न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साइकिल चलाने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है ये रस्ते

हमारे देश में साइकिलिंग के लिए अच्छे रोड नहीं हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें साइकिलिंग के लिए सबसे अच्छा और खुशनुमा माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Jul 2019 11:26:43

साइकिल चलाने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है ये रस्ते

साइकिलिंग करना कई लोगों को शौक होता हैं और होना भी चाहिए क्योंकि अच्छी सेहत के लिए यह सबसे अच्छा व्यायाम भी मानी जाती हैं। कई लोगों को सिर्फ इसलिए साइकिलिंग पसंद नहीं आती हैं क्योंकि हमारे देश में साइकिलिंग के लिए अच्छे रोड नहीं हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें साइकिलिंग के लिए सबसे अच्छा और खुशनुमा माना जाता हैं। तो चलिए जानते हैं उन रास्तों के बारे में जो साइकिलिंग के लिए जन्नत है।

* मनाली से शिमला

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी वादियों के बीच मनाली से कुल्लू होते हुए शिमला तक का रास्ता साइकिलिंग के लिए थोड़ा कठिन तो जरूर होगा लेकिन रास्ते में मिलने वाले तमाम प्राकृतिक एहसास उन सभी कठिनाइयों को भुला देते हैं। साथ ही आपको भर देंगे उस जिंदादिल एहसास से जो जिंदगी जीने के लिए बेइंतहा जरूरी है। प्रकृति के खूबसूरत नजारों से भरपूर यह 50 किलोमीटर का साइकिल रूट वाकई शानदार है।

* चेन्नई से पांडिचेरी


दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी के नजदीक से गुजरता हुआ यह रास्ता चेन्नई से पांडिचेरी होते हुए कन्याकुमारी तक जाता है। वैसे तमाम साइकिलिस्ट चेन्नई से पांडिचेरी ही पहुंच कर अपनी साइकिल यात्रा का पूरा खुशनुमा अहसास पा लेते हैं।

cycling treks in india,cycling,india,holidays,travel

* शिलांग से चेरापूंजी

देश के पूर्वी छोर पर पहाड़ी ढलानों और चाय के बागानों के बीच से गुजरता हुआ यह रास्ता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। शिलांग गोवाहटी से होते हुए चेरापूंजी तक का यह 54 किलोमीटर लंबा रास्ता चारों ओर से हरे-भरे प्राकृतिक नजारों से सजा हुआ है। यहां पर साइकिलिंग करके जिंदगी का असली मजा महसूस होता है।

* मुंबई से त्रिवेंद्रम

मुंबई से त्रिवेंद्रम जाने वाला नेशनल हाईवे 17, यूं तो बहुत ज्यादा लंबी दूरी तय करता है, लेकिन जिन्हें साइकिलिंग से असली प्यार है उन्हें यह रास्ता दुनिया के सारे एडवेंचर और फन देकर जाता है। इस रास्ते पर जंगल, पहाड़, झरने, घाटियां, जंगल सफारी सब कुछ मिलेगा। यही नहीं इस रास्ते पर मिलेंगे कई प्राचीन किले और मंदिर।

* मुंबई से दमन

देश के पश्चिमी घाट के सबसे शानदार नजारे मुंबई से दमन के इसी रूट पर मिलते हैं। करीब 180 किलोमीटर लंबा यह रास्ता फर्स्ट टाइम साइकिलिंग करने वालों के लिए भी काफी मजेदार है। खूबसूरत नजारे और आसान साइकिलिंग इस रास्ते की सबसे बड़ी खूबी है।

* रामेश्वरम की ओर

देश के सुदूर दक्षिण में बसे रामेश्वरम में चारों और दिखता है अथाह समंदर। तमिलनाडु के पंबन आईलैंड से रामेश्वरम के छोर की ओर जाने के लिए कार या ट्रेन में वो मजा भला कहां मिलेगा जैसा आनंद आप साइकिल चलाते हुए महसूस कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका