न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्ल्ड फेमस है अफ्रीका के ये 5 सफारी पार्क , जरूर लेकर जाए बच्चों को

हम आपको अफ्रीका के मशहूर सफारी पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार तो जरूर घूमने जाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Jul 2019 9:20:46

वर्ल्ड फेमस है अफ्रीका के ये 5 सफारी पार्क , जरूर लेकर जाए बच्चों को

अक्सर बच्चों को घूमने-फिरने के लिए आप किसी ऐसी जगह ले जाते हैं जहां के नज़ारे आपको बहुत सुन्दर लगते हैं। लेकिन बच्चों के नजरिये से देखा जाए तो वह जगह उनके लिए कोई ख़ास नहीं होती हैं। क्योंकि बच्चों को घूमने के लिए ऐसी जगहों की इच्छा होती हैं जो उनको उत्साह से भर दे। इसके लिए अफ्रीका के मशहूर जंगलों से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता हैं। क्योंकि अफ्रीका में ऐसे कई सफारी पार्क हैं जहां कई तरह के जानवर रहते हैं और इन जानवरों को घूमते हुए देखना वाकई में बहुत रोचक होता हैं जो बच्चों को बड़ा पसंद आता हैं। आज हम आपको अफ्रीका के मशहूर सफारी पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार तो जरूर घूमने जाना चाहिए।

* साई मारा नेशनल रिजर्व, केन्या

केन्या का ये सफारी पार्क बड़ी जंगली बिल्लियों के लिए फेमस है। हर साल प्रवास के दौरान लगभग 2.5 मिलियन जानवर तंजानिया से लगभग 2 हजार किलोमीटर चल कर यहां आते हैं। मसाई मारा को धरती पर वन्यजीवों का गढ़ माना गया है। यहां आप खुली हवा में घूमते हुए जानवरों को काफी करीब से देख सकते हैं।

safari parks in africa,africa tourism,holidays,travel

* सेंट्रल कालाहरी गेम रिजर्व, बोत्सवाना

बोत्सवाना का ये सफारी पार्क यहां के रेगिस्तानी जंगलों और कालाहारी शेर के लिए दुनिया भर में मशहूर है। ये दुनिया में कालाहारी शेरों का इकलौता गढ़ है। एक रिसर्च के दौरान ये बात सामने आई थी कि लगभग 30 हजार सालों से कालाहारी शेर यहां रह रहे हैं। यहां कई ऐसी लॉज हैं जो आपको सफारी में घूमने के लिए 4 व्हीलर सर्विस देती है। आप यहां अपने कैंप में शेरों की दहाड़ को भी बहुत आसानी से सुन सकते हैं।

* कीडेपो वैली नेशनल पार्क, युगांडा

युगांडा का ये सफारी पार्क अपने शानदार लैंडस्केप और वाइल्ड बफैलो के लिए जाना जाता है। विशाल पहाड़ों से घिरा हुआ ये पार्क अफ्रीका के खूबसूरत सफारी पार्क्स में से एक है। सूडान और केन्या की बॉर्डर पर स्थित ये पार्क यहां के पूर्व राष्ट्रपति ईदी अमीन के खेल का मैदान भी रहा है, वे अक्सर यहां आया करते थे।

safari parks in africa,africa tourism,holidays,travel

* नगोरोंगोरो क्रेटर कंज़रवेशन एरिया, तंजानिया

तंजानिया का ये सफारी पार्क 5 बड़े जानवरों हाथी, शेर, भैंस, राइनो और तेंदुआ के लिए जाना जाता है। इसे ’लॉस्ट वर्ल्ड’ के नाम से भी जाना जाता है। ये पार्क वाइल्ड एनिमल्स के लिए धरती पर सबसे अच्छी जगह है। यहां सुबह के दौरान आप आसानी से हाथी, राइनो, भैंस, शेर और तेंदुए को घूमते हुए देख सकते हैं। यदि आप सफारी पार्क का मजा पहली बार ले रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन है।

* एतोशा नेशनल पार्क, नमीबिया

नमीबिया के इस सफारी पार्क में आप चीतों को खेलते हुए काफी नजदीक से देख सकते हैं। पार्क के दायरे में आने वाली 22 हजार स्क्वेयर फीट की झील की वजह से इसका नाम एतोशा पड़ा। स्थानीय भाषा में एतोशा का मतलब होता है, ’ग्रेट व्हाइट प्लेस’। एतोशा पांच बड़े जानवरों के अलावा चिंकारा और हिरण के लिए भी जाना जाता है। यहां पक्षियों की 300 से भी ज्यादा प्रजातियों के झुंड आपको देखने को मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर