न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मकर संक्रांति 2019- मकर संक्रांति की अनोखी झलक दर्शाते है ये 7 राज्य, जानें और घूमने का आनंद उठाए

अगर आप भी मकर संक्रांति की विविध झलक को देखना चाहते हैं तो देश के इन राज्यों में इस त्यौंहार को मनाने के लिए जा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Jan 2019 4:45:55

मकर संक्रांति 2019- मकर संक्रांति की अनोखी झलक दर्शाते है ये 7 राज्य, जानें और घूमने का आनंद उठाए

हमारे देश को विविधताओं में एकता के लिए जाना जाता हैं। यह विविधता रहन-सहन, बोलचाल के साथ त्यौंहारों में भी दिखाई देती हैं। साल का पहला त्यौंहार मकर संक्रांति देश के विभिन्न राज्यों में अपने अलग अंदाज में मनाया जाता हैं। कहीं पतंगबाजी का मजा है तो कहीं आस्था का सैलाब। अगर आप भी मकर संक्रांति की विविध झलक को देखना चाहते हैं तो देश के इन राज्यों में इस त्यौंहार को मनाने के लिए जा सकते हैं।

* उत्तर प्रदेश

इस राज्य में इसे खिचड़ी कहते हैं। मकर संक्रांति के साथ ही इलाहाबाद में विश्व प्रसिद्ध माघ मेला शुरू हो जाता है जो महाशिवरात्रि तक चलता है। इस दौरान डुबकी लगाने का भी प्रचलन है। कुल मिलाकर ये माहौल आस्था और रोमांच से भर देता है।

* पंजाब

पंजाब में मकर संक्रांति को लोहाड़ी या माघी के रूप में मनाया जाता है। यह सर्दियों के जाने और फसलों की कटाई का सूचक है। इस दौरान ढोल और पंजाबी बोलियां खूब सुनाई देती हैं।

makar sankranti,places in india,rajasthan,uttar pradesh,karnataka,aasam,gujrat,punjab

* गुजरात

गुजरात में इस त्योहार को उत्तरायण कहते हैं और पारंपरिक पूजा व मिष्ठान के साथ यहां धूम रहती है पतंगबाजी की। अगर पतंगबाजी का शौक रखते हैं तो यहां नजर आने वाली पतंगों को देखकर हैरान रह जाएंगे।

* पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में गंगा सागर एक अहम तीर्थ स्थल है और मकर संक्रांति के मौके पर यहां दूर के अन्य राज्यों से भी लोग डुबकी लगाने आते हैं। आस्था के इस मेले का हिस्सा बनने जब आप आएं तो बंगाल की मिठाइयों का स्वाद चखना न भूलें।

* तमिलनाडु

इस राज्य में मकर संक्रांति को पोंगल के तौर पर मनाया जाता है जो चार दिन चलने वाला उत्सव होता है। पहले दिन सूर्य देव व धरती मां की पूजा होती है। दूसरे दिन यानी पेरम पोंगल पर भी सूर्य देव को पूजा जाता है। इसे फसलों की कटाई से भी जोड़ा जाता है। तीसरे दिन पशु पूजा होती है। चौथे दिन महिलाएं घर में भाइयों की संपन्नता के लिए पूजा करती हैं।

* कर्नाटक

कर्नाटक में भी मकर संक्रांति को भव्य तरीके से मनाया जाता है। उडुपी में इस मौके पर तीन रथ उत्सव का आयोजन होता है और मंदिरों के साथ शहर की सजावट भी देखने वाली होती है । वहीं श्रीरंगपटना में लक्षदीपोत्सव होता है। इस दौरान मंदिर में एक हजार दिये जलाने की प्रथा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मकर संक्रांति के मौके पर कर्नाटक के ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग अपने पाप दूर करने के लिए गर्म कोयलों पर चलते हैं।

* असम

इस दौरान यहां माघ बीहू मनाया जाता है। अन्य राज्यों की तरह यहां भी यह त्योहार फसल की कटाई से जुड़ा है। इस दौरान यहां के लोग एक हफ्ते का उपवास रखते हैं और मेलों में जानवरों की लड़ाई के अलावा कई तरह के आयोजन रखे जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर