न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकांत पसंद लोगों के लिए स्वर्ग है दुनिया की ये 5 जगह, शांति और सुन्दरता का अनूठा संगम

आज हम आपके लिए इस दुनिया की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो शांति और सुन्दरता का अनूठा संगम मानी जाती हैं और एकांत पसंद लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Sep 2019 12:40:55

एकांत पसंद लोगों के लिए स्वर्ग है दुनिया की ये 5 जगह, शांति और सुन्दरता का अनूठा संगम

आज के समय में देखा जाता हैं कि लोग जहां भी घूमने जाते हैं वहां एक भीड़ सा माहौल होता हैं जिसकी वजह से कई लोग इसका मजा नहीं उठा पाते हैं। जी हाँ, कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शांत वातावरण पसंद होता हैं और उस एकांत में वे जगह की सुंदरता का आनंद लेना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इस दुनिया की कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जो शांति और सुन्दरता का अनूठा संगम मानी जाती हैं और एकांत पसंद लोगों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

सुपाय विलेज, ऐरिजोना (Supay Village, Arizona)
अमेरिका के ऐरिजोना राज्य में स्थित इस गांव की आबादी महज 208 है। वहां जाने के लिए कोई सड़क नहीं है। सिर्फ हेलिकॉप्टर जाता है और 8 मील एक रास्ता है जिसे पैदल या खच्चर से पार करना पड़ता है। यहां के लोगों का जीवन खेती, शिकार और प्राकृतिक झरनों पर आश्रित है। बाहरी दुनिया से यह गांव खच्चरों के माध्यम से जुड़ा है जो उनकी डाक लाते हैं।

tourist places,foreign tourist places,heaven for lonely choice people,supay village,pitcairn island,siwa oasis,palmerston island,saint helena

पिटकेर्न आइलैंड (Pitcairn Island)
यह पेरू और न्यू जीलैंड के बीच में स्थित है। यह दुनिया की सबसे कम आबादी वाली जगह है। सिर्फ 50 लोग पिटकेर्न को अपना घर कहते हैं। यहां के लोगों के लिए आजीविका का मुख्य साधन पर्यटन, कृषि और शहद है। कहा जाता है कि महारानी एलिजाबेथ को यहां की शहद बहुत पसंद है। सरकार ने यहां प्रवासियों को आकर बसने के लिए बहुत प्रलोभन दिया लेकिन कोई वहां जाता नहीं है।

सिवा नखलिस्तान (Siwa Oasis)
सिवा नखलिस्तान मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान के बीच में स्थित है। यह लीबिया की सीमा से 50 किलोमीटर और काहिरा से करीब 560 किलोमीटर समुद्र तल के नीचे है। वहां जाने के लिए आपको बस से जाना पड़ेगा या कार लेनी होगी। इस जगह पर फोन का सिगनल नहीं आता है।

tourist places,foreign tourist places,heaven for lonely choice people,supay village,pitcairn island,siwa oasis,palmerston island,saint helena

पामर्स्टन आइलैंड (Palmerston Island)
यह कोराल आइलैंड प्रशांत महासागर के कूक आइलैंड के बीच है। इसकी खोज कैप्टन जेम्स कूक ने की थी। यहां 1863 में एक परिवार आकर बसा था और अभी करीब 62 लोग रहते हैं जो उनके ही खानदान से हैं। यहां आपको कुछ आधुनिक सुविधाएं जैसे टेलिफोन स्टेशन, दिन में 2 घंटे बिजली और दिन में 2 घंटे इंटरनेट उपलब्ध होगा। वहां कोई एयरपोर्ट नहीं है। सिर्फ कार्गो शिप ही साल में एक या दो बार वहां जाती है। वहां कोई दुकान नहीं है। वहां आपको सिर्फ एक गली, एक चर्च, 2 शौचालय, एक पुलिसकर्मी, बड़ी संख्या में मछली और नारियल मिलेंगे। कुल मिलाकर यहां आपको शांति ही शांति मिलेगी।

सेंट हेलेना (Saint Helena)
यह वह जगह है जहां नेपोलियन ने अपने अंतिम दिन गुजारे थे। ब्रिटिश ने नेपोलियन को यहीं लाकर कैद कर दिया था और वहीं 1821 में उनकी मौत हो गई। यह द्वीप अटलांटिक महासागर में ब्राजील से 2,500 मील और अंगोला से 1,210 मील की दूरी पर है। इसकी खोज एक पुर्तगाली समुद्री यात्री ने 1502 में की थी। बाद में एशिया और दक्षिण अफ्रीका से यूरोप जाने वाले जहाजों का यह पड़ाव बन गया। मौजूदा समय में करीब 4,088 लोग यहां रहते हैं। वैसे यह द्वीप काफी दूर पर बसा है लेकिन यहां बिजली और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। एक नया एयरपोर्ट भी खुला है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर