न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में ही नहीं विदेशों में भी है भगवान शिव के ये प्रसिद्ध मंदिर

हम आपको विदेशों में स्थित कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Aug 2018 2:11:41

भारत में ही नहीं विदेशों में भी है भगवान शिव के ये प्रसिद्ध मंदिर

सावन के महीने में हर तरफ भगवान शिव की पूजा की जाती हैं। यहाँ तक कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भगवान शिव का डंका बजता हैं। आपको यह तो पता ही है कि हमरे देश में शिव के कई मंदिर हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरे विश्वभर में शिव के कई प्रसिद्द शिव मंदिर हैं, जिनके दर्शन करने दूर देशों से लोग जाते हैं। यहाँ तक कि पकिस्तान में भी भगवान शिव का मंदिर बना हुआ हैं। भगवान शिव की इसी महत्ता को देखते हुए आज हम आपको विदेशों में स्थित कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

famous lord shiva temple,lord shiva temple outside india

* नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर

यह भारत से बाहर बना सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर है, नेपाल में बागमती नदी के किनारे काठमांडू में स्थित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व हेरिटेज श्रेणी में आता है। हाल में ही संपन्न हुई महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर यहां लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने पूजा की।

famous lord shiva temple,lord shiva temple outside india

* मलेशिया का रामलिंगेश्वर मंदिर

यह मंदिर मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में स्थित है। इस खूबसूरत शिव मंदिर में हमेशा शिवभक्तों का तांता लगा रहता है। सन 2012 में मलेशिया सरकार ने मंदिर और आस पास का क्षेत्र मंदिर का प्रबंधन करने वाली ट्रस्ट के हवाले कर दिया। अब यह ट्रस्ट ही मंदिर का प्रबंधन और देखभाल करता है।

famous lord shiva temple,lord shiva temple outside india

* इंडोनेशिया का प्रमबनन मंदिर

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित प्रमबनन मंदिर नौवीं शताब्दी का एक भव्य मंदिर है। यह लगभगा 17 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला भारत से बाहर बने सबसे विशाल शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है।

famous lord shiva temple,lord shiva temple outside india

* मॉरिशस का सागर शिव मंदिर

इस शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 2007 में किया गया है यानी यह एक नया मंदिर है। लेकिन आज यह मंदिर मॉरिशस में रहने वाले हिन्दुओं का एक पवित्र धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण इस मंदिर प्रांगण में बनी भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा है।

famous lord shiva temple,lord shiva temple outside india

* पाकिस्तान का कटास राज मंदिर

जी हां, पाकिस्तान में भी है एक प्राचीन शिव मंदिर। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के चकवाल ज़िले स्थित है और कटास राज मंदिर के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण छठी शताब्दी से नवीं शताब्दी के मध्य करवाया गया था। हाल में ही संपन्न हुई महाशिवरात्रि पर्व में यहां पूजा करने के लिए भारत से 125 यात्रियों का दल गया था।

famous lord shiva temple,lord shiva temple outside india

* श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर

यह मंदिर श्रीलंका के एक गांव मुन्नेश्वर में बना है। यहां शिव के साथ-साथ देवी काली का भी मंदिर है। इस मंदिर का स्थापत्य भव्य और मनमोहक है। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित इस मंदिर में साल भर श्रीलंका और भारत से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका