न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बना रहे हैं लद्दाख घूमने का प्लान, आपके लिए बड़े काम की है ये बातें

अगर आप भी घूमने के लिए लद्दाख जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे जुड़ी कुछ बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 26 Aug 2019 4:02:28

बना रहे हैं लद्दाख घूमने का प्लान, आपके लिए बड़े काम की है ये बातें

आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के फैसले के बाद से ही लद्दाख सुर्ख़ियों में बना हुआ हैं जो कि पर्यटन के लिए भी बहुत पसंद किया जाता हैं। दूर-दूर तक फैली हरियाली, बर्फ से ढके पहाड़ और प्राकृतिक दृश्य मन मोहने वाले होते है। घूमने के शौकीन लोगों को लद्दाख जाने की ख्वाहिश जरूर होती हैं। ऐसे में अगर आप भी घूमने के लिए लद्दाख जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे जुड़ी कुछ बातों की जानकारी होना बहुत जरूरी होता हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको उन बातों के बारे में।

- अगर आप पहली बार लद्दाख जा रहे हैं तो पहुंचते ही बाहर घूमने न निकलें। ज्यादा ऊंचाई के कारण कई बार लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। एक्यूट माउंटेन सिकनेस के बारे में आपने सुना होगा। इसलिए एक दिन रेस्ट करने के बाद ही बाहर जाएं। यह परेशानी ज्यादा ऊंचाई के इलाकों में जाने से होती है इसलिए यहां आप कैमिस्ट से एक ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भी जा सकते हैं जो 500 रुपए के आसपास मिल जाएगा।

tourist place,indian tourist place,ladakh trip,things to keep in mind,ladakh trip tips

- लद्दाख ट्रिप में सबसे जरूरी चीज है गर्म कपड़े। इन्हे साथ रखना न भूलें। मोटी जैकेट के अलावा कई लेयर के कपड़े सर्दी से बचने में ज्यादा कारगर होते हैं इसलिए हो सके तो लेयरिंग के लिए कई कपड़ें ज़रूर रखें।

- अगर आप पहली बार लद्दाख आए हैं और अभी भी मौसम के अनुकूल होने में समय लग रहा है तो स्थानीय फूड थुकपा और जौं से बनने वाली बियर चांग को पीने से बचें। कहीं ऐसा न हो स्थानीय फूड चखने के चक्कर में आपका पेट खराब हो जाए।

- खाने और ठहरने के अलावा लद्दाख में घूमने पर काफी खर्च होता है अगर आप पैसे बचाना चाहते हैं तो शेयर टैक्सी कर सकते हैं जो स्थानीय टैक्सी स्टैंड से मिल जाएगी। लेकिन यह टैक्सियां भी ज्यादा लंबी दूरी तय नहीं करती हैं लेकिन आसपास घूमने के लिए सबसे बेस्ट हैं।

tourist place,indian tourist place,ladakh trip,things to keep in mind,ladakh trip tips

- लद्दाख नो प्लास्टिक जोन है इसलिए यहां प्लास्टिक का प्रयोग करना पूरी तरह से बैन है प्लास्टिक बोतल को यहां बने इकोलॉजिकल सेंटर में 7 रुपए में भरवाई जा सकती है आपको इन्हे कहीं भी फेंकना नहीं है। अगर लद्दाख में किसी दूरदराज के इलाके में घूमने भी जा रहे हैं तो पर्यावरण का ख्याल रखें और अनावश्यक कूड़ा वहां फेंकने के बजाय इसे अपने साथ ले जाएं और होटल में मौजूद कूड़ेदान में फेंके।

- यहां पब्लिक प्लेस और कैब के अंदर स्मोकिंग अपराध है आप ऐसा करने से बचें तो ज्यादा अच्छा रहेगा वरना ड्राइवर भी आपको नम्रता से टोक सकता है।

- लद्दाख में नंगे पैर, कंधे या शरीर के दूसरे अंगो का अनावश्यक प्रदर्शन न करें, वहां के स्थानीय लोग इसे बुरा मानते हैं खासकर धार्मिक स्थलों पर ऐसा करने से बचें। यहां लोग काफी नम्र होते हैं लेकिन किसी के बोलने से पहले ही आप ऐसा करने से बचें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

- लद्दाख का मौसम मिनटों में बदलता है बाहर देखने पर आपको गर्म मौसम लगेगा लेकिन एकदम से ही सर्द हवाएं चलने लगेंगी। अगर आपको ज़्यादा ठंड लगती है या आप ठंडे मौसम के आदी नहीं हैं तो अपने शरीर को ठंडे मौसम के अनुकूल बनाने के लिए लेह में एक दिन रुकें। इससे आपकी बॉडी को मौसम के अनुकूल होने में मदद मिलेगी। पहले दिन ही घूमने न निकलें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका