न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाई ब्लड प्रेशर है तो इन चीजों का परहेज ही आपके लिए फायदेमंद है

हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी की परेशानी आजकल एक आम बात हो गई है। इस बीमारी की चपेट में न केवल बूढ़े बल्कि युवा वर्ग भी आ चुका है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Mar 2018 5:30:33

हाई ब्लड प्रेशर है तो इन चीजों का परहेज ही आपके लिए फायदेमंद है

हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी की परेशानी आजकल एक आम बात हो गई है। इस बीमारी की चपेट में न केवल बूढ़े बल्कि युवा वर्ग भी आ चुका है। काम का दबाव, घर की जिम्मेदारी ये कुछ ऐसी समस्याएं जिसकी वजह से उच्च रक्तचाप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए जितना जरूरी जीवनशैली में बदलाव है, उतना ही जरूरी खानपान पर एहतियात बरतना भी है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर फूड, फल और सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, बहुत से फूड ऐसे होते हैं, जिनसे हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को हमेशा दूर रहना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूड के बारे में बताने जा रहे हैं।

# चीनी

ज्यादा मात्रा में चीनी का इस्तेमाल मोटापे को बढ़ावा देता है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित रोगी की सेहत पर इसका बुरा प्रभाव होता है।

# एल्कोहल

बहुत अधिक शराब पीने वाले लोगों को भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक होता है। खासतौर पर पुरुषों के लिए एल्कोहल का सेवन बीपी के संतुलन को बिगाड़ने का काम अधिक करता है। ऐसे में बीपी के रोगियों को शराब से बचना चाहिए।

# अचार

यदि आप हाई ब्लडप्रेशर या उच्च रक्तचाप की बीमारी के शिकार है तो आचार खाना कम कर दें। हो सके तो इसका सेवन ही बंद कर दें। डॉक्टर की माने तो जो लोग आचार का सेवन करते हैं उन्हें हाई ब्लडप्रेशर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। वैसे आचार में लो कैलोरी होती है लेकिन इसमें सोडियम की मात्रा पर्याप्त होती है जिससे उच्च रक्तचाप होने की संभावना बढ़ जाती है।

# डेरी प्रोडक्ट

इनके सेवन से हमारी हड्डियां मजबूत हैं, खासकर दूध पीने से। यह कैल्शियम का सबसे बड़ा स्रोत है। लेकिन इसमें हाई फैट होने की वजह से उच्च रक्तचाप के मरीजों को इसे सावधानी से सेवन करना चाहिए।

Health,high blood pressure,high bp,food not to eat in high bp,Health tips

# सॉफ्ट ड्रिंक्स

सॉफ्ट ड्रिंक्स से शरीर को केवल शुगर और कैलोरी मिलती है। सॉफ्ट ड्रिंक के एक कैन में तकरीबन 39 ग्राम शुगर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए हानिकारक हो सकता है।

# प्रोसेस्ड मीट

प्रोसेस्ड मीट सोडियम से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इनके साथ इस्तेमाल किए जाने वाली चटनी, अचार, पनीर आदि चीजें भी शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ा देती हैं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज की सेहत के लिए यह सही नहीं है।

# फ्रोजन पिज्जा

फ्रोजन पिज्जा भी सोडियम कंटेंट से भरपूर होता है। इसमें मीट, टमाटर सॉस, पनीर आदि चीजें शामिल होती हैं जो इसमें सोडियम की मात्रा बढ़ा देती हैं। इसके अलावा इसके फ्लेवर को मैनेज करने के लिए भी इसमें काफी मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है।

# फ्रेंच फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज के टेस्ट से हर कोई वाकिफ है खासकर वह लोग जो शहरों में रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये फ्रेंच फ्राइज आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचाता है? यह न केवल फैट से भरपूर है बल्कि इसमें नमक की मात्रा भी बहुत ज्यादा रहती है। ऐसा माना जाता है कि एक मीडियम फ्राइस में फैट की मात्रा 19 ग्राम जबकि नमक 270 एमजी पाया जाता है।

# चाय-कॉफी

यदि आप हाई ब्लडप्रेशर या उच्च रक्तचाप की बीमारी के शिकार है तो आपको चॉय-कॉफी का सेवन कम कर देना चाहिए। इनके सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में प्रति दिन दो कप से कम कॉफी या चाय का सेवन करना ही फायदेमंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका