न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रहना है फिट और हेल्दी तो हर रोज खाइये स्प्राउट चाट

आप अगर डायटिंग पर हैं या फिर कुछ हेल्दी खाने का मन कर रहा है तो स्प्राउट्स से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Mar 2018 3:39:58

रहना है फिट और हेल्दी तो हर रोज खाइये स्प्राउट चाट

आप अगर डायटिंग पर हैं या फिर कुछ हेल्दी खाने का मन कर रहा है तो स्प्राउट्स से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता है। स्प्राउट का चलन आज से नहीं बल्की पुराने सालों से चला आ रहा है। स्प्राउट में सबसे ज्यादा पोषक तत्व और प्रोटीन होते है। स्प्राउटिंग या अंकुण, मिनरल्स को अवशोषित करने और उनकी प्रोटीन को बढ़ाने, विटामिन और पोषक तत्वों को ग्रहण करने में मदद करता है। जिससे हमारे शरीर में कमजोरी का अहसास नहीं होता और स्प्राउट्स एक बहुत ही अच्छा तरीका है वजन कम करने का।

अगर आपको अपने घर पर ही स्प्राउट तैयार करना है तो ये बनाना बहुत ही आसान होता है जो की हर एक व्यक्ति आराम से अपने ही घर पर बना सकता है। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होता है किसी भी अनाज या दाल को पानी में भिगोकर कर रख दीजिये और फिर दूसरे दिन उसका पानी निकाल कर उसे किसी सूती के कपड़े में बांध कर रूमटेम्परेचर पर रख दीजिये। एक दो दिन में आप पाएंगे कि आपके स्प्राउट्स बन कर तैयार हैं। स्प्राउट में ताकत अच्छी होती है, इसमें स्टार्च की मात्रा कम होने से शरीर में फैट नहीं बढ़ता है।

स्प्राउट में भारी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पोषक तत्व होते है जो शरीर की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने में सहायक होते हैं। यही नहीं इसे बाजार से ना खरीद कर आप घर पर ही बनाइये जिससे आपके पैसे बचें। आज भी डॉक्टर स्वस्थ रहने के लिए अंकुरित दालों को सेवन सबसे पहले बताते है। स्प्राउट में विटामिन ए, बी, सी, ई, के और अन्य अमीनो एसिड भारी मात्रा में होते है। अब आइये जानते हैं स्वस्थ रहने के लिये स्प्राउट क्यूं खाया जाना चाहिए।

# स्प्राउटस खाने से एनर्जी मिलती है


इसे खाने से शरीर में ढेर सारी उर्जा आती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जिससे बॉडी में एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। बादाम आदि का स्प्राउट खाने से ऊर्जा और अधिक मात्रा में आती है।

health benefit,sprouts benefit,sprouts chaat,Health,healthy living,dieting,immune system,energy

# एन्जाइम युक्त

क्या आप जानते हैं कि एन्जाइमस एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो शरीर में विटामिन, मिनरल्स,अमीनो -एसिड और जरूरी फैटी एसिड की मात्रा के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। यह बात कई रिसर्च में कही गई है कि सब्जियों और फलों के मुकाबले स्प्राउट में ज्यारा एन्जाइम पाए जाते हैं।

# भरपूर मात्रा में प्रोटीन का होना

अगर आप दाल, बीज या मेवों का स्प्राउट बनाएंगे तो आपको इनमें से ढेर सारा प्रोटीन मिलेगा। यह फैट नहीं बढाता है। इनके सेवन से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर हो जाती है। स्प्राउटस के सेवन से शरीर में इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो जाता है।

# ज्यादा मात्रा में फाइबर का होना

स्प्राउट में फाइबर की काफी मात्रा होती है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया भी अच्छी हो जाती है। फाइबर, शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते है और अतिरिक्त वसा भी कम करते है।

# जरूरी है मिनरल्स

स्प्राउट में वह सभी जरूरी मिनरल्स होते है जिनकी जरूरत आपके शरीर को हमेशा से होती है। कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि स्प्राउट में काफी मात्रा में होते है जो शरीर को मजबूत बनाते है। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।

# अमीनो एसिड

अमीनो एसिड शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। अगर आपके नियमित भोजन में अमीनो एसिड की कमी है तो आपको मोटापे का ख्तरा हो सकता है। स्प्राउट में अमीनो एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मेटाबोलिज्म को सही रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?