न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केसर की खेती के लिए है मशहूर है कश्मीर का पुलवामा, जानें यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में

लेकिन अगर पुलवामा नाम के पीछे से अगर आप ‘आतंकी हमला’ हटा देंगे तो पुलवामा वापस अपने अस्तित्व में आ जाएगा, क्योंकि पुलवामा घाटी के खूबसूरत जगहों में से एक है। हम आपको बतायेगे इन्हीं खूबसूरत जगहों के बारे में-

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 24 Dec 2019 7:57:25

केसर की खेती के लिए है मशहूर है कश्मीर का पुलवामा, जानें यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का नाम आपने अक्सर मीडिया की सुर्खियों में सुना होगा। हाल ही में पुलवामा में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गये थे। दुनिया भर में इस हमले की कड़ी निंदा हुई थी, तभी से कश्मीर घाटी के पुलवामा के नाम के पीछे ‘आतंकी हमला’ जोड़ दिया गया। लेकिन अगर पुलवामा नाम के पीछे से अगर आप ‘आतंकी हमला’ हटा देंगे तो पुलवामा वापस अपने अस्तित्व में आ जाएगा, क्योंकि पुलवामा घाटी के खूबसूरत जगहों में से एक है। हम आपको बतायेगे इन्हीं खूबसूरत जगहों के बारे में-

major attractions of pulwama,kashmir,pulwama,pulwama is famous for saffron,holidays,travel,tourism

मौसम और प्राकृतिक सुंदरता
इस जिले को दुनिया के सुंदर स्थानों में से एक माना जाता है, क्योंकि यहां का मौसम और प्राकृतिक सुंदरता सराहनीय है। यहां पर असंख्य झरने हैं और वहां से गिरता पानी, फूलों की सुगंधित खुशबू, स्वादिष्ट फल और कई अन्य प्राकृतिक नजारें देखने योग्य है। पूरे विश्व में पुल्वामा भगवा खेती के लिए मशहूर है। यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से खेती पर ही निर्भर है। यहां पर चावल और केसर की खेती बड़े पैमाने पर होती है। पुलवामा पूरी दुनिया में केसर के उत्पादन के लिए मशहूर है। केसर पुलवामा, पंपोर, काकापोरा में उगाई जाती है।
अवंतीश्वर मंदिर
पुलवामा में एक प्राचीन मंदिर है, जिसे लोग तीर्थ स्थल मानते हैं। इस मंदिर का नाम अवंतीश्वर मंदिर है। यह मंदिर हिंदू धर्म के पूजनीय भगवान विष्णु को और देवों के देव महादेव को समर्पित है। देश-दुनिया के लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं, क्योंकि अपनी बनावट के कारण ये पर्यटकों का लोकप्रिय केंद्र है।

major attractions of pulwama,kashmir,pulwama,pulwama is famous for saffron,holidays,travel,tourism

शिकारगढ़
एक समय था जब पुलवामा के शिकारगढ़ में अमीर लोग जानवरों का शिकार करने के लिए आया करते थे। वन्यजीवों के लिए ये जगह जानी जाती हैं। आज शिकारगढ़ लोगों के लिए पिकनिक की जगह बन गई है। यहां लोग घूमने-फिरने आते हैं।
कश्मीर का आनंद
फलों में ये जिला सेब, बादाम, अखरोट और चेरी की खेती करता है। यहां की 70 फीसदी आबादी इन्हीं चीजों की खेती करती है, तो वहीं बाकी 30 फीसदी किसान अन्य चीजों की खेती में रहते हैं। इसके अलावा दूध के उत्पादन के लिए पुलवामा को ‘कश्मीर का आनंद’ भी कहा जाता है।अहरबल झरना-पुलवामा में वैसे तो बहुत से झरने हैं। सभी झरनों की अपनी-अपनी खूबसूरती होती हैं, लेकिन पुलवामा का अहरबल झरना यहां का सबसे खूबसूरत झरना माना जाता है। इस झरने को बहता देख ये नजारा आपकी आंखों में बस जाएगा। जिसे आप शायद ही भुला पाए! देवदार पेड़ो से घिरी घाटी के संकरी घाट से निकला ये 25 मीटर का झरना आपकी पलकें झपकने नहीं देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!