न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Janmashtami Special द्वारिकाधीश मन्दिर : जहां भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को देते हैं दर्शन

हम जिस मंदिर के बारे में बात करने जा रहे हैं, उस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन आधी रात को भगवान कृष्ण दर्शन देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Sep 2018 7:41:02

Janmashtami Special द्वारिकाधीश मन्दिर : जहां भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को देते हैं दर्शन

भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी Janmashtami Special के तौर पर मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए चारों ओर खुशियाँ मनाई जाती हैं। इस दिन देश के सभी कृष्ण मंदिरों में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया जाता हैं। आज हम जिस मंदिर के बारे में बात करने जा रहे हैं, उस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन आधी रात को भगवान कृष्ण दर्शन देते हैं। हम बात कर रहे हैं द्वारिकाधीश मन्दिर की। आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 5000 वर्ष पूर्व भगवान कृष्ण ने मथुरा छोड़ने के बाद गुजरात के द्वारका में अपनी नयी नगरी बसाई थी। कहा जाता है कि बाद में भगवान की बसार्इ द्वारका समुद्र में डूब गर्इ थी, परंतु जिस स्थान पर उनका निजी महल 'हरि गृह' था वहीं पर वर्तमान प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर बना है। कहा जाता है कि इस स्थान पर मूल मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण के प्रपौत्र वज्रनाभ ने करवाया था। कृष्ण भक्तों की दृष्टि में यह एक महान् तीर्थ है। हर साल जन्माष्टमी पर यहां विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।

dwarkadhish temple,gujarat,krishna,temple,janmashtami

समय के साथ मंदिर की प्राचीन इमारत काफी जीर्ण क्षींण हो गर्इ और समय समय पर मंदिर का विस्तार और जीर्णोद्धार होता रहा। मंदिर का वर्तमान स्वरूप इसे 16वीं शताब्दी में प्राप्त हुआ था। सबसे पहले मंदिर के आराध्य देव द्वारिकाधीश को आसोटिया के समीप देवल मंगरी पर एक छोटे मंदिर में स्थापित किया गया था। बाद में उन्हें कांकरोली के नवीन भव्य मंदिर में लाया गया। द्वारिकाधीश मंदिर से लगभग 2 किमी दूर एकांत में रुक्मिणी का मंदिर है। एक कथा के अनुसार माना जाता है कि दुर्वासा ऋषि के शाप के कारण उन्हें एकांत में रहना पड़ा। द्वारका नगरी आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित देश के चार धामों में से एक है। यही नहीं ये पवित्र सप्तपुरियों में से एक भी मानी जाती है।

dwarkadhish temple,gujarat,krishna,temple,janmashtami

हर साल जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मन्दिर में विशेष पूजा का आयोजन होता है, जिसके लिए मध्य रात्रि में मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाते हैं। सामान्य रूप से मंदिर को शयन आरती के बाद भगवान को भोग लगा कर रात नौ बजे पट बंद हो जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन इस नियम का अपवाद होता है और रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण का विशेष जन्मोत्सव पूजन आयोजन होता है। जिसमें भगवान के जन्म से लेकर उन्हें आसन पर विराजमान करने के बाद आरती की जाती है। इस सारे कार्यक्रम के लिए लोगों के दर्शन हेतु मंदिर के पट आधी रात से 2.30 बजे तक खुले रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन