न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विश्व स्वास्थ्य दिवस : आहार में शामिल करें ये चीजें, योग का लाभ मिलता हैं दोगुना

हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके योग के लाभ को दोगुना करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 4:12:31

विश्व स्वास्थ्य दिवस : आहार में शामिल करें ये चीजें, योग का लाभ मिलता हैं दोगुना

हर साल 7 अप्रैल को पूरे विश्व भर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता हैं ताकि लोगों के द्वारा वैश्विक स्वास्थ्य के महत्व की ओर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकृष्ट किया जा सकें। ऐसे में स्वस्थ जीवन के लिए योग का भी बड़ा महत्व माना गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके योग के लाभ को दोगुना करते हैं। तो आइये जानते हैं उन आहार के बारे में जिनका सेवन योग कर रहे लोगों को जरूर करना चाहिए।

बादाम

संतुलित आहार में बादाम को हमेशा शामिल किया जाता है। बादाम में उच्‍च मात्रा में मैग्‍नीशियम, पोटैशियम, विटामिन और एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो शरीर को हाइट्रेड एवं एनर्जी देते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और आयरन भी होता है जो थकान को कम कर आपको हैवी वर्कआउट के लिए तैयार करता है। इस स्‍नैक से पेट लंबे समय तक भरा भी रहता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,yoga benefits,world health day

केला

केला आपको बड़ी आसानी से मिल जाएगा। ये फल फाइबर का भंडार होता है। योगासन के दौरान ब्‍लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में भी केला अहम भूमिका निभाता है। इसमें उच्‍च मात्रा में मौजूद मैग्‍नीशियम सोडियम के साथ मिलकर शरीर को हाइट्रेड रखते हैं। मैग्‍नीशियम से भरपूर केले मांसपेशियों में ऐंठन और लंबे समय तक योग करने के दौरान ब्‍लोटिंग से भी बचाते हैं।

ओट्स

ओट्स में भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर, मैग्‍नीशियम और पोटैशियम होता है। अगर आप योग से पहले ओट्स खाते हैं तो इससे मांसपेशियों में ऐंठन से बचाव होता है। ओट्स में जो कार्बोहाइड्रेट होते हैं, वो पचने में समय लगाते हैं जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। अगर आप वजन घटाने के लिए योग कर रहे हैं तो अपनी डाइट में ओट्स को जरूर शामिल करें।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,yoga benefits,world health day

एवोकैडो

योग से पहले ताजे एवोकैडो खाना फायदेमंद रहता है। इसमें उच्‍च मात्रा में पोटाशियम, मैग्‍नीशियम, डायट्री फाइबर और विटामिन सी होते हैं जो पर्याप्‍त मात्रा में शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। एवोकैडो में फैट्स भी पाए जाते हैं जो कोलेस्‍ट्रोल से लड़ने में मदद करते हैं। आपको योगाभ्‍यास से पहले ही एवोकैडो खाने चाहिए।

टोफू

टोफू से आपकी प्रोटीन की संपूर्ण जरूरत पूरी हो सकती है क्‍योंकि ये 9 आवश्‍यक एमीनो एसिड की पूर्ति करता है। ये एमीनो एसिड हमारा शरीर खुद नहीं बना पाता है। प्रत्‍येक 100 ग्राम टोफू में 17.19 ग्राम प्रोटीन होता है और वसा एवं शुगर की मात्रा कम होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी