न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहाड़ियों से घिरा हैं विजयवाड़ा, जानें यहां के दर्शनीय स्थलों के बारे में

आईये जानते हैं विजयवाड़ा के दर्शनीय स्थलों के बारे में-

Posts by : Anuj | Updated on: Sat, 04 Jan 2020 4:25:35

पहाड़ियों से घिरा हैं विजयवाड़ा, जानें यहां के दर्शनीय स्थलों के बारे में

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का विजयवाड़ा शहर अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। कृष्णा नदी के किनारे उत्कर्ष और समृद्ध इतिहास को समेटे विजयवाड़ा आज एक सुरम्य और समृद्ध शहर है। यहां की नदियां और पहाड़ियां इस ऐतिहासिक शहर को कुदरती लिबास पहनाने का काम करती हैं। इस शहर के हर नुक्‍कड़ पर आपको हैरान कर देने वाले दृश्‍य दिख जाएंगे। विजयवाड़ा की गलियां यहां आने वाले पर्यटकों की यात्रा में एक अलग ही अनुभव को जोड़ देती हैं। आईये जानते हैं विजयवाड़ा के दर्शनीय स्थलों के बारे में-

scenic spots of vijayawada,major attractions of vijaywada,holidays,travel,tourism

कोंडापल्ली किला

विजयवाड़ा स्थित कोंडापल्ली का किला 7 वीं शताब्दी से संबंध रखता है। यह एक तीन मंजिला किला है जो एक पहाड़ी पर बनाया गया है। यहां के आप शहर के अद्भुत दृश्यों को निहार सकते हैं। यहां बनी पत्थर की एक बड़़ी इमारत देखने लायक है। यह एक ऐसा ऐतिहासिक किला है जिसने यहां कई साम्राज्यों के उदय-पतन की प्रकिया को एक मूक दर्शक की तरह देखा है।

भवानी आईलैंड

कृष्णा नदी पर स्थित भवानी द्वीप, विजयवाड़ा में आने वाले पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। कृष्णा नदी के सबसे बड़े द्वीपों में से एक भवानी द्वीप 130 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर आप स्विमिंग पूल, वॉटर स्‍पोर्ट्स और नाव की सैर कर सकते हैं।

scenic spots of vijayawada,major attractions of vijaywada,holidays,travel,tourism

प्रकाशम बैराज

यह बांध आंध्र प्रदेश की कृषि भूमि को सिंचित करने और एक सड़क पुल के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा इस बांध की खूबसूरती ने इसे एक पर्यटन स्थल का भी रूप दे दिया है। यहां आप सैलानियों को कृष्णा नदी के मनोरम दृश्यों का आनंद उठाते देख सकते हैं।

मोगलाराजपुरम गुफाएं

इन गुफाओं में अर्द्धनारीश्वर की राजसी मूर्ति देखने को मिलती है। मोगलराजपुरम गुफाएं सबसे सुंदर पुरातन मूर्तियों को अपने अंदर समेटे हुए हैं। पर्यटकों को इन गुफाओं में आकर भारत के समृद्ध इतिहास और वास्‍तुकला का परिचय मिलता है।

विजयवाड़ा आने का सही समय विजयवाड़ा घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के महीनों में होता है जब मौसम 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान के साथ सुहावना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!