न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: मनाना चाहते है इस होली को यादगार, घूमने के लिए जाए देश की इन 5 जगहों पर

देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपने होली उत्सव के लिए पूरे विश्वभर में प्रसिद्द हैं और आप भी वहाँ जाकर इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Mar 2019 12:56:05

Holi Special 2019: मनाना चाहते है इस होली को यादगार, घूमने के लिए जाए देश की इन 5 जगहों पर

इस बार होली का त्यौहार पूरे देश में 21 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन चारों तरफ रंगों से भरी हवा और रंगीन सड़के दिखाई देती हैं। वैसे तो सभी लोग अपने परिजनों के साथ इस त्यौहार को मनाने का आनंद लेते है लेकिन अगर आप इसे और भी यादगार बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं जो अपने होली उत्सव के लिए पूरे विश्वभर में प्रसिद्द हैं और आप भी वहाँ जाकर इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। तो आइये जानते है उन जगहों के बारे में...

holi special 2019,holi celebration in india,holi celebration,holi,travel,holidays

- बरसाने की लठमार होली

यह होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह होली लठ (लाठी या डंडा) से भी खेली जाती है। मथुरा के पास स्थित बरसाना में यह त्योहार पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। बरसाना की इस होली को खेलने के लिए भारत के अनेक हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग आते हैं। यह होली इसलिए फेमस है क्योंकि यहां त्योहार का आनंद लेने के लिए लोग रंगों के साथ-साथ लट्ठ का भी प्रयोग करते हैं। लठमार होली की शुरुआत होली के मुख्य पर्व से एक सप्ताह पहले होती है। इस साल इसकी शुरुआत 15 मार्च से होगी। अगले दिन यह सेलिब्रेशन नंदगांव में पहुंचता है। लठमार होली से दो दिन पहले बरसाना पहुंचना ठीक रहता है क्योंकि इससे आप लड्डू होली का आनंद ले सकेंगे। इसमें लोग एक-दूसरे पर मिठाई (लड्डू) फेंकते हैं। साथ ही राधा-कृष्ण के भजन गाए जाते हैं।

holi special 2019,holi celebration in india,holi celebration,holi,travel,holidays

- आनंदपुर साहिब, पंजाब

अगर आप पंजाबी स्टाइल में होली का त्योहार मनाना चाहते हैं तो आप आनंदपुर साहिब जाने का प्लान बना सकते हैं। सन 1701 में होला मोहल्ला त्योहार की शुरुआत हुई थी। इस त्योहार में सिख समुदाय के लोग कुश्ती, मार्शल आर्ट्स और तलवारों के साथ कई करतब दिखाते हैं। इस साल यह त्योहार 20 से 24 मार्च तक चलेगा।

holi special 2019,holi celebration in india,holi celebration,holi,travel,holidays

- रॉयल होली, उदयपुर

होली की पूर्व संध्या पर उदयपुर में खास तरह से होली मनाई जाती है। इसे शाही होली कहते हैं। इस त्योहार में लोग आग जलाते हैं और शाही तरीके से होली सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान सिटी पैलेस में शाही निवास से मानेक चौक तक शाही जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस में घोड़े, हाथी से लेकर रॉयल बैंड शामिल होता है।

holi special 2019,holi celebration in india,holi celebration,holi,travel,holidays

- मथुरा-वृंदावन की फूलों वाली होली

लठमार होली की तरह ही यह होली भी विश्व भर में लोकप्रिय और प्रसिद्ध है। इसमें लोग लठ के बजाय फूलों से खेलते हैं। यह होली पूरे सप्ताह तक चलती है और इसे खेलने के लिए दुनियाभर से सैलानी आते हैं। इसका सेलिब्रेशन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से शुरू होता है। इस बार 17 मार्च को एक-दूसरे पर फूल फेंकने से इसकी शुरुआत होगी।

holi special 2019,holi celebration in india,holi celebration,holi,travel,holidays

- शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में होली को बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत प्रसिद्ध बंगाली कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी। यह विश्व भारती यूनिवर्सिटी में खेली जाती है। यहां के छात्र आने वाले सैलानियों के लिए कई अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। इस दौरान लोगों पर रंग और गुलाल भी डाला जाता है। इस त्योहार का बंगाल की संस्कृति में एक खास महत्व है। बता दें कि इस साल कार्यक्रम की शुरुआत 20 मार्च से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर