न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत का दूसरा कश्मीर है दरिंगबाड़ी, जानें यहां के बारे में

दरिंगबाड़ी ओडिशा के कंधमाल जिले में देवदार के घने जंगलों और बादलों से घिरी जगह है। आइये जानते हैं यहां के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 10 Dec 2019 6:41:52

भारत का दूसरा कश्मीर है दरिंगबाड़ी, जानें यहां के बारे में

प्रकृति की शानदार पहाड़ियों, झीलों, झरनों और जंगलों का संगम अगर देखना हो तो आज हम आपको बताएंगे ओडिशा के एक खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जो 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ओडिशा की एकलौती जगह है, जहां सर्दियों में बर्फबारी भी देखने को मिलती है। जी हां , हम बात कर रहे हैं दरिंगबाड़ी की।दरिंगबाड़ी ओडिशा के कंधमाल जिले में देवदार के घने जंगलों और बादलों से घिरी जगह है। आइये जानते हैं यहां के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें-

daringbadi in odisha,second kashmir of india daringbadi,holidays,travel

नाम के पीछे की कहानी
कहा जाता है कि ये जगह सबसे पहले डेरिंग नाम के एक ब्रिटिश अधिकारी ने देखी थी। उसी अधिकारी के नाम से इस जगह का नाम डेरिंगबाड़ी पड़ा जो आज दरिगंबाड़ी के नाम से जाना जाता है।
ओडिशा का कश्मीर
चीड़ के पेड़ों की हरियाली इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती है। खास बात तो ये है कि इस जगह के बारे में कम ही लोग जानते हैं इसलिए यहां ज्यादा भीड़ भी नहीं होती। यहां आप हिल व्यूपॉइंट से आस पास के मनोरम दृश्य देख सकते हैं। दरिंगबाड़ी के पूरे रास्ते आपको कॉफी और मसालों के बागान नजर आएंगे। यही वजह है कि इसे ओडिशा का कश्मीर कहा जाता है।

daringbadi in odisha,second kashmir of india daringbadi,holidays,travel

आसपास के आकर्षण
दरिंगबाड़ी में और उसके आसपास बहुत सारे आकर्षण हैं। जब भी आप यहां घूमने जाएं तो मदुबंडा और बादंगिया झरना जाना न भूलें। झरने से झरता पानी चट्टानों से टकराता हुआ एक बेहद खूबसूरत नजारा है। ये जगह कई प्रकार के पेड़ों और फूलों के पौधों से भरी हुई है।
बेलघर अभयारण्य
अगर आपको जंगलों से प्यार है तो बेलघर अभयारण्य जरूर जाना चाहिए। पहाड़ों और अनूठे नजारों से भरी ये जगह 'कुटिया कोंधा' प्रजाती के लोगों की मातृभूमि मानी जाती है। इन जगहों के अलावा, आप कॉफी बागान, स्पाइस गार्डन, डोलुरी नदी और रुशिकुलिया नदी भी जा सकते हैं।
कैसे पहुंचे
यहां पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा भुवनेश्वर है। भुवनेश्वर और दरिंगबाड़ी के बीच की दूरी 250 कि.मी. है। भुवनेश्वर से, दरिंगबाड़ी पहुंचने के लिए कैब ले सकते हैं। ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन ब्रह्मापुर है। ब्रह्मापुर से दरिंगबाड़ी के बीच की दूरी लगभग 120 कि.मी. है। दरिंगबाड़ी पहुंचने के लिए ब्रह्मापुर से टैक्सी मिल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!