न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के केवडिया ने बनाई पर्यटन में अलग पहचान, ये चीजें करती हैं सैलानियों को आकर्षित

स्टेच्यू के साथ ही अन्य कई दर्शनीय स्थान भी यहां विकसित किये जा रहे हैं।आइये जानते हैं केवडिया में घूमने के लिए क्या क्या है।

Posts by : Anuj | Updated on: Sat, 28 Dec 2019 2:36:57

गुजरात के केवडिया ने बनाई पर्यटन में अलग पहचान, ये चीजें करती हैं सैलानियों को आकर्षित

आज कल गुजरात में स्थित केवडिया बहुत चर्चा में है, कारण है यहां बनी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति जिसे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से जाना जाता है। गुजरात के नर्मदा जिले मे स्थित केवडिया ने बहुत ही कम समय में पर्यटन में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां रोजाना हजारों को संख्या में सैलानी आते हैं। स्टेच्यू के साथ ही अन्य कई दर्शनीय स्थान भी यहां विकसित किये जा रहे हैं।आइये जानते हैं केवडिया में घूमने के लिए क्या क्या है।

kevadia in gujarat,gujarat tourism,narmada in gujarat,holidays,travel,tourism

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी

नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाई गई है जो दुनिया में सबसे ऊंची है। इसकी ऊंचाई 240 मीटर है जिसे बनाने में 33 महीने का समय लगा है और लगभग 3 हजार करोड़ की लागत आई है। इसे आप हेलीकाप्टर से भी देख सकते हैं। यहीं संग्रहालय भी है जिसमे ऑडियो विजुअल के मदद से सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया जाता है

सरदार सरोवर बांध

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर ही नर्मदा नदी पर बनाया गया सरदार सरोवर बांध है जो ग्रेविटी डैम है। इस बांध को सुबह के समय देखना बहुत ही अच्छा अनुभव होता है

kevadia in gujarat,gujarat tourism,narmada in gujarat,holidays,travel,tourism

पोईचा

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आए लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर पोईचा नाम का एक छोटा सा गांव है जहां कई मंदिर हैं जिनमे स्वामीनारायण मंदिर, नीलकंठ धाम, कुबेर भंडारी, आदि प्रमुख हैं।
जरवानी वाटरफाल

यह झरना स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां ट्रेकिंग के साथ साथ वाइल्डलाइफ फोटाग्राफी भी की जा सकती है।

शूलपणेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से 105 किलोमीटर की दूरी पर यह अभ्यारण्य है जो लगभग 700 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां तेंदुआ, स्लोथ बियर, पेंगोलिन,उड़न गिलहरी, बार्किंग डियर देखे जा सकते हैं। यही पर शूलपणेश्वर महादेव का मंदिर भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका