न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 उपायों से मिल सकती है अनियमित पीरियड्स से मुक्ति

आज हम अपनी सुधि महिला पाठकों के लिए लाए हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनको आजमा कर वे अनियमित पीरियड्स से होने वाली परेशानी से मुक्ति पा सकती हैं।

Posts by : Hema | Updated on: Tue, 20 Mar 2018 11:59:12

इन 5 उपायों से मिल सकती है अनियमित पीरियड्स से मुक्ति

महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा मजबूत माना जाता है। पुरुष बाहरी तौर पर सख्त, मजबूत दिखायी देते हैं लेकिन वे अन्दर से कमजोर होते हैं। जबकि महिलाएँ इसके उलट होती हैं। अपनी-अपनी परिस्थितियों और बनावट अलग होने के बावजूद इनमें एक समानता देखी जाती है और वह है तनाव। तनाव—टेंशन, स्ट्रेस—यह ऐसा दीमक है जो धीरे-धीरे शरीर को खा जाता है। इस मामले में महिलाएँ पुरुषों से दो कदम आगे रहती हैं। पारिवारिक तनावों के साथ-साथ उन्हें कुछ कुदरती शारीरिक तनावों से भी दो-चार होना पड़ता है। महिलाएं चाहकर भी खुद को इससे दूर नहीं कर पाती हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्ट्रेस का सबसे ज्यादा असर महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है। वर्तमान में 90 प्रतिशत महिलाएँ अनियमित पीरियड्स से परेशान हैं। इस परेशानी से निजात पाने के लिए महिलाएँ डॉक्टरों का सहारा लेती हैं, जिससे उन्हें वक्ती तौर पर आराम मिलता है। हालांकि इससे निपटने के लिए आप कुछ ऐसे घरेलू उपाय अपना सकती हैं, जिनके बाद आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है।

आज हम अपनी सुधि महिला पाठकों के लिए लाए हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनको आजमा कर वे अनियमित पीरियड्स से होने वाली परेशानी से मुक्ति पा सकती हैं।

home remedies,irregular periods,irregular periods remedies,Health,Health tips

1. चकूंदर — अनियमित पीरियड्स को सुधारने या उससे छुटकारा पाने में चकूंदर आपकी सहायता कर सकता है। चकूंदर सेहत और पीरियड्स दोनों के लिए बेस्ट माना जाता है। यह सबसे ज्यादा फायदेमंद और ताकतवर होता है। इसका उपयोग शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे महिलाओं का होमोग्लोबिन सही रहता है। चकूंदर में कई जरूरी पोषक तत्व और आयरन, फॉलिक एसिड आदि पाए जाते हैं जो अनियमित मासिक धर्म को नियमित करने में कारगर साबित होते हैं। यह हार्मोन्स के संतुलन को सही करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चंकूदर को आप अपनी भोजन सामग्री में शामिल करें। चकूंदर को आप सलाद, सब्जी या इसका जूस निकाल कर पी सकते हैं। चकूंदर को दही के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

home remedies,irregular periods,irregular periods remedies,Health,Health tips

2. सौंठ या सूखा अदरक — भी पीरियड्स को नियमित करने में सहायक माना जाता है। यह पीरियड्स के फ्लो को सही करने और दर्द को कम करने में लाभदायक होता है। इसे आप जूस के रूप में या फिर कच्चा भी खा सकते हैं। यह दोनों तरीके से आपके पीरियड्स को समय पर लाने में मददगार साबित होगा। अदरक को आप नियमित रूप से चाय में डालकर पीने की आदत डालें तो यह पीरियड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा।

home remedies,irregular periods,irregular periods remedies,Health,Health tips

3. कच्चा पपीते का उपयोग — पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने का रामबाण इलाज है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व आयरन, कौरोटीन, कौल्शियम, विटामिन ए और सी गर्भाश्य की सिकुड़ी हुई मांसपेशियों को फाइबर पहुँचाने का काम करते हैं। आप इसे रोजमर्रा की जिन्दगी में शामिल करें फिर देखें इसका असर। कच्चे पपीते को आप पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले खाना शुरू कर दे्ं। नियमित नाश्ते में आप इसे ले सकती हैं। पपीते के छोटे-छोटे टुकड़े कीजिए, उनके ऊपर सीमित मात्रा में दही डालें, फिर इसे खाइए।

home remedies,irregular periods,irregular periods remedies,Health,Health tips

4. दालचीनी — अनियमित पीरियड्स को नियमित करने के लिए एलोपैथिक दवाओं की ओर रुख करने से अच्छा है अपनी किचन में ही इसका इलाज ढूंढ़ा जाए। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से ही पीरियड्स को नियमित किया जा सकता है। किचन में रखी दालचीनी इसमें रामबाण साबित हो सकती है। पीरियड्स को रेगुलर करने के साथ-साथ इस दौरान होने वाले दर्द से भी बचाने में लाभदायक है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद हाइड्रोऑक्सिचलकोन पीरियड्स के दौरान इन्सुलिन के स्तर को बनाए रखता है। इसके इस्तेमाल का तरीका भी आसान है। आधा चम्मच ताजा पीसी दालचीनी एक गिलास दूध में मिलाएं और इसे नियमित रूप से पीएं। और यदि आप इसे दूध के साथ नहीं पी सकती हैं तो चाय में डालकर, खाने में ऊपर से डालकर या इसकी लकड़ी को चबा कर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

home remedies,irregular periods,irregular periods remedies,Health,Health tips

5. खट्टे खाद्य पदार्थ का सेवन करें — अपने मासिक धर्म को नियमित रखने के लिए खट्टे खाद्य पदार्थ का प्रयोग करें। इस मामले में इमली का गुद्दा सबसे कारगर है। सर्दियों के दिनों में आप नियमित रूप से खट्टे आंवले का प्रयोग कर सकती हैं। आंवला हमेशा कच्चा खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इमली को चीनी के साथ पानी में एक घंटे के लिए भिगो कर रख दें। अब इसमें नमक, चीनी और पिसा हुआ जीरा पाउडर मिलाएं। इस टेस्टी ड्रिंक को आप दो दिन में एक बार लें।

यह मात्र संकेतात्मक उपाय हैं। इन्हें आप घर की किसी बड़ी, अनुभवी और बुर्जुग महिला से पूछकर उपयोग कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका