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे हैं तो एक इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ले लीजिए, जससे आपको फ्री-लाउंज एक्सेस, अधिक नकद आहरण सीमा, सम्मिलित यात्रा बीमा इत्यादि जैसे लाभ भी मिल जाएंगे लेकिन, इंटरनैशनल के्रडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर इन सभी सेवाओं पर लगने वाले शुल्क के बारे में भी जान लेना चाहिए। आपको यह भी देख लेना चाहिए कि आप जिस देश में जा रहे हैं वहां आपका कार्ड स्वीकार किया जाता है या नहीं। अपने कार्ड को चालू रखने के लिए यात्रा की तारीख से पहले क्रेडिट कार्ड कंपनी को अपने कार्ड के उपयोग के बारे में बताना भी जरूरी है।

यात्रा पर से वापस लौटने के बाद के्रडिट कार्ड का बिल चुकाना न भूलें। जो लोग हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं वे लोग एयरलाइन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर विचार कर सकते हैं जिसे अभी हाल ही में शुरू किया गया है जिसका इस्तेमाल करने पर आपको साइन अप बोनस के अलावा रिवार्ड के रूप में हर बार फ्री एयर मील भी मिलता है।
किसी भावी यात्रा के लिए पैसे बचाते समय विदेश की यात्रा के मामले में अपने पैसों की जरूरत का हिसाब-किताब करते समय वहां मुद्रा में होने वाले उतार-चढ़ाव पर भी ध्यान दें। वकेशन लोन यह एक तरह का पर्सनल लोन ही है जिसका निर्माण खास तौर पर विदेश की यात्रा के लिए किया गया है। कुछ बैंक ही यह लोन देते हैं और इस पर 10 से 18 प्रतिशत तक ब्याज देना पडता है।

* ट्रैवल ऑपरेटर

यदि आप किसी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर जा रहे हैं तो विभिन्न विदेशी ट्रैवल ऑपरेटरों द्वारा प्रदान की जाने वाली फाइनैंसिंग योजनाएं काफी मददगार साबित हो सकती हैं। वे यात्रा से लौटने के बाद पैसे चुकाने का विकल्प प्रदान करते हैं। इसमें यात्रा टिकट, भोजन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, आवास, सेवा शुल्क प्रोसेसिंग शुल्क इत्यादि शामिल होता है और वे 5 लाख रुपये तक फाइनैंस कर सकते हैं। उन पैसों को चुकाने के लिए लगभग एक से पांच साल तक का समय मिल सकता है। ब्याज दरए एक पर्सनल लोन के ब्याज दर के बराबर ही होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका