न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फूलों और घाटियों से भरा है अगरतला, जानें यहां के दर्शनीय स्थलों के बारे में

। अगरतला न केवल फूलों और घाटियों से भरा हुआ स्थान हैं बल्कि लोगों की विविधता के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक स्मारकों के लिए भी जाना जाता हैं। अगरतला त्रिपुरा राज्य का सबसे विकशित शहर है और यह महानगरों से काफी दूरी पर हैं।

Posts by : Anuj | Updated on: Tue, 05 May 2020 1:29:49

फूलों और घाटियों से भरा है अगरतला, जानें यहां के दर्शनीय स्थलों के बारे में

अगरतला भारत के खूबसूरत राज्य त्रिपुरा की राजधानी हैं और यह अपनी गोद में कई आकर्षित और पर्यटन स्थलो को समेटे हुए हैं। अगरतला के अतीत में झांकने पर हम पाते हैं कि माणिक्य राजाओं के लिए यह स्थान अपने निवास स्थान के रूप में जाना गया था। अगरतला विविधता और समृद्ध संस्कृति के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का सही उदाहरण प्रस्तुत करता हैं। अगरतला न केवल फूलों और घाटियों से भरा हुआ स्थान हैं बल्कि लोगों की विविधता के साथ-साथ ऐतिहासिक और धार्मिक स्मारकों के लिए भी जाना जाता हैं। अगरतला त्रिपुरा राज्य का सबसे विकशित शहर है और यह महानगरों से काफी दूरी पर हैं।

major attractions of agartala,agartala,tourist palces of agartala,travel,tourism,holidays

उज्जयंता पैलेस

अगरतला में देखने लायक जगहों में शामिल उज्जयंता पैलेस वर्षों पहले एक शाही महल था। अगरतला में होने वाली हल-चल इसी महल के ईर्द-गिर्द होती थी। इस महल का निर्माण सन 1901 में किया गया था। महल में शानदार टाइलों वाले फर्श, घुमावदार लकड़ी की छत और आकर्षित दरवाजे हैं। “उज्जयंता पैलेस” नाम त्रिपुरा के एक नियमित पर्यटक रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा दिया गया था। महल में सार्वजनिक हॉल, दरबार हॉल, पुस्तकालय, सिंहासन कक्ष, चीनी कक्ष और स्वागत कक्ष आदि शामिल हैं। उज्जयंता पैलेस पहले त्रिपुरा का एक शाही महल था जोकि अगरतला राज्य में स्थित है। यह महल सन 2011 तक त्रिपुरा राज्य की विधान सभा के रूप में भी कार्य करता था लेकिन अब यह स्थान अगरतला का एक आकर्षित पर्यटक स्थल बन गया हैं।

major attractions of agartala,agartala,tourist palces of agartala,travel,tourism,holidays

सिपाहीजोला वन्य जीव अभ्यारण्य

अगरतला से करीब 28 किमी की दूरी पर स्थित यह अभ्यारण्य प्रकृति और वन्य जीव प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां एक हिरण पार्क, एक चिड़िया-घर और एक वनस्पति उद्यान भी है। यहां सैलानियों के लिए टूरिस्ट काटेज की भी व्यवस्था की गयी है, जहां रुककर वह यहां के प्राकृतिक वातावरण का लुत्फ़ उठाने के साथ-साथ बोटिंग का मज़ा भी ले सकते हैं और पास ही में स्थित काफी के बागानों का नज़ारा भी देख सकते हैं।

major attractions of agartala,agartala,tourist palces of agartala,travel,tourism,holidays

नीरमहल

मुख्य शहर से 53 किमी दूर स्थित इस खूबसूतर महल को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य ने बनवाया था। रुद्रसागर झील के बीच में स्थित इस महल में महाराजा गर्मियों के समय ठहरते थे। महल निर्माण में इस्लामिक और हिंदू वास्तुशिल्प का मिला-जुला रूप देखने को मिलता है, जिससे इसे काफी ख्याति भी मिली है।

major attractions of agartala,agartala,tourist palces of agartala,travel,tourism,holidays

सुंदरी मंदिर

अगरतला के दर्शनीय स्थलो में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का अपना एक अलग ही स्थान हैं। यह मंदिर त्रिपुरा राज्य के अगरतला से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर उदयपुर में स्थित हैं। उदयपुर में स्थित यह मंदिर यहां का सबसे पुराना मंदिर हैं जोकि 500 साल पहले बनाया गया था। त्रिपुर सुंदरी मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है और इस पावन स्थान पर सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था। पर्यटक साल भर इस स्थान पर मंदिर के ईस्ट देव के दर्शन करने के लिए आते हैं और दर्शन का लाभ उठाते हैं। प्राचीन कथाओं के अनुसार यह भी कहां जाता हैं कि वैकुंठ धाम के स्वामी भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से देवी सती को 51 भागो काट दिया था और जिस स्थान पर उनके अंग का टुकड़ा गिरा हैं उसे शक्ति पीठ के नाम से जाना गया। यह मंदिर का एक कछुए के आकर का है और यह कुरमा पीठ के नाम से जाना जाता हैं।

major attractions of agartala,agartala,tourist palces of agartala,travel,tourism,holidays

अगरतला कैसे पहुंचे

हवाई मार्ग-
अगरतला हवाई अड्डा, उत्तर-पूर्व में स्थित सबसे व्यस्तता एयरपोर्ट्स में से है। दिल्ली और कोलकाता से यहां सीधी उड़ानों की व्यवस्था है तथा मुंबई और बेंग्लुरु से यहां के लिए संयोजित उड़ानें हैं। हवाई अड्डे से शहर के किसी भी कोने में पहुंचने के लिए स्थानीय टैक्सी और बस की अच्छी व्यवस्था है।

रेल मार्ग- अगरतला शहर देश के अन्य सभी शहरों से रेल मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा है। अगरतला रेलवे स्टेशन यहां का मुख्य रेलवे स्टेशन है और अगरतला पैसेंजर, कंचनजंगा एक्सप्रेस तथा अगरतला सुंदरी एक्सप्रेस यहां तक आने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें हैं।

सड़क मार्ग- यदि आप रोमांच के शौकीन हैं, तो यहां तक बाइक या कार से आना आपको बहुत पसंद आएगा। नेशनल हाईवे- 27 द्वारा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंग्लुरु से अगरतला तक पहुंचने में क्रमशः 2400 किमी, 3200 किमी, 1500 किमी और 3400 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। वैसे यहां तक पहुंचने के लिए देश के सभी शहरों से टूरिस्ट बसों की भी व्यवस्था है

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!