न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एलोवेरा का इस्तेमाल करें जरा संभलकर, फायदे की जगह होगा नुकसान

एलोवेरा (Alo Vera) आज के समय में एक ऐसा तत्व हो गया हैं जो कि हर जगह उपयोग में लिया जा रहा हैं फिर चाहे वह आपकी खूबसूरती की बात की जाए या अच्छे स्वास्थ्य की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Jul 2019 6:28:11

एलोवेरा का इस्तेमाल करें जरा संभलकर, फायदे की जगह होगा नुकसान

एलोवेरा (Alo Vera) आज के समय में एक ऐसा तत्व हो गया हैं जो कि हर जगह उपयोग में लिया जा रहा हैं फिर चाहे वह आपकी खूबसूरती की बात की जाए या अच्छे स्वास्थ्य की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई फायदे पहुँचाने वाला यह एलोवेरा कई स्थितियों में नुकसानदायक भी हैं। जी हाँ, कई परिस्तिथियाँ ऐसी होती हैं जहां एलोवेरा का इस्तेमाल करना अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हैं। आज हम आपको एलोवेरा से जुडी जानकारी देने जा रहे है कि किन स्थितियों में इनका उपयोग आपके लिए नुकसानदायक रहता हैं। आइये जानते है इसके बारे में।

डायरिया का बन सकता है कारण

ऐलोवेरा में लैक्सेटिव और एंथ्राक्विनोन जैसे कई ऐसे तत्व होते हैं जो डायरिया के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसलिए जिन्हें इरेटेबल बोवेल सिंड्रोम या गैस की समस्या हो उन्हें ऐलोवेरा का यूज नहीं करना चाहिए।

एलोवेरा का इस्तेमाल करें जरा संभलकर, फायदे की जगह होगा नुकसान

मिसकैरिज का होता है खतरा

प्रेग्नेंट महिलाओं को कभी भी एलोवेरा का यूज नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मिसकैरिज का खतरा हो सकता है। मैरीलैंड मेडीकल सेंटर यूनीवर्सिटी की रिसर्च में ये बात सामने आई है कि एलोवेरा यूटेरिन कॉन्ट्रेक्शन उत्पन्न करता है जिससे मिसकैरिज का खतरा होता है। इतना ही नहीं 12 साल से छोटे बच्चों को भी एलोवेरा देने से बचना चाहिए। कई बार एलोवेरा लेने से बच्चों में जन्मजात रोग भी देखने को मिलते हैं। ब्रेस्ट फीडिंग के टाइम भी एलोवेरा नहीं लेना चाहिए।

दवाओं को अवशोषित होने से रोकती है

ऐलोवेरा में पाया जाने वाला लैक्सेटिव कई बार दवाओं को शरीर में अवशोषित नहीं होने देता। इससे दवाओं का असर बाधित होने लगता है। इसलिए जब भी आप इसे लें अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें ।

एलोवेरा का इस्तेमाल करें जरा संभलकर, फायदे की जगह होगा नुकसान

जरूरत से ज्यादा करेगा फेस को नुकसान

अगर आप एलोवेरा के शुदध जेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। आम तौर पर लोग मुहांसों, ड्राई स्किन, दाग-धब्बे या स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा लेकर उसे रगड़ते हैं लेकिन यदि जरूतर से ज्यादा इसे स्किन पर लगाया जाए तो ये नुकसान करने लगता है क्योंकि एलोवेरा को काटने पर कई बार इसमें से पीले रंग का एक तरल पदार्थ निकलता है जो पूरी तरह से हटना जरूरी होता। ये पीला तरल पदार्थ लेटेक्स होता है और ये जहरीला होता है। एक्जिमा, रेशेज़ और अन्य त्वचा की समस्याएं इससे हो सकती हैं।

पोटेशियम का स्तर कम कर देता है एलोवेरा का जूस

किसी भी चीज की अति ठीक नहीं होती। अगर आप एलोवेरा के जूस को यह समझ कर ज्यादा मात्रा में या बार-बार पीते हैं कि ये सेहत के लिए फायदेमंद है तो सही नहीं होगा। एलोवेरा फायदेमंद है लेकिन सिमित मात्रा में। ऐलोवेरा का अगर जरूरत से ज्यादा लिया जाए तो ये शरीर में पोटेशियम की मात्र को कम कर देती है। इससे दिल की धड़कन का बढ़ना, बेहोशी आना या कमजोरी महसूस होना जैसी दिक्कत हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
परभणी में बड़ा हादसा: मंदिर परिसर में निर्माणाधीन सभागार का खंभा ढहा, 2 की मौत; कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
'देश में सिर्फ एक शिवसेना है और उसके नेता शिंदे हैं', अमित शाह का बड़ा बयान
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री