न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटी औरतें घटाना चाहती है अपना वजन, ये 5 योगासन बनेंगे संजीवनी

आज हम आप महिलाओं के लिए कुछ ऐसे योगासन (Yoga) लेकर आए हैं जो आपके लिए संजीवनी का काम करते हैं और वजन कम कर मोटापा घटने में मदद करते हैं। तो आइये जानते है इन योगासन के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Jul 2019 6:04:33

मोटी औरतें घटाना चाहती है अपना वजन, ये 5 योगासन बनेंगे संजीवनी

अक्सर देखा गया हैं कि प्रेगनेंसी के बाद महिलाएं अपने वजन पर नियंत्रण नहीं रख पाती हैं और मोटापे का शिकार होने लगती हैं। महिलाओं का मोटापा उनकी सुंदरता और स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत नुकसानदायक होता है। ऐसे में महिलाओं की चाहत होती हैं कि एक्सरसाइज की जाए और वजन कम किया जाए। लेकिन जल्दी थकान की वजह से वर्कआउट करने में दिक्कत आती हैं। इसलिए आज हम आप महिलाओं के लिए कुछ ऐसे योगासन (Yoga) लेकर आए हैं जो आपके लिए संजीवनी का काम करते हैं और वजन कम कर मोटापा घटने में मदद करते हैं। तो आइये जानते है इन योगासन के बारे में...

मोटी औरतें घटाना चाहती है अपना वजन, ये 5 योगासन बनेंगे संजीवनी

अर्ध उत्तानासन

इस आसन में पेट की चर्बी के साथ हिप्स और थाईज की चर्बी में भी कमी आती हैं। इसे वजन घटाने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज में से एकमाना जाता है। इसके लिए सीधे खड़े हो जाएं और फिर कूल्हे के जोड़ों को मोड़ते हिए नीचे की तरफ झुकें। नीचे झुकते समय सांस छोड़ें और अपने हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। साथ ही इस आसन को करते वक्त ध्यान रखें कि आपके घुटनें मुड़े नहीं। 30-60 सेकेंड कोशिश करने के बाद सामान्य हो जाएं और सांस लेने के बाद दोबारा कोशिश करें। आप इसे 5-7 बार कर सकती हैं।

मोटी औरतें घटाना चाहती है अपना वजन, ये 5 योगासन बनेंगे संजीवनी

जानुशीर्षासन

मोटी महिलाओं के लिए खड़े होकर एक्सरसाइज या योग करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आप जानुशीर्षासन आजमा सकते है जिसके जरिए मांसपेशियों में खिचांव पड़ता है, जिससे बैली फैट कम होता है। इससे पेट की साथ ही इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और फिर दाईं टांग को जांघों के बीच फंसा लें। फिर बाएं पैर को सीधा करें और कमर से आगे की तरफ झुकते हुए हाथों से पैर को पकड़ें। इस स्थिति में सामान्य तरीके से सांस अंदर बाहर छोड़ दें। इस स्थिति में 30 सेकेंड रहन के बाद सामान्य हो जाएं। रोजाना यह आसान करने से आपको जल्दी रिजल्ट देखने को मिलेगा।

मोटी औरतें घटाना चाहती है अपना वजन, ये 5 योगासन बनेंगे संजीवनी

कपोतासन

कपोतासन यानि कबूतर मुद्रा, यह आसन भी पेट की जिद्दी चर्बी को जल्दी घटाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इस आसन को करने से जांघों, एडियों, जोडों, सीने, गले पर भी दबाव पड़ता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। इसके लिए वज्रासन स्थिति में बैठ जाएं और गहरी सांस लें। इसके बाद दोनों हाथों को कमर के पास रखें और फिर गदर्न को धीरे-धीरे पीछे की तरफ झुकाएं और हाथों व सिर को पैरों के पीछे जमीन की ओर ले जाने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि गर्दन पर बल ना पड़ें। कुछ देर इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य हो जाएं।

मोटी औरतें घटाना चाहती है अपना वजन, ये 5 योगासन बनेंगे संजीवनी

वृक्षासन

वृक्षासन शरीर की बीमारियों को ही नहीं ठीक करता बल्कि यह शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को भी निकालता है। इस आसन के बाद शरीर को कमजोरी नहीं आती और हड्डियां मजबूत हो जाती है। अगर आप अपनी बढ़ती तोंद से परेशान हैं तो इस आसन को जरूर करें। वृक्षासन को करने के लिए सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं। अब दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी बनाकर खड़े हो। फिर हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए सीधा कर हथेलियों को मिला दें। दाहिने पैर को मोड़ते हुए उसके तलवे को बाईं जांघ पर टिका दें। बाएं पैर पर संतुलन बनाते हुए हथेलियां, सिर और कंधे एक ही तरफ हो। जब तक संभव हो ऐसे रहें। कुछ देर बाद दूसरे पैर से भी ऐसा ही करें।

मोटी औरतें घटाना चाहती है अपना वजन, ये 5 योगासन बनेंगे संजीवनी

उष्ट्रासन

इस आसन को करने से आप अपनी पेट की चर्बी को तेजी से कम करने के साथ बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस आसन को सही ढ़ग और नियमित रूप से करने पर आपको कुछ समय ही फर्क दिखने लगेगा। इसके लिए जांघों तथा पैर एक साथ जोड़ते हुए बैठ जाएं। ध्यान रहें कि घुटनों व पैरों के बीच करीब एक फुट की दूरी हो। अब घुटनों पर खड़े हो जाएं और समकोण बनाते हुए पीछे की तरफ झुके। इसके बाद दोनों हाथों से एड़ी को पकड़ लें। ध्यान रहे कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे। साथ ही शरीर का भार भी दोनों पैरों पर समान हो। अब धीरे-धीरे सांस अंदर बाहर छोड़ते हुए इस स्थिति में कुछ देर रूके और फिर सामान्य हो जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री