न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये जड़ी-बूटियां दिलाएगी दांतों की समस्याओं से छुटकारा, आज ही आजमाकर देखें

हम आपके लिए कुछ जड़ी-बूटियां लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप दांतों की समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Sep 2018 6:01:12

ये जड़ी-बूटियां दिलाएगी दांतों की समस्याओं से छुटकारा, आज ही आजमाकर देखें

आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को एक आम समस्या ने परेशान कर रखा हैं और वो हैं दांतों की समस्या। जिसमें गलत खान-पान और सही रख-रखाव ना करने की वजह से दांतों में कीड़े लगना, दर्द होना जैसी दांतों से जुडी कई समस्या सामने आने लगती हैं। इसके लिए इसका सही समय पर इलाज किया जाना बहुत जरूरी हैं। आज हम आपके लिए कुछ जड़ी-बूटियां लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप दांतों की समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन जड़ी-बूटियों के बारे में।

* नीम

नीम के पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंह के सभी तरह के वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। पुराने समय में दांतों की सफाई के लिए नीम की दातुन ही इस्तेमाल करते थे, जिससे उनके दांत स्वस्थ रहते थे। दांतों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नीम को इस तरह करें इस्तेमाल। दांतों में दर्द होने पर नीम की 3-4 पत्तियां धोकर चबाएं। इससे दर्द से बहुत जल्दी आराम मिलेगा। मुंह की बदबू से राहत पाने के लिए रोज नीम की दातुन से दांतों की सफाई करें। दांतों में झनझनाहट और मुंह में छाले होने पर पानी में नीम की पत्तियां उबाल लें और फिर इससे दिन में बार-बार कुल्ला करें।

herbs for teeth,teeth care tips,Health tips

* तुलसी

तुलसी की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री और दर्द निवारक गुण होते हैं जो दांतों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। दांतों की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तुलसी की पत्तियों का इस तरह करें इस्तेमाल। दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए तुलसी की पत्तियों को को सुखा कर चूर्ण बना लें और फिर इससे दांतों की सफाई करें। दांतों में दर्द होने पर तुलसी की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना लें और इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं। मसूड़ों में सूजन होने पर तुलसी की पत्तियों की चाय बना कर पीएं। आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपके मुंह में किसी तरह की समस्या न हो तो तुलसी की पत्तियों का चूर्ण बना कर टूथपेस्ट में मिला कर रोज ब्रश करें।

* बबूल

बबूल की पत्तियां, छाल और फलियां तीनों ही मुंह के लिए बहुत फायदेमंद है। बबूल में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स गुण मुंह की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। जानिए दांतों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किस तरह इस्तेमाल करें बबूल। मसूड़ों में खून आने और दांतों में कीड़े लगने की समस्या होने पर बबूल की छाल पानी में उबाल लें और फिर इस पानी से दिन में 3-4 बार कुल्ले करें। दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए बबूल की छाल, पतियां, फूल और फलियां बराबर मात्रा में लेकर उसका चूर्ण बनाएं और इससे रोजाना दांतों की सफाई करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक