न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में पाना चाहते हैं बिमारियों से छुटकारा, ये 5 ड्रिंक्स रखेंगी आपको स्वस्थ

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से सर्दियों के इन दिनों में शरीर को बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती हैं और स्वास्थ्य में सुधार आता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Dec 2019 1:40:21

सर्दियों में पाना चाहते हैं बिमारियों से छुटकारा, ये 5 ड्रिंक्स रखेंगी आपको स्वस्थ

सर्दियों के इस मौसम में सभी चाहते हैं कि बिमारियों से दूर रहें और स्वस्थ जीवन जिया जाए। सर्दियों के इन दिनों में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती हैं जिसे मजबूत करने की जरूरत होती हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में गर्म ड्रिंक्स बहुत पसंद की जाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ड्रिंक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से सर्दियों के इन दिनों में शरीर को बिमारियों से लड़ने में मदद मिलती हैं और स्वास्थ्य में सुधार आता है। तो आइये जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।

दूध औऱ शहद

लोग अक्सर दूध को गर्म पीना ही अच्छा मानते हैं, इससे उन्हें गरमाहट मिलती है साथ ही वो स्वस्थ रह सकते हैं। लेकिन अगर आप दूध में शहद मिलाकर दूध का सेवन करेंगे तो ये आपके लिए और भी अच्छा होगा। दूध में शहद को मिलाकर पीने से ये आपको सर्दी, जुकाम जैसी चीजों से दूर रखने का काम करेगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण होते हैं जो सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

Health tips,health tips in hindi,healthy drinks,drinks for winters

ड्राई फ्रूट्स वाला दूध

सर्दी में ड्राई फ्रूट्स की मांग बढ़ जाती है लेकिन हर कोई उसे सीधा खाने या फिर उसे खीर जैसी चीजों में इस्तेमाल करते हैं। बहुत कम लोग ही होंगे जो दूध में ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके उसका सेवन करते होंगे। अगर आपको अपनी सेहत के साथ ही अपने आपको सर्दी से बचाना है तो आप दूध में ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे आपको पोषक तत्व भी मिलेंगे साथ ही आपका शरीर लंबे समय तक गरम रहेगा।

काढ़ा

इनके अलावा ठंड से बचने के लिए आप काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। लोग अक्सर सर्दी, जुकाम, खांसी या बदन दर्द जैसी चीजों के इलाज के लिए काढ़ा का सेवन करते हैं। आप काढ़ा बनाने के लिए तुलसी की कुछ पत्तियां, एक चुटकी सौंफ, लौंग लें और उसे पानी में उबाल लें। इसके बाद आप पानी को छान लें और इसमें एक चुटकी काला नमक मिला दें और आप इसका सेवन करें। इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे साथ ही आपको सर्दी से भी राहत मिलेगी।

Health tips,health tips in hindi,healthy drinks,drinks for winters

सूप

वैसे तो सर्दियों में लोगों को आलस ही इतना होता है की वो आसानी से बनाई हुई चीजों का ही सेवन करना चाहते हैं। यही वजह है की लोग अक्सर चाय-कॉफी के पीछे भागते हैं, क्योंकि वो आसानी से तैयार हो जाती है। लेकिन अगर आप थोड़ी सी मेहनत करें तो आप अपने आप को सर्दी से बचाने के अलावा आप अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। आप सूप का सेवन कर सकते हैं। आप गर्म टोमेटो सूप, चिकन सूप या मीट सूप का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको सर्दी से भी बचाव होगा साथ ही ये आपको बीमारियों से भी दूर करने का काम करेंगे।

खजूर वाला दूध

आप चाय-कॉफी का सेवन दिन में कम कर दें और उसकी जगह कई तरह की और चीजों को बनाकर उनका सेवन कर सकते हैं। आप खजूर वाला गरम दूध का सेवन कर सकते हैं। दूध में खजूर को मिलाकर आप सेवन करेंगे तो ये आपके शरीर के लिए काफी बेहतर होगा। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मिनिरल और विटामिन मौजूद होते हैं। ये बॉडी को एनर्जी देने के साथ ही आपको सर्दी से भी बचाने का काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका