न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेश घूमते समय आप भी समझ पाएँगे वहाँ की भाषा, ले इन 6 मोबाइल ऐप की मदद

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी मोबाइल एप्लीकेशंस लेकर आए है जिनकी मदद से आप विदेश भाषा समझ पाएँगे और उन्हें भी अपनी भाषा समझा पाएँगे। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 May 2019 6:45:57

विदेश घूमते समय आप भी समझ पाएँगे वहाँ की भाषा, ले इन 6 मोबाइल ऐप की मदद

विदेश यात्रा पर घूमने जाने का शौक सभी को होता हैं लेकिन कभीकभार लोग केवल इस वजह से वहाँ घूमने जाना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें वहाँ की भाषा समझ नहीं आती हैं जो कि महत्वपूर्ण भी हैं। क्योंकि कोई परेशानी होने पर आप उन्हें अपनी बात समझा भी नहीं पाते हैं। लेकिन अब आपकी इस समस्या का समाधान हो चुका हैं। क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसी मोबाइल एप्लीकेशंस लेकर आए है जिनकी मदद से आप विदेश भाषा समझ पाएँगे और उन्हें भी अपनी भाषा समझा पाएँगे। तो आइये जानते है इन एप्लीकेशंस के बारे में।

* Google Translate

लैंग्वेज ट्रांसलेशन के लिए यह बेहतरीन एप्लिकेशन है। टाइपिंग के जरिए यह 103 भाषाओं को ट्रांसलेट करता है। इसके साथ यह ऑफलाइन में 59 भाषाओं को सपोर्ट करता है, यानी आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है, तब भी यह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इसमें एक खास फीचर है इंस्टेंट कैमरा ट्रांसलेशन। इसकी मदद से 38 लैंग्वेज में ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें 32 भाषाओं के लिए टू-वे इंस्टेंट स्पीच ट्रांसलेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही, वर्ड लेंस की तरह इमेज इनपुट भी ऑफर करता है। यह एप फ्री है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

विदेश घूमते समय आप भी समझ पाएँगे वहाँ की भाषा, ले इन 6 मोबाइल ऐप की मदद

* Translator With Speech

यह एप मल्‍टीपल लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर सकता है। इसका ट्रांसलेशन फीचर भी शानदार है। यह ट्रांसलेट किए गए मैटर को डाटाबेस में स्टोर कर देता है। इस डाटा को आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी प्ले कर सकते हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी के अलावा, दुनिया के महत्वपूर्ण लैंग्वेज को सपोर्ट करता है। अगर किसी लैंग्वेज को ट्रांसलेट करना हो, तो इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

* Translator Speak and Translate & Caller ID

यह ट्रांसलेटर एप मोबाइल डिवाइस को इंटरप्रिटेटर के तौर पर बदल देगा। अगर आप विदेश की यात्रा पर हैं, तो फिर इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। यह वॉयस ट्रांसलेटर विदेशी भाषा को ऑटोमैटिकली पहचान कर उसे 100 फॉरेन लैंग्वेजेज में कनवर्ट कर देता है। अगर विदेश में आपके मोबाइल का इंटरनेट काम न करे, तो इसका ऑफलाइन इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑटोमैटिक लैंग्वेज डिटेक्शन, सेवरल मोड्स ऑफ ऑपरेशन, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेशन सर्विस, फ्रेजेज का विजुअल डिस्प्ले आदि मिलेंगे। इसका इस्तेमाल वॉयस ट्रांसलेटर, वोकेबुलरी को इंप्रूव करने और अपने प्रोनसिएशन को चेक करने के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि इसके फ्री वर्जन में लिमिटेड फीचर्स हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

विदेश घूमते समय आप भी समझ पाएँगे वहाँ की भाषा, ले इन 6 मोबाइल ऐप की मदद

* iTranslate Translator & Dictionary

विदेश यात्रा पर यह एप्लिकेशन आपका काफी साथ देगा। इसकी खासियत है कि इसका इस्तेमाल ऑफलाइन भी किया जा सकता है। इसकी मदद से टेक्स्ट के साथ 100 भाषाओं में वॉयस-टू-वॉयस कम्युनिकेशन किया जा सकता है। यह एप कॉमन वर्ड और फ्रेज को भी काफी आसानी से ट्रांसलेट कर देता है। यह अलग-अलग भाषाओं के साइन बोर्ड, कार्ड्स आदि को भी ट्रांसलेट कर देता है, इसके लिए कैमरे को साइनबोर्ड की तरफ प्वाइंट कर क्लिक करना होगा। यह एप हिंदी, तमिल, तेलुगु जैसी भारतीय भाषा को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें इंग्लिश, स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मनी, पोलिश, रशियन, थाई, अरेबिक, इंडोनेशियन आदि लैंग्वेज का सपोर्ट हैं। यह एप एंड्रॉयड और आइओएस दोनों ही डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

* Voice Translator Translate

आप विदेश में हैं, लेकिन सामने वाला क्या बात कर रहा है, वह समझ नहीं पा रहे हैं, तो फिर इस एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे वॉयस ट्रांसलेशन के लिए यूज करना आसान है। यह आपकी वॉयस को ट्रांसलेट कर देता है, इससे इससे दो लोगों के बीच कम्युनिकेशन काफी आसान हो जाती है। यह एप 72 से अधिक लैंग्वेज को ट्रांसलेट करता है। इसमें मल्टी-लैंग्वेज ट्रांसलेशन फीचर भी है, जो कई सारी भाषओं के एक साथ ट्रांसलेट करने की सुविधा देती है। हालांकि इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। अगर आप चाहें, तो ट्रांसलेशन डाटा को एसडी कार्ड के जरिए स्टोर भी कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

* Interpreter translator voice translation

यह फ्री वॉयस इंटरप्रिटेटर और ट्रांसलेटर ऐप है। यह आपकी स्पीच को अलग-अलग लैंग्वेज में कनवर्ट कर सकता है। साथ ही, यह ट्रांसलेटेड टेक्स्ट को भी लाउड स्पीच भी कर सकता है। यह ऐप हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश, स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मनी, डच, इटैलियन, ग्रीक, जैपनिज, अरेबिक, बुल्गेरियन, थाइ, कोरियन आदि लैंग्वेज को सपोर्ट करता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे पीछे
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
'बदले की भावना से किया गया केस', खान सर के वकील बोले- सुरक्षा कारणों से चली थी गोली
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 11 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु; स्वास्थ्य कारणों से 161 यात्रियों की मौत
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 12 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
सियासी जमीन खिसकने के बीच INDIA गठबंधन की याद, दिल्ली बैठक में ममता बनर्जी को कितना मिलेगा समर्थन?
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
पेड्डी स्टार राम चरण की पत्नी संभालती हैं 77 हजार करोड़ का कारोबार, ग्लैमर से दूर बनाई अलग राह
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर फिल्मी अंदाज में चोरी, नकदी और जेवर लेकर फरार हुए बदमाश
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का तूफान जारी, तीसरे दिन ही 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची फिल्म, वर्ल्डवाइड भी मचा रही धमाल
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
Samsung यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पुराने फोन भी बनेंगे बिल्कुल नए जैसे, जल्द आ सकता है Android 17 अपडेट
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
CJP प्रदर्शन पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- विदेश से युवाओं को भटकाने की कोशिशें नहीं होंगी सफल
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
जाम में थमी एंबुलेंस, बिगड़ती हालत देख मरीज को गोद में अस्पताल ले गए परिजन
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
घर में आग लगने के पीछे अक्सर होती हैं ये वजहें, समय रहते हो जाएं सतर्क
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
'सिर्फ खेलने नहीं, दो दशक तक राज करने आया हूं', वैभव सूर्यवंशी का बड़ा दावा; विराट कोहली से मुलाकात को बताया सपनों जैसा पल
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर
बैंक लॉकरों से निकले करोड़ों रुपये, कई मकान और प्लॉट भी मिले; जांच में फंसा इंजीनियर