न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन 'माउंट आबू', जो बना दे आपके वीकेंड को यादगार

आइये जानते हैं माउंट आबू के पर्यटन स्थलों के बारे में।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 May 2018 5:46:42

राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन 'माउंट आबू', जो बना दे आपके वीकेंड को यादगार

भारत को पर्यटन स्थल और वहाँ की विभिन्न तौर-तरीकों के लिए जाना जाता हैं। भारत में कई पर्यटन स्थल हैं जो कि इन गर्मियों के दिनों में घूमे जा सकते हैं लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन 'माउंट आबू' के बारे में जो कि पर्यटन के लिए जाना जाता हैं। यहाँ का पहाड़ी इलाका इसको बेहद ही आकर्षक बनाता हैं। इसलिए आज हम आपको माउंट आबू के उन पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि इस जगह के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। तो आइये जानते हैं माउंट आबू के पर्यटन स्थलों के बारे में।

* नक्की झील

नक्की झील माउंट आबू का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं जहाँ से खूबसूरत प्राकृतिक नजारा देखने को मिलता है। यहाँ आप बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। नक्की झील का भी अपना एक इतिहास है, दरअसल कहा जाता है की प्राचीन समय में एक रसिया बालम नाम का व्यक्ति माउंट आबू में काम की तलाश में आया था और उसे यहाँ के राजा की बेटी से प्यार हो गया। जब राजा के सामने ये बात आई तो उसने ये शर्त रखी की अगर रसिया बालम एक रात में अपने नाखूनों से झील बना दे तो वो अपनी बेटी से उसकी शादी करा देंगे। रसिया बालम ने राजकुमारी को पाने के लिए एक ही रात में अपने नाखूनों से झील खोद दी। इसी वजह से इस झील का नाम नक्की झील पड़ा।

* सनसेट पॉइंट

माउंट आबू के सनसेट पॉइंट से सुबह और शाम को सूरज उगने और अस्त होने का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है और इसी कारण सुबह और शाम के समय ज्यादातर पर्यटक यहाँ का रुख कर लेते हैं।

* गुरु शिखर

गुरु शिखर अरावली पर्वत शृंखला की सबसे ऊँची चोटी है और यहाँ से माउंट आबू का सर्वश्रेस्ट नजारा देखने को मिलता है। माउंट आबू से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुरु-शिखर पर गुरू दत्तात्रय मंदिर है इसके अलावा यहाँ मंदिर शिव मंदिर, मीरा मंदिर और चामुंडी मंदिर भी प्रमुख हैं।

mount abu,places to visit in mount abu,rajasthan,india,holidays,travel

* म्यूजियम और आर्ट गैलरी

कला प्रेमियों के लिए ये ख़ास स्थान है जहाँ एक राजभवन है और उसमे कई तरह की शानदार आर्ट गैलरी देखने को मिलती है और यहाँ के म्यूजियम में कई प्राचीन वस्तुओं को देखने का मौका मिलता है।

* माउंट आबू वन्यजीव अभ्यारण्य

माउंट आबू का वन्यजीव अभ्यारण्य भी पर्यटकों को ख़ास लुभाता है। यहाँ के जंगलों में तेंदुए, गीदड़, जंगली बिल्लियां, सांभर, भारत कस्तूरी बिलाव आदि देखने का मौका मिलता है।

* टोड रॉक

ये स्थान भी पर्यटकों को ख़ास लुभाता है, यहाँ एक ऐसी चट्टान है जो मेंढक के आकार जैसी है मानों कोई मेंढक नदी में कूदने वाला हो। इसी के नजदीक एक और चट्टान है जिसे नन रौक कहा जाता है और ये चट्टान ऐसी लगती है मानों कोई स्त्री घूँघट निकाले हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर