Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व स्वास्थ्य दिवस : 60 की उम्र के बाद भी कम नहीं होगी आंखों की रोशनी, अपनाए ये 5 आदतें

आज हम आपके लिए कुछ ऐसी आदतें लेकर आए हैं जो 60 की उम्र के बाद भी इनकी चमक को कम नहीं होने देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 4:30:29

विश्व स्वास्थ्य दिवस : 60 की उम्र के बाद भी कम नहीं होगी आंखों की रोशनी, अपनाए ये 5 आदतें

स्वास्थ्य के मुद्दे और समस्या की ओर आम जनता की जागरुकता बढ़ाने के लिये हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता हैं। वर्तमान में आंखों से जुड़ी समस्या लोगों की बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही हैं और देखा जा रहा हैं मोतियाबंद के कई ऑपरेशन किए जा रहे हैं। खासतौर से एक उम्र के बाद आंखों की रोशनी की यह समस्या बढ़ने लगती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी आदतें लेकर आए हैं जो 60 की उम्र के बाद भी इनकी चमक को कम नहीं होने देगी। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

UV किरणों से आंखों की रक्षा

तेज धूप में बाहर निकलते वक्त आंखों को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाना चाहिए। इन हानिकारक किरणों के संपर्क में आने से मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद का खतरा हो सकता है। इन किरणों से बचने के लिए खासकर गर्मी के मौसम में आपको यूवी प्रोटेक्टर चश्मे का उपयोग करना चाहिए।
Health tips,health tips in hindi,eyes care tips,prevention of blindness लैपटॉप या फोन ज्यादा न चलाएं

लैपटॉप या फोन की स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। बहुत देर कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन देखने के कारण आपकी नजर धुंधली हो सकती है। साथ ही सिरदर्द और कंधे में दर्द समेत कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको लैपटॉप पर ज्यादा देर तक काम करना है तो एंटी-ग्लेयर स्क्रीन का इस्तेमाल करें। हर दो घंटे के बाद आपको कम से कम 15 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए।

खानपान पर ध्यान

अगर इंसान का खानपान सही रहे तो किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं होगी। पौष्टिक और संतुलित आहार के माध्यम से इंसान स्वस्थ रहते हुए लंबे जीवन का सफर तय कर सकता है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा -3 फैटी एसिड, ल्यूटिन और जस्ता जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की आवश्यकता पूरी करने के लिए आपको अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, अंडे, घी, नट्स, दाल, बीन्स संतरे और अन्य खट्टे फलों को शामिल करना चाहिए। Health tips,health tips in hindi,eyes care tips,prevention of blindness धूम्रपान से दूरी

धूम्रपान यानी स्मोकिंग शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। यह आपके फेफड़े समेत आंखों की रोशनी के लिए बेहद हानिकारक है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि धूम्रपान करने से ड्राई आई, मैक्यूलर डिजनरेशन, डायबिटिक रेटिनोपैथी, आई सिंड्रोम और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। नियमित रूप से धूम्रपान करने वाले लोगों को आंखों से जुड़ी समस्याएं जरूर होती हैं। इसलिए आंखों की सेहत के लिए धूम्रपान से दूरी बनाए रखें।

नियमित रूप से आंखों की जांच

आंखों की सुरक्षा के लिए आपको नियमित रूप से जांच करवानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी का भी पता चलेगा और आने वाली समस्याओं से निपटने में मदद मिलेेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
TIME100 Next India की पहली सूची जारी, आलिया भट्ट, आर्यन खान और दिलजीत दोसांझ को मिली जगह
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
शाहरुख खान Variety की 100 महान फिल्मी सितारों की सूची में शामिल, बने इकलौते भारतीय
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया की अटकलों पर जताई नाराजगी, बताया कैसा है रणबीर के साथ रिश्ता
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
धनुष की फिल्म OM को सुबह 6 बजे के शो की अनुमति, अभिनेता ने मुख्यमंत्री विजय को कहा धन्यवाद
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology