न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून में रोड ट्रिप का लेना चाहते है मज़ा तो बेस्ट है ये रुट्स

आप भी आने वाले मानसून में रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आइये हम बताते हैं आपको कुछ बेस्ट रोड ट्रिप के बारे में जो आपको जिंदगी का एल अलग अहसास दिलाएँगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Jul 2019 10:23:02

मानसून में रोड ट्रिप का लेना चाहते है मज़ा तो बेस्ट है ये रुट्स

आपने वो बॉलीवुड फिल्म 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' तो देखी ही होगी जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ घूमने को निकल जाते हैं। लाइफ में दोस्तों के साथ घूमने का अपना अलग ही मजा हैं। बस मन किया और निकल गए घूमने के लिए। खासकर मजा आता है रोड ट्रिप का जिसमें दोस्तों का साथ और खूबसूरत नजारों से भरा सफ़र आपको आनंदित करता हैं। अगर आप भी आने वाले मानसून में रोड ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आइये हम बताते हैं आपको कुछ बेस्ट रोड ट्रिप के बारे में जो आपको जिंदगी का एल अलग अहसास दिलाएँगे। तो आइये जानते हैं बेस्ट रोड ट्रिप्स के बारे में।

* चंडीगढ़ से कसौली

सुरक्षित रोड़ ट्रिप के लिए चंडीगढ़ से कसौली का सफर सबसे आसान और बजट में है। यहां भी पहाड़ों के बीच में से होता हुआ लंबा सफर आपको बहुत पसंद आएगा। चाहे सर्दी हो या गर्मी, आप किसी भी मौसम में इस रोड़ ट्रिप का मजा लेने के लिए दोस्तों के साथ प्लानिंग बना सकते हैं।

* मनाली से लेह लद्दाख

चांदी की तरह चमकते हुए बर्फीले सफेद पहाड़ों के बीच में से होकर जब आप गुजरेंगे तो खुद को जन्नत में होने का एहसासा पाएंगे। देश के युवाओं का सबसे फेवरेट रोड़ ट्रिप अगर कोई है तो वो है मनाली से लेह लद्दाख का रोमांचक सफ़र। यहां पर आपको अपने दोस्तों के साथ इतना शानदार अनुभव होगा कि आपका वापस आने का मन ही नहीं करेगा। बुलेट पर सवार होकर गले में डीएसएलआर लटकाए यहां पर रोजाना कई युवा खुद की तलाश में रोड़ ट्रिप का मजा लेते हैं।

routes for road trips,road trips in india,india,holidays,trip advisor

* मुंबई से गोवा

मुंबई से गोवा का रास्ता सारे जगत में मशहूर है। यहां तो आप काफी आरामदायक तरीके से बाइक या कार चलाते हुए गाने गाते हुए रोड़ ट्रिप का मजा ले सकते हैं। यहां कोई ट्रेफिक की समस्या भी नहीं होती हैं। चारों तरफ हरे भरे घने पेड़ आपके साथ रेस लगाते हैं। गोवा पहुंचने के बाद आप खुले समुद्र, बीच और खूबसूरत चर्च देख सकते हैं। मुंबई से गोवा का रोड़ ट्रिप आपके सफ़र को हमेशा के लिए एक खूबसूरत याद बना देगा।

* दिल्ली से ऋषिकेश

घुमावदार वादियों और पहाड़ों का मजा लेना है तो दोस्तों के संग हो आए दिल्ली से ऋषिकेश। जी हां, यह भारत का सबसे पसंदीदा रोड़ ट्रिप है। यहां पर आसपास काफी दिलकश नजारे नजर आते हैं। सुहाने सफ़र के बाद आप ऋषिकेश में राफ्टिंग, कैंपिंग, म्यूजिक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर आप हजारो फीट ऊपर से बंजी जम्पिंग करके अपना डर भगा सकते हैं।

* बागडोगरा से गंगटोक

बागडोगरा से गंगटोक की घुमावदार सड़कों पर भी अपने एडवेंचर रोड ट्रिप का मजा ले सकते हैं। पूर्वोत्तर की सुंदरता आपको एक अलग ही जहां में ले जाएगी। गंगटोक पहुंचने के बाद पहाड़ों और खूबसूरत झीलों का मजा ले सकते हैं। तो सोच क्या रहे हैं, निकल पड़िए आज ही साड्डे यारों के संग, क्योंकि जिंदगी नहीं मिलेगी दोबारा यह हम सब भली भांति जानते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर