न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुक लवर्स के लिए खास है ये होटल्स, बना रखी है अनोखी लाइब्रेरी

हम आपको ऐसे ही होटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें अपने कस्टमर्स के लिए होटल्स में ही लाइब्रेरी बना राखी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Jul 2019 11:32:51

बुक लवर्स के लिए खास है ये होटल्स, बना रखी है अनोखी लाइब्रेरी

आपने अक्सर ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनको सफ़र के समय बुक पढने की आदत है या अपने खाली समय में बुक पढना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों को बुक से दूर रखना कोई अच्छी बात नहीं हैं। खासकर ट्रेवल के समय जब वे बाहर घूमने को निकले और अपनी किताबों को याद करें। इसी सोच को रखते हुए ऐसे कई होटल्स बनाए गए हैं जो बुक लवर्स के लिए किसी जन्नत से काम नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे ही होटल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें अपने कस्टमर्स के लिए होटल्स में ही लाइब्रेरी बना राखी हैं। तो आइये जानते हैं बुक लवर्स के लिए जन्नत इन होटल्स के बारे में।

* ताज फलकनुमा पैलेस, हैदराबाद, भारत

अगर आपका काभी हैदराबाद जाना हो तो आपके लिए ताज फलकनुमा पैलेस होटल एक बेस्ट ऑप्शन होगा। यह होटल वास्तव में एक पैलेस था जिसका निमार्ण 1894 में किया गया था। अब इसे होटल का स्वरूप दे दिया गया है। यहां पर आकर आपको न केवल रॉयल फीलिंग आएगी बल्कि यहां मौजूद 5000 से भी ज्यादा किताबों वाली लाइब्रेरी आपको ढेर सारी रेयर किताबें और मैन्युस्क्रिप्ट पढ़ने का मौका देंगी। यहां की मैनेजमेंट टीम कहती हैं कि अगर इस लाइब्रेरी में आकार कोई रोज एक किताब भी पढ़ेगा तो सारी किताबे पढ़ने में उसे 16 वर्ष लग जाएंगे।

best book stores,hotels book stores

* सिल्विया बीच होटल, न्यूपोर्ट, ओरेगन

जाहिर अगर आप किताबें पढ़ने की शौकीन हैं तो आपको किताबों की महक से भी प्यार होगा। इस होटल के अंदर घुसते ही आपको किताबों की सुगंध आनी शुरु हो जाएगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस तकनीकी युग में भी इस होटल में न तो वाईफाई है, न टीवी और न ही इंटरनेट की सुविधा है। यहां बस किताबें ही किताबें हैं। यहां के कमरे भी अगाथा क्रिस्टी, मार्क ट्वेन, जेके रोलिंग, डॉ सीस, जॉन स्टाइनबेक, शेक्सपियर और जूलस वर्ने जैसे राइटर्स की किताबों से इंफ्लूएंस्ड हैं। अगर आपको साहित्य से प्यार है तो इस जगह से अच्छी जगह आपके लिए और कोई नहीं हो सकती हैं।

* लाइब्रेरी होटल, कोह सॅमुई, थाईलैंड

भारत के सबसे नजदीके देशों में से एक थइलैंड का नाम सुन कर वहां के बीच, कसीनों और मंदिरों का ख्याल आता है, मगर आप अगर बुक लवर हैं और बीच पर बैठ कर किताबें पढ़ने का मजा उठाना चाहती हैं, तो थाईलैंड में एक होटल है, जहां किताबों का समंदर मौजूद हैं। जी हां, यहां पर हौटल लाइब्रेरी नाम का एक होटल है, जिसमें अपने नाम की ही तरह ढेरों किताबें मौजूद हैं। यहां पर अपने नाम की ही तरह ढेरों किताबें मौजूद हैं। अच्छी बात यह है कि यह होटल बीच पर ही मौजूद है। इसके सभी कमरे सी फेसिंग हैं इस लिए आप अपने कमरे में मौजूद किताबों को समंद की लहरों का मजा लेते पढ़ सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इन किताबों के अलावा आपको एक बुक मेन्यू दिया जाएगा जिसे देख कर आप अपनी पसंदीदा किताबें मंगवा सकती हैं।

* लाइब्रेरी होटल, न्यूयॉर्क, एनवाई

ज्यादातर लोग न्यूयॉर्क घूमने और शॉपिंग करने के लिए आते हैं। मगर यहां पर घूमने और मस्ति करने के अलावा अगर आप थोड़ा रिलैक्स करने चाहती हो और आपको किताबों से प्यार हो तो यहां के लाइब्रेरी होटल जरूर आएं। यहां आपको खाने के साथ ही किताबें भी सर्व की जाती हैं। इसके साथ ही इस होटल की 14वीं मंजिल में एक पोयट्री गार्डन है, जहां पर फेमस पोयट की कई किताबों के साथ आप नेचर का माजा भी ले सकती हैं।

* होटल बुक एंड बैड, टोकियो, जापान

जापान की कैपिटल में मौजूद इस होटल को देख कर आप हैरान रह जाएंगी। अगर आप जापान जा रही हैं तो इस होटल से अच्छा होटल आपके लिए और कोई हो ही नहीं सकता। इस होटल की खूबी है कि यहां आपको बुक्स के साथ ही सोने को भी मिलेगा। जी हां, इस होटल में बुक शेल्फ के साथ ही बंक बैड्स बने हुए हैं। इन बैड्स पर आप आराम से लेट कर किताबें पढ़ सकती हैं। इस होटल में आपको सेपरेट रूम की सुविधा नहीं मिलेगी। यहां पर आपको अपने लिए पहले से बेड बुक कराना होगा। इस बैड के साथ बुक शेल्फ भी जुड़ी होंगी। इन शेल्फ में आपको जापानी और अंग्रेजी भाषा की कई किताबे मिलेंगी जिसे आप लेट कर आराम से पढ़ सकती हैं। अगर लेट कर आपका जी भर जाए तो यहां बैठने की भी व्यवस्था है। आप चाहें तो बैठ कर भी किताबें पढ़ सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर