न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'टाइगर जिंदा है' : ट्रेलर से बढ़ी उम्मीदें, बॉक्स ऑफिस पर बरसेगा सोना

बॉक्स ऑफिस पर लम्बे समय से कोई ऐसी फिल्म नहीं आई जिसके प्रति दर्शकों की दीवानगी देखते ही बनती हो

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Nov 2017 11:49:53

'टाइगर जिंदा है' : ट्रेलर से बढ़ी उम्मीदें, बॉक्स ऑफिस पर बरसेगा सोना

सलमान खान अभिनीत, बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ का पहला ट्रेलर मंगलवार को जारी कर दिया गया। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। एक्शन से लबरेज इस ट्रेलर में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ मिलकर आतंकवादियों का सफाया करते नजर आ रहे हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर ने जिस गति और चपलता से ट्रेलर को पेश किया है उससे फिल्म के प्रति दर्शकों की बेताबी बढ़ गई है। वैसे भी बॉक्स ऑफिस पर लम्बे समय से कोई ऐसी फिल्म नहीं आई जिसके प्रति दर्शकों की दीवानगी देखते ही बनती हो। ‘टाइगर जिंदा है’ से ऐसी उम्मीदें हैं। वैसे भी यह इस वर्ष की अन्तिम प्रदर्शित होने वाली फिल्म है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

कबीर खान निर्देशित 'एक था टाइगर' (2012) की यह सीक्वल फिल्म है जिसकी शुरूआत वहीं से होती है जहाँ पर एक था टाइगर की समाप्ति हुई थी। अली अब्बास जफर ने 'टाइगर' की वापसी के लिए दमदार कारण पेश किया है। पूरी फिल्म सत्य घटना पर आधारित है, जिसमें कल्पना का चटपटा छोंक दिया गया है।

सलमान खान की ट्यूबलाइट ने दर्शकों के साथ बॉक्स ऑफिस को निराश किया था लेकिन 'टाइगर जिंदा है' इन दोनों की निराशा को दूर करने का काम करेगी। ट्रेलर को एक बार देखने के बाद बार-बार देखने की इच्छा होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है एक्शन दृश्य, जो बेहतरीन नजर आ रहे हैं। फिल्म के बड़े परदे पर यह दृश्य दर्शकों को बेहद रोमांचित करेंगे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लम्बा वीकेंड मिलेगा, जिसका फायदा उसे जरूर होगा। 25 दिसम्बर को सोमवार है उस दिन क्रिसमस की छुट्टी होने के साथ ही स्कूलों व कॉलेजों में सर्दियों की छुट्टियाँ शुरू हो जाती हैं जिससे युवा वर्ग पूरी तरह से आजाद हो जाता है। ऐसे में सिनेमाघरों में युवाओं की भीड एक अलग नजारा पेश करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?

'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह

NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?

जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत

जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला

बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'

'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई

'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड

चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड