न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WHO : क्वारंटाइन के दौरान भोजन से जुड़ी ये बातें जानना बहुत जरूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस समय के दौरान भोजन से जुड़ी सावधानी बरतने और खान-पान से संबंधित गाइडलाइन जारी की गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Apr 2020 10:27:15

WHO : क्वारंटाइन के दौरान भोजन से जुड़ी ये बातें जानना बहुत जरूरी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा तरीका होता हैं क्वारंटाइन। इसके चलते देशभर में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन किया गया हैं और लोग खुद को क्वारंटाइन करे हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस समय के दौरान भोजन से जुड़ी सावधानी बरतने और खान-पान से संबंधित गाइडलाइन जारी की गई हैं जिसकी मदद से खुद को स्वस्थ रखा जाता हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखा जा सकता हैं। WHO के अनुसार, क्वारंटाइन के दौरान पैकेटबंद, डिब्बाबंद फूड्स, नमक व चीनी का सेवन कम मात्रा में करें। घर का बना हैल्दी व पौष्टिक भोजन करें। साथ ही अधिक चाय व कॉफी का सेवन भी ना करें। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में कि क्वारंटाइन के दौरान क्या खाए और क्या नहीं।

जानें क्या खाएं

- डाइट में अधिक से अधिक फाइबर फूड्स जैसे सब्जियां, फल, दाल, मोटे अनाज (ओट्स, ब्राउन पास्ता, ब्राउन चावल, क्विनोआ, होल-व्हीट ब्रेड) आदि लें, जो आसानी से पच जाते हैं। इससे पाचन क्रिया सही रहती है और आप एसिडिटी, कब्ज व अन्य प्रॉब्लम्स से बचे रहते हैं।
- क्वारंटाइन के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर कम से कम 8-9 गिलास पानी पीएं। साथ ही दिन में 2 बार ग्रीन टी, 1 गिलास नींबू पानी, 1 गिलास जूस या 1 गिलास दूध का सेवन भी करें।
- आप चाहें तो पानी में ही खट्टे फल, खीरा या हर्ब्स जैसे- पुदीना, लैवेंडर, रोजमेरी और बेरीज आदि मिलाकर पी सकते हैं।
- WHO के अनुसार, क्वारंटाइन के दौरान शराब न पीएं क्योंकि इससे कोरोना का खतरा बढ़ता है।
- डाइट में ऐसे फूड्स अधिक लें, जिसमें विटामि सी व डी अधिक मात्रा में हो। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।
- खाने के बाद गुड़ या सौंफ का सेवन करें। इससे खाना पचाने में आसानी होगी।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,quarantine,who

इन चीजों से करें परहेज

- रिफाइंड अनाज जैसे - मैदा, सफेद पास्ता, सफेद चावल और सफेद ब्रेड आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
- कॉफी, चाय और कैफिनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स या शुगर वाली ड्रिंक्स से भी परहेज रखें।
- नमक का अधिक सेवन ना करें। WHO के अनुसार, एक दिन में 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए।
- दिनभर में चीनी का सेवन भी कम करना चाहिए। आप पूरे दिन में 6 चम्मच तक चीनी का सेवन कर सकते हैं। अगर मीठा खाने का मन हो तो मीठे फल, डेजर्ट या शहद का सेवन करें।
- फैट का सेवन भी कम कर दें।
- रेड व फैटी मीट, बटर, फुल फैट दूध या दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स, पाम ऑयल, कोकोनट ऑयल का सेवन भी कम करना चाहिए।

खाना बनाने का सही तरीका

- खाने को भाप से पकाएं।
- आग में ग्रिल करके पकाएं।
- चीजों को डीप फ्राई करने के बजाए कम तेल में भूनें।
- खाना बनाने के लिए रेप-सीड ऑयल, ऑलिव ऑयल, सनफ्लावर ऑयल का यूज करें।

खाना बनाते समय फूड सेफ्टी टिप्स

- खाना बनाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं।
- खाना बनाने वाले बर्तन और किचन की रेगुलर सफाई करें।
- फ्रिज में मांस, कच्चे भोजन व पके भोजन को अलग-अलग रखें।
- दाल-सब्जी को पकाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ कर लें।
- फ्रोजन फूड्स और पके हुए फूड्स को या तो 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखें या 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी