न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: लेना चाहते है मुंबई में होली का मजा, आपके लिए बेस्ट रहेगी ये 6 जगहें

आज हम आपको इस साल होने वाले प्रसिद्द इवेंट्स की जानकारी देने जा रहे है ताकि आप भी मुंबई की होली का लुत्फ़ उठा सकें। तो आइये जानते है मुंबई के इन बड़े इवेंट्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Mar 2019 1:17:11

Holi Special 2019: लेना चाहते है मुंबई में होली का मजा, आपके लिए बेस्ट रहेगी ये 6 जगहें

मुंबई शहर को 'सपनों की नगरी' कहा जाता है जहाँ पर कई तरह के रंग दिखाई देते हैं और अब तो होली का त्यौहार है तो रंग दिखना तो लाजमी हैं। जी हाँ, जिस तरह पूरे देश में होली को त्यौहार को लेकर कई इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है, उसी तरह मुंबई में भी होली पर कई इवेंट्स का आयोजन किया जाता हैं। आज हम आपको इस साल होने वाले प्रसिद्द इवेंट्स की जानकारी देने जा रहे है ताकि आप भी मुंबई की होली का लुत्फ़ उठा सकें। तो आइये जानते है मुंबई के इन बड़े इवेंट्स के बारे में...

- होली कैंपिंग फेस्टिवल, दहानु रोड

डीजे पर थिरकते हुए लोगों के साथ मस्ती में नाचने की अच्छा अनुभव लेना चाहते हैं तो होली कैंपिंग फेस्टिवल आपके लिए है। यहां की सबसे खास बात डांस के बाद रात में होने वाली कैंपिंग है। भरपूर मौज मस्ती के साथ-साथ ढेर सारे रंगों में खोने के लिए इवेंट में शामिल हो जाइए। इसके लिए आपको मुंबई से थोड़ा दूर निकलना होगा। यह यमुनावन कैंप्स, दहानु रोड के पास होगा।

holi special 2019,holi celebration in mumbai,mumbai holi celebration,mumbai holi parties,holi parties,holi celebration,travel,tourism,holi

- कळंब बीच, नाला सोपारा

वैसे तो मुंबई में कई जगहों पर होली के त्योहार के लिए पार्टियों का आयोजन हो रहा है लेकिन अगर आप बीच के किनारे पर होली सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं तो आपका सपना कळंबबीच पर आकर पूरा हो सकता है। यहां आयोजित होने वाले फेस्ट का नाम सनराइज टु सनसेट इवेंट है। यहां गाना, बजाना, डांस के साथ-साथ होगी ढेर सारी मौज-मस्ती। इसमें कई डीजे होंगे जिनकी धुनों पर थिरक कर आप अपनी होली यादगार बना सकते हैं।

- होली पूल पार्टी, बोरिवली


अगर होली के दिन पूल पार्टी का मजा लेना चाहते हैं तो बोरिवली (मुंबई) के गोरई बीच पर जा सकते हैं। डांस, गाने, रंग, खाने-पीने के अलावा यहां पर पूल पार्टी का मजा भी ले सकते हैं। यहां पर आसपास के युवाओं के साथ लोकप्रिय गानों पर थिरकना अपने आप में एक अलग एक्स्पीरियंस देता है। तो इंतजार किस बात का है? अभी टिकट बुक करिए और लीजिए एक अनोखी होली का आनंद।

holi special 2019,holi celebration in mumbai,mumbai holi celebration,mumbai holi parties,holi parties,holi celebration,travel,tourism,holi

- रंग दे होली 2019

निखिल चिनिप्पा, डीजे चेतस, DJ सैंडी का नाम किसने नहीं सुना होगा। इस बार विल्सन कॉलेज जिमखाना, मरीन ड्राइव (कालबा देवी) पर आयोजित किए जा रहे रंग दे होली फेस्टिवल में निखिल और चेतस के अलावा भी कई जानेमाने डीजे परफॉर्म करेंगे। यहां जाकर आप रंगों में खेलते हुए जाने माने डीजे की धुनों पर डांस कर होली का त्योहार सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह इवेंट 21 मार्च सुबह 9 बजे से शुरू होगा और इसके लिए टिकट की कीमत 749 रुपये से 1249 रुपये रखी गई है।

- रंग बरसे होली फेस्टिवल, इंद्रलोक (भयंदर)

होली का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन की सिलसिला फिल्म का गाना रंग बरसे भीगे चुनर वाली गाना याद आता है। इसी की थीम पर मुंबई बाबा साहेब ठाकरे ग्राउंड, इंद्रलोक (भयंदर) पर आयोजित होता है। यहां पर भी बाकी पार्टियों की तरह ही खाना, पीना, रंग, मस्ती सब होगा।

- रंग मोहल्ला 2019

पिछले साल की तरह ही इस साल भी रंग मोहल्ला फेस्ट आयोजित किया जा सकता है। यह दत्ता क्रीड़ा प्रबोधिनी ग्राउंड पर आयोजित होता है। यह गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड पर स्थित है। यहां गाने और खाने के अलावा रेन डांस का भी मजा लिया जा सकेगा। ढोल-नगाड़ों पर थिरकते कदमों को रोकना आपके लिए मुश्किल होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका