न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World No Tobacco Day 2018 : सिगरेट पीने वालों के लिए खास जानकारी, जान ले फायदा होगा

सिगरेट में मौजूद तत्वों का इस्तेमाल कीटनाशक से लेकर चूहे मारने की दवा या टॉयलेट क्लीनर बनाने के लिए किया जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 May 2018 4:05:50

World No Tobacco Day 2018 : सिगरेट पीने वालों के लिए खास जानकारी, जान ले फायदा होगा

तम्बाकू एक प्रकार के निकोटियाना प्रजाति के पेड़ के पत्तों को सुखा कर नशा करने की वस्तु बनाई जाती है। कई सारी मेडिकल रिसर्च ने साबित कर दिया हैं की धुम्रपान यानि की स्मोकिंग करने से सेहत को कई प्रकार के नुकसान होते हैं।

बीड़ी-सिगरेट के पीने से शरीर में व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसके कारण हृदय के धमनियों में रक्त प्रवाह कम हो सकता है। हृदय रोग जैसे मायोकोर्डियल इनर्फाकशन तथा अनजाइना हो सकता है। रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) बढ़ सकता है।

साँस की बीमारी जैसे ब्रोंकाइटीस, दमा, तथा फेफड़ो का कैंसर हो सकता है। इसके अतिरिक्त इसका प्रभाव शरीर के स्नायुतंत्र में पड़ता है। धुम्रपान करने से सबसे ज्यादा नुकसान आपके फेफड़ो को होता हैं, इससे आपको कैंसर भी हो सकता हैं। लेकिन बीड़ी-सिगरेट पीने से न सिर्फ फेफड़ो को ही हानि होती हैं, बल्कि इससे पुरे शरीर पर बुरा असर पड़ता हैं।

वही एक बात जो सबसे ज्यादा जानने की है कि सिगरेट में मौजूद तत्वों का इस्तेमाल कीटनाशक से लेकर चूहे मारने की दवा या टॉयलेट क्लीनर बनाने के लिए किया जाता है? सिगरेट पीने को आप अपने शौक की तरह देखते हों या फिर अपनी जरूरत की तरह, अगर इसमें मौजूद केमिकल्स के बारे में जानेंगे तो यकीनन इससे तौबा कर ही लेंगे।
आइए जानें, सिगरेट में मौजूद कुछ ऐसे तत्वों के बारे में जिनका इस्तेमाल कहां होता है, यह जानने के बाद तो आप सिगरेट पीने से तौबा कर ही लेंगे।

# टॉयलेट क्लीनर

सिगरेट या तंबाकू में फ्लेवर के लिए मिलाया जाने वाला तत्व अमोनिया, निकोटिन को गैस में बदलने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल टॉयलेट क्लीनर, हेयर डाइ जैसे तत्वों में इस्तेमाल होता है।

# कोयला और पेट्रोल

सिगरेट में पाया जाना वाला तत्व बेनजीन दरअसल, कोयला और पेट्रोलियम से निकलता है और इसे ईंधन में मिलाया जाता है। यह एक कार्सिनोजेनिक तत्व है जिससे ल्यूकेमिया और कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है।

# शवों का संरक्षण

शवों को कई दिनों तक शवग्रह में सुरक्षित रखने के लिए उन पर फोर्मलडीहाइड नामक लिक्विड का लेप लगाया जाता है जो बहुत जहरीला है। इसका इस्तेमाल भी सिगरेट बनाने में किया जाता है।

# नेल पेंट रिमूवर

नेल पेंट रिमूवर में इस्तेमाल होने वाले एसटोन का इस्तेमाल भी सिगरेट में होता है।

# कीटनाशक और ड्रग्स

सिगरेट में मौजूद निकोटिन ड्रग्स के अलावा, कीटनाशकों में इस्तेमाल किया जाता है।

# जहर

सिगरेट में इस्तेमाल होने वाले आर्सेनिक का इस्तेमाल चूहों को मारने वाले जहर में किया जाता है जबकि हाइड्रोजन सायनाइड का इस्तेमाल गैस चेंबर में इस्तेमाल होने वाली जहरीली गैस के लिए किया जाता है।

# बैटरी

सिगरेट में इस्तेमाल होने वाले कैडमियम का इस्तेमाल बैटरी बनाने में किया जाता है।

# प्लास्टिक

प्लास्टिक बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल- विनायल क्लोराइड का इस्तेमाल भी फिल्टर्ड सिगरेट में किया जाता है।

इसके अलावा सिगरेट व तंबाकू के भीतर टार, इथाइल फ्लूरेट, कार्बन मोनोऑक्साईड, डीडीटी कई ऐसे तत्वों का इस्तेमाल होता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका