न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 जगहों का उगता सूरज देता है अनोखा अहसास, जरूर जाए एक बार घूमने के लिए

हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए है जहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है और दिल को मोह देने वाला होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Jul 2019 7:23:19

इन 5 जगहों का उगता सूरज देता है अनोखा अहसास, जरूर जाए एक बार घूमने के लिए

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि अपने लिए कुछ पल ऐसे निकाले जाए जो दिल को सुकून दे। इसके लिए घूमने से अच्छा और कोई तरिका नहीं हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगहों की जानकारी लेकर आए है जहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है और दिल को मोह देने वाला होता हैं। तो आइये जानते है उन जगहों के बारे में जो अपने दृश्यों से अनोखा अहसास करवाते हैं।

* कोवलम, केरल

केरल का तटीय शहर कोवलम अपने खूबसूरत बीचेज के लिए दुनियाभर में मशहूर है खासतौर से लाइट हाउस बीच के लिए। सुबह के वक्त सूरज के निकलने से ठीक पहले जब आकाश अलग-अलग रंगों से भर जाता है तो समुद्र किनारे बैठकर इस नजारे को कैमरे में कैद करना हो या फिर सूर्यास्त के वक्त जब ऐसा लग रहा हो मानो सूरज समुद्र के पानी में डूब रहा हो। ये दोनों ही नजारे आपको बेस्ट सनसेट और सनराइज की याद दिलाएंगे।

places for sunrise,places in the world,holidays,trip advisor,travel

* माउंट आबू, राजस्थान

राजस्थान के माउंट आबू को रेगिस्तान के ओऐसिस यानी हरित भूमि के रूप में जाना जाता है। अरावली की पहाड़ियों में स्थित माउंट आबू देश का फेमस हिल स्टेशन है। माउंट आबू में नक्की लेक के दक्षिण पश्चिम हिस्से में स्थित है सनसेट पॉइंट। इस जगह से आपको सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा दिखता है। इस लोकेशन से सनसेट का नजारा देखना आपको बिलकुल मिस नहीं करना चाहिए।

* कन्याकुमारी

देश के सबसे आखिरी छोर पर स्थित कन्याकुमारी देश के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक के पास हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मिलन के बीच सूरज को उगते और डूबते देखना अपने आप में सबसे अद्भुत नजारा है। यहां पर सनराइज पॉइंट और सनसेट पॉइंट है। जिस दिन पूर्णिमा हो उस शाम को आप सूर्यास्त और मून राइज यानी चांद को उगते हुए एक साथ देख सकते हैं और यह नजारा भी अपने आप में बेहतरीन होता है।

places for sunrise,places in the world,holidays,trip advisor,travel

* टाइगर हिल, दार्जिलिंग

दार्जिलिंग जाएं और टाइगर हिल का सनराइट न देखें तो आपकी दार्जिलिंग ट्रिप अधूरी है। एवरेस्ट के बाद हिमालय की सबसे ऊंची चोटियों में से एक कंचनजंगा की पहाड़ियों के पीछे से सूर्य को उगते हुए देखने का नजारा हमेशा के लिए आपकी यादों में बस जाएगा। दार्जिलिंग की हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच, हाथ में गर्मा गर्म दार्जिलिंग चाय का कप हो और सामने सनराइज का नजारा, भला एक टूरिस्ट को और क्या चाहिए।

* कच्छ का रण, गुजरात

समुद्र तट और पहाड़ों के बाद अब बात रेगिस्तान में सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे की जिसके लिए आपको जाना होगा गुजरात के कच्छ के रण में जहां से आपको दिखेगा सनसेट का बेस्ट नजारा। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि अगर मौसम साफ है तो सूर्यास्त और कच्छ के रण के बीच आपको और कुछ नहीं दिखेगा क्योंकि वहां और कुछ है ही नहीं। दूर-दूर तक सिर्फ सफेद नमक है। हर साल यहां 3 महीने के लिए रण उत्सव का भी आयोजन होता है जिसमें शामिल होने बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका