न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून के दिनों में भूलकर भी न जाये इन 5 जगहों पर, होगा मज़ा किरकिरा

हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने जाना आपके लिए एक समस्या बन सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Jul 2019 11:31:43

मानसून के दिनों में भूलकर भी न जाये इन 5 जगहों पर, होगा मज़ा किरकिरा

मानसून का समय चल रहा हैं और ऐसे समय में हर कोई घूमने जाने का प्रोग्राम बनाता हैं ताकि बारिश के दिनों का मजा ले सकें। लेकिन कभी-कभार ऐसा हो जाता है कि घूमने जाने के समय हमसे कुछ गलतियां हो जाती हैं जिसकी वजह से घूमने का पूरा प्रोग्राम का मजा बिगड़ जाता हैं। सभी गलतियों में सबसे बड़ी गलती होती हैं जगह का गलत चुनाव। जी हाँ, जगह का अगर सही चुनाव करेंगे तो ही आप घूमने का मजा अच्छे से ले पाएँगे। इसलिए मानसून के इस मौसम में आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां घूमने जाना आपके लिए एक समस्या बन सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

* दार्जिलिंग

यह एक ऐसा सुंदर शहर है जिसकी सुंदरता पर बारिश नजर लगा देती है। यहां की कंचनजंघा की पहाड़ियाँ बहुत ही सुन्दर है, लेकिन तेज बारिश और धुंध के कारण यह क्लियरली दिखाई नहीं देती है। आप यहां की सुंदरता का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए यदि आप अपने पैसों को खर्च करना चाहते हैं तो उसके लिए दार्जिलिंग मानसून में सही जगह नहीं है।

* उत्तराखंड


2013 में आई बाढ़ आपको याद तो होगी है। पूरा का पूरा स्टेट बाढ़ के कारण डूब गया था। उत्तराखंड देश का सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। यहां पर होने बारिश से सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है, जो आपकी तबीयत को भी बिगाड़ सकती है। यदि आप उत्तराखंड में मानसून इंजॉय करने का सोच रहे हों तो इसे अभी भूल जाएं। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है।

places not to visit during monsoon,not to visit places,india,holidays,travel

* सिक्किम

इंडिया के नॉर्थ-ईस्ट में बसा यह सुंदर सा राज्य सभी की पहली पसंद होता है, लेकिन सुन्दर सी दिखने वाली यह जगह बारिश में खतरनाक भी साबित हो सकती है। तेज बारिश की वजह से यहां की सड़कों की हालत बहुत खराब हो जाती है और बादलों के छा जाने से आप यहां के सुंदर दृश्यों को देखने से भी चूक सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप बारिश में इस सुंदर सी जगह पर न ही जाएं।

* मुंबई

ड्रीम सिटी कही जाने वाली मुंबई में कौन नहीं जाना चाहता। आप बड़े हों या बुजुर्ग, मुंबई घूमने की ख्वाहिश तो हर किसी के दिल में होती है। यदि आप बारिश का मजा लेने के लिए मुंबई जाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही नहीं रहेगा। मुंबई की बारिश के बारे में तो सभी जानते हैं, यहां होने वाली बारिश से घुटनों तक पानी भर जाता है। इसलिए बारिश के मौसम में मुंबई को अवॉयड करना ही सही रहेगा।

* चेन्नई

भारत की एक और ऐसी जगह चेन्नई है जो ज्यादा बारिश के लिए बदनाम है। यहां पर हर साल इतनी बारिश होती है जो बाढ़ का कारण बनती है। बारिश की वजह से आप कई टूरिस्ट प्लेस का मजा नहीं ले पाएंगे। इसलिए चेन्नई को भी आप बारिश में अवॉयड करें तो अच्छा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका